LUCKNOW/NOIDA: CM योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में एक्सपोर्ट के क्षेत्र में यूपी तेजी से अग्रसर है। साल-दर-साल निर्यात में प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। अब इसे एक नए लक्ष्य पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अगले तीन साल में इसे तीन लाख करोड़ पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। ये ऐलान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया है।
प्रदेश में कैसा रहा निर्यात का ग्राफ?
मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है। प्रदेश निर्यात में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार जुटी है। अगर साल 2017-18 की बात करें तो प्रदेश का निर्यात 88 हजार करोड़ रुपये का था। जो 2022-23 में बढ़कर एक लाख 74 हजार करोड़ रुपये हो गया। नंद गोपाल नंदी ने कहा कि निर्यात किसी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार स्तंब्ध होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निर्यातकों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए और दूसरे निर्यातकों को प्रमोट भी करना चाहिए।
'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से मिलेगा बढ़ावा'
अब प्रदेश के निर्यात को दोगुना करने का काम तेजी से चल रहा है। इस दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। इस साल शो 21 से 25 सितंबर तक प्रस्तावित है। इस मेले में प्रदेश भर के 400 से अधिक बायर्स हिस्सा लेंगे।
सोर्सिंग हब के रूप में यूपी की पहचान
उत्तर प्रदेश सोर्सिंग हब के रूप में नई पहचान बना रहा है। शो में मुख्य रूप से MSME, टूरिज्म, एजुकेशनल, हेल्थ, टेक्सटाइल, स्टार्ट-अप, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।
Greater Noida: इंडिया एक्सपोमार्ट में कागज के उत्पादों का चार दिवसीय मेला पेपरेक्स 2023 का आयोजन किया जा रहा है। 6 से 9 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। इस मेले में 600 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इसमें 20 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। उद्घाटन से पहले मंत्री नंदी ने पेपर उद्योग से जुड़े उद्यमियों को सम्मानित किया। पेपरेक्स 2023 का उद्घाटन करते हुए मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पेपर उद्योग के बारे में आशावाद व्यक्त करने के साथ स्थायी और पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि तेजी से बदलते वैश्विक व्यापार परिदृश्य में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए अत्याधुनिक, प्रभावी प्रौदयोगिकियों को लागू करने की आवश्यकता है।

उत्पादों को देखकर काफी प्रभावित हुए मंत्री
6-9 दिसंबर 2023 तक इंडिया एक्सपो सेंटर, दिल्ली एनसीआर, भारत में हाइव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दवारा आयोजित पेपरेक्स 2023 में 24 देशों के 600 से अधिक प्रदर्शकों द्वारा हाई-टेक उत्पादों और प्रौदयोगिकियों के प्रदर्शन से भी मंत्री काफी प्रभावित हुआ। वहीं, मुख्य अतिथि जेके पेपर लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हर्ष पति सिंघानिया ने कहा कि पेपरेक्स आरतीय पेपर मिल मालिकों के लिए आमने-सामने बातचीत करने के लिए सबसे अच्छी जगह है। जो अपने व्यापार के क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में नई मिलें स्थापित करने या विदेशों में मौजूदा खिलाड़ियों के साथ सहयोग करने पर विचार कर रहे हैं।"

कागज की खपत 6 से 7 प्रतिशत बढ़ रहा खपत
भारत में कागज की खपत में वार्षिक रुप से 6 से 7 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है और वित्त वर्ष 202627 तक 30 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है, जो शिक्षा और साक्षरता पर जोर देने और संगठित खुदरा मे वृदधि से प्रेरित है। यह प्रदर्शनी थोक सौंदों, संयुक्त उद्यम, वितरण समझौतों, ज्ञान साझा करने, प्रस्ताव और अवसरों को खोजने के लिए अनेक आपूर्तिकर्ताओं की संभावनाएं प्रदान करता है। नए स्रोतों और निर्यात गंतव्यों की पहचान करने के लिए अवसर देता है।
पेपरेक्स उदयोग के खिलाड़ियों को उनकी ख़रीद, उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखलाओं को अपग्रेड करने के साथ-साथ नए ब्रांडों,अद्यतन तकनीक, उन्नत मशीनरी और उपकरण और कच्चे माल तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाने में सहायक है। इस प्रदर्शनी में कागज और बोर्ड निर्माता, कागज व्यापारी, प्रिंटर, प्रकाशक, कनवर्टर और कागज पैकेजिंग कंपनियां, कोरग्रेट्ड बॉक्स और संबंधित पैकेजिंग के डिजाइनर, निवेशक और प्रमोटर हिस्सा ले रहे हैं।

गगन साहनी, निदेशक, हाइव इंडिया, ने कहा, "पेपरेक्स 2023 वर्ल्ड ऑफ पेपर 2023 जैसे व्यापार मेलों के साथ सहः-स्थित है; जो कागज, प्रिंटिंग, पैकेजिंग और प्रकाशन उद्योगों पर एक कैद्रित प्रदर्शनी है। टिश्यूएक्स 2023, ऊतक उत्पाद, मशीनरी और प्रौद्योगिकी को कवर करने वाला एक कार्यक्रम है।
पेपरएक्स आयोजन के परियोजना निदेशक ने बताया कि इस मेले में कागज के बेहतरीन और आधुनिक तकनीक से बने उत्पादों को प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में स्टाल सज गए हैं। इन स्टालों पर कागज से बने एक से एक आकर्षक और बेहतरीन उत्पादों को प्रदर्शित किए गए है। जो कि यहां आने वाले लोगों को काफी पसंद आएगा।
Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से 17 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। पहले से आखिरी दिन तक कलाकारों के प्रोग्राम को तय कर लिया गया है। किस दिन कौन कलाकार अपनी प्रस्तुति देगा, ये निर्धारित किया जा चुका है। कार्यक्रम को रंगीन बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
दूसरा एडिशन इसलिए होगा खास
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 के दूसरे एडिशन की तैयारी पूरी है। जिला प्रशासन, प्राधिकरण के अधिकारी के अलावा पुलिस की टीम लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इस बार ट्रेड शो में 5 लाख एग्जीबिटिर्स, बॉयर्स और वीजिटर के पहुंचने की उम्मीद है। जिले लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश की संस्कृतिक धरोहर को इस बार एक नई ऊँचाई पर ले जाने की तैयारी है। दूसरे संस्करण में संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के अंतर्गत पश्चिमांचल, अवध, रूहेलखंड, पूर्वांचल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विदेश से भी कलाकार कार्यक्रम में रंगीन बनाने पहुंचेंगे।

कार्यक्रम को ये कलाकार बनाएंगे खास
अगर विदेशी कलाकारों की बात करें तो बोल्विया, रूस, बांग्लादेश, कजाकिस्तान, ब्राजील, वेनेजुएला, इजिप्ट के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। पहले दिन यानि 25 सितंबर को माध्वी मधुकर शाम 4.30 से 5.30 तक प्रस्तुति देंगे। वियतनाम के कलाकार शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक प्रस्तुति देंगे। कानपुर के अंकित तिवारी शाम 7 बजे से 9 बजे तक शमां बाधेंगे। यूपी के संगीत को ऊँचाई देने वाले प्रसिद्ध कलाकार अंकित तिवारी, कनिका कपूर और पलाश सेन के प्रसिद्ध यूफोरिया बैंड ग्रुप के दिलकश प्रदर्शन भी शामिल होंगे। इनके सुर और ताल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे और उत्तर प्रदेश के मनोरंजन का अनूठा अनुभव प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, इस वर्ष अतिथि देश वियतनाम के कलाकार भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रिझाएंगे। यह वियतनामी संस्कृति की अनोखी झलक उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक रंगों में और भी विविधता जोड़ेगी।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025