Greater Noida: गौतमबुद्ध नगर में लगातार बदमाश लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. लेकिन पुलिस भी लगातार बदमाशों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड आर्डर) और पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया. जिसमें धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये हड़पने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
करोड़ों की लूट का खुलासा
जानकारी के मुताबिक गोपाल गोयल दादरी मंडी में ही खल-चोकर का व्यापार का काम करते है. आरोप है कि 26 फरवरी यानी सोमवार को उनके नौकर केतन से होंडा चौक के पास थाना क्षेत्र बीटा-2 के अंतर्गत चार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 01 करोड 15 लाख रूपये की लूट की गई. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया. केतन जिसने अपने साथ लूट की घटना होना बताया था, पुलिस को तब शक हुआ, जब पीड़ित ही अपने बयान को लगातार बदलता दिखा। शक के आधार पर पुलिस ने जब गहनता के साथ पूछताछ की, तब केतन द्वारा लूट की झूठी सूचना देना बताया.
ऐसे रची थी साजिश
साथ ही कहा कि उसने अपने मामा गुड्डू के साथ मिलकर पैसे हड़पने की योजना बनाई थी. जिसके बाद तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना बीटा-2 ने अपनी टीम के साथ दबिश दी और धोखाधडी कर 01 करोड 15 लाख रूपये हड़पने वाले आरोपी केतन को ATS गोल चक्कर के पास गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से हड़पे गए 99 हजार रूपये भी मौके से बरामद किये गये। आरोपी की निशादेही पर ग्राम समैता थाना खुर्जा जनपद बुलन्दशहर से 01 करोड 6.5 लाख रूपये भी बरामद कर लिए हैं. आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Greater Noida: गौतमबुद्धनगर में चोरों के हौसले बुलंद है. आए दिन चोर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे है, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है, कि उनके अंदर पुलिस का कोई खौफ नहीं है. ऐसे में पुलिस भी लगातार चोरों पर शिकंजा कस रही है. इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया. साथ ही उनके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है.
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी मंगलवार को नोएडा के थाना सेक्टर 20 और गौतमबुद्धनगर पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक का नाम सुमित पुत्र संतोष, जो कि ग्राम चौडेरे थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर का रहने वाला है. जबकि दूसरा का नाम आदित्य पुत्र महावीर है, जो वार्ड नंबर 12 अस्पताल के अंदर गोहद थाना गोहद जिले का रहने वाला है.
चोरी का माल बरामद
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों के पास से एक चोरी की मोटर साइकिल रजि. डीएल 8 एसबी वाई 2714, एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ ही एक अवैध चाकू बरामद किया गया है. फिलहाल अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है.
ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवारों ने फर्नीचर व्यापारी के कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट की गाड़ी को ओवरटेक किया और बंदूक की दम पर पैसों से भरा हुआ बैग लेकर मौके से फरार हो गए, फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े बंदूक के दम पर लाखों की लूट
नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के साइट 4 में केशव प्लाईवुड के नाम से मुदित का शोरूम है, जहां पर आज उनसे कैश लेने के लिए दिल्ली से कलेक्शन एजेंट आया था। बताया जा रहा है कि जब कलेक्शन एजेंट कैश इकट्ठा करके शोरूम से थोड़ा आगे निकला, तो एक अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश ने पहले गाड़ी को ओवरटेक किया। फिर मोटरसाइकिल आगे लगाकर गाड़ी को रोक लिया। बंदूक के दम पर कैश से भरा हुआ बैग लेकर बाइक सवार फरार हो गए।
सीसीटीवी के आधार पर हो रही जांच
ग्रेटर नोएडा का एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि एक कलेक्शन एजेंट से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 थाना क्षेत्र में बिजली की रीडिंग लेने के बहाने दो बदमाशों ने एक शेयर बाजार कारोबारी के घर में घुसकर लूट को अंजाम देने का प्रयास किया। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और साथ ही घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी काफी वायरल है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
देखें सीसीटीवी फुटेज
आईडी कार्ड मांगने पर बदमाशो ने दिखाया तमंचा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते 11 जून को पीड़ित कारोबारी घर पर दो लोग आए और उन्होंने खुद को एनपीसीएल का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि वो बिजली मीटर की रीडिंग लेने आए हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि जब उन्होंने बदमाशों को पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो उनमें से एक व्यक्ति ने तमंचा निकाल लिया। तंमचें का निशाना उनकी आंख पर साधते हुए जान से मारने की कोशिश की। लेकिन उनके हाथ में एक उपकरण था, जिसे उन्होंने बदमाशों को फेंककर मारा और मौका देखते ही गेट बंद कर लिया। उसके बाद शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए।
सीसीटीवी की मदद से जारी है खोजबीन
मामले दर्ज कराने वाले ने पुलिस को बताया कि बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में इन बदमाशों की तस्वीर कैद हो गई है। जिसके बाद थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025