Lucknow: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में आग लगने की घटनाओं के रोकथाम के लिए योगी सरकार सजग है। परिवहन निगम के कार्यक्रम समेत अन्य अवसरों पर सीएम योगी ने सड़क दुर्घटनाओं और आग लगने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए अफसरों को इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दे चुके हैं। इसके दृष्टिगत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तत्वावधान में भारत सरकार की संस्था 'हाइड्रोकार्बन सेक्टर स्किल काउंसिल' की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह परिवहन निगम के 115 डिपो और 20 क्षेत्रीय कार्यशालाओं में चलेगा।
डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में चलेगा प्रशिक्षण
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक यूपी में अग्नि सुरक्षा संबंधित जोखिमों की पहचान और उनके नियंत्रण के लिए कर्मचारियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 115 डिपो एवं 20 क्षेत्रीय कार्यशालाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण तिथि जल्द ही तय होगी। यह प्रशिक्षण न्यूनतम 300 घंटे एवं अधिकतम 500 घंटे का होगा। निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रेणीवार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को 1 लाख का बीमा
योगी सरकार का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों के जरिए जहां उप्र परिवहन निगम को इसका लाभ मिले। आग लगने की घटनाओं में बेतहाशा कमी हो, वहीं कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी योगी सरकार संजीदा है। इस प्रशिक्षण के अंत में अफसरों व कर्मचारियों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारियों को एक वर्ष के लिए 1 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा भी प्रदान किया जाएगा।
Greater Noida: दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर से दर्दनाक हादसा हुआ है। फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा
दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में रोडवेज बस उस वक्त अनियंत्रित हो गई, जब बस के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जिसके बाद अनियंत्रित बस भीड़-भाड़ वाले में घुस गई और सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

#greaternoida दनकौर थाना क्षेत्र के मंडी श्याम नगर के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार और राह चलते लोगों को रौंदा,हादसे में दो लोगों को मौत तीन घायल,बस चालक को हार्ट अटैक आने के चलते हादसे की जताई जा रही है आशंका,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में कराया… pic.twitter.com/S4AlHJh90L
— Now Noida (@NowNoida) December 13, 2023
Lucknow: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में एक अलग तरह का माहौल है। गांवों और शहरों में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। भजन-कीर्तन हो रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बस स्टेशनों पर साफ-सफाई के निर्देश
ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है। सभी यात्री वाहनों में व बस स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश हैं। ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है।
'जय श्रीराम' के जयघोष के साथ अयोध्या से रवाना हुई पहली वंदे भारत
वहीं, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को अयोध्या कैंट स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में पहली बार सफर करने वालों में काफी उत्साह दिख रहा था। कोई ट्रेन के साथ सेल्फी लेता दिखा तो कोई वीडियो बना रहा था। गुरुवार को ट्रेन रेल समय सारणी के अनुसार पहली बार आनंद विहार दिल्ली से यात्रियों को लेकर करीब तीन बजे अयोध्या कैंट पहुंची। इसके बाद तीन बज कर 45 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।पहले दिन ही वंदे भारत निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से दिल्ली के लिए प्रस्थान की। इस ट्रेन के अयोध्या कैंट से प्रस्थान का समय 3.15 बजे का है। दोहरीकरण के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-रुदौली-बाराबंकी से न होकर वाया सुल्तानपुर दिल्ली जाएगी।
Greater Noida: अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। समारोह से पहले अयोध्या रूट पर डिपो की ओर से बसों को चलाने की तैयारी चल रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार पूरे प्रदेश को राम मय बनाने में जुटी है। इसी के तहत बसों में स्पीकर के जरिए राम भजन चलाने के निर्देश दिये गये हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा से चलने वाली 153 में से केवल 24 बसों में ही पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हैं। बाकी बसों में लगे स्पीकर खराब हो गये हैं।
अधिकारियों के बना चुनौती
ग्रेटर नोएडा डिपो से सहारनपुर बुलंदशहरआगरा इटावा अलीगढ़बंदायू चंदौसी के साथ करीब 23 रूट पर बसों का संचालन होता है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या रूट पर बसों को चलाने की योजना डिपो की ओर से बनाई जा रही है। जिसमें राम भजन भी बजेगा। लेकिन स्पीकर खराब होने के चलते रामलला के भजन बजाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। डिपो को मिली 24 बसों में ही स्पीकर ठीक है, बाकि बसों में या तो स्पीकर खराब पड़े हैं या फिर अब उनमें स्पीकर लगे ही नहीं है।
"सड़क दुर्घटना के चलते हटाए गये थे स्पीकर''
बिना सिस्टम के बसों में रामलला के भजन चलना संभव नहीं है। श्रीराम के भजन का लाभ यात्री सफर में नहीं उठा पाएंगे। बस अड्डों के एनाउंसमेंट सिस्टम पर भी रामलला के लोकप्रिय भजन चलाने के आदेश हैं, लेकिन अभी तक बस डिपो कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रेटर नोएडा से दूसरे रूट पर चलने वाले बस के चालक ने बताया कि पहले ये स्पीकर बसों में लगे थे। लेकिन सड़क दुर्घटना की संभावना के चलते तत्कालीन एआरएम ने उसे हटवा दिया था। अब परिवहन निगम ने फिर से स्पीकर लगाने के आदेश दिए हैं,लेकिन अभी तक डिपो की ओर से लगवाएं नहीं गए है।
इन रूटों पर चलती हैं बसें
ग्रेटर नोएडा डिपो से सहारनपुर, बुलंदशहर, आगरा, इटावा, अलीगढ़, बंदायू, चंदौसी के साथ करीब 23 रूट पर बसों का संचालन होता है। होली, दीपावली पर्व के मौके पर कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर सहित कई रूट पर विशेष बस चलाई जाती हैं। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या रूट पर बसों को चलाने की योजना डिपो की ओर से बनाई जा रही है। यदि यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो परी चौक से भक्तों को बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।
Greater Noida: अगर आप रोजाना सफर करते है. खासतौर पर ग्रेटर नोएडा से मेरठ की यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब जल्द ही ग्रेटर नोएडा के लोगों का मेरठ का सफर आसान होने वाला है. इसे लेकर ग्रेटर नोएडा परिवहन डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है. कहा जा रहा है कि जुलाई से रोडवेज बसों का मेरठ के लिए संचालन शुरू हो जाएगा.
मेरठ जाना होगा आसान
जानकारी के मुताबिक, ग्रेनो डिपो से एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बदायूं, आगरा, इटावा, सहारनपुर के साथ ही रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन अब जल्द ही शुरू होने वाला है. लेकिन इस दौरान ग्रेटर नोएडा से मेरठ जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्हें मेरठ जाने के लिए पहले नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद जाना होता है. लेकिन अब उनका यह रास्ता जल्द ही आसान हो जाएगा.
ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम ने दी जानकारी
इस दौरान ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि डिपो से मेरठ तक बसों का संचालन करने के लिए निगम से परमिट की मांग की गई है. परमिट मिलने और सीएनजी पंप चालू होने के बाद मेरठ तक बसों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025