लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण में इन राज्यों में 102 सीटों पर मतदान होगा.
पहले चरण में 21 राज्यों में वोट डाले जाएंगे
पहले चरण में जिन 21 राज्यों में वोट डाले जाएंगे उसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ राज्य की सीटें भी शामिल हैं। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 8, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड की 5, असम की 4, मेघालय की 2, मणिपुर की 2, छत्तीसगढ़ की 1, अरुणाचल की 2, महाराष्ट्र की 5, तमिलनाडु की 39, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, सिक्किम की एक, त्रिपुरा की एक, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1, पुडुचेरी की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे.
यूपी की 8 सीटों पर होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश की जिन 8 सीटों पर मतदान होने वाले हैं उनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत सीट शामिल हैं. सहारनपुर से राघव लखनपाल एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं. वहीं, पीलीभीत सीट से इस बार योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट मिला है. वहीं, कैराना से बीजेपी ने प्रदीप चौधरी को मैदान में उतारा है. वहीं मुजफ्फरनगर में बीजेपी ने दो बार से लगातार सांसद संजीव बालियान को मैदान में उतारा है.बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी ने एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी आरएलडी के उम्मीदवार चंदन चौहान को उम्मीदवार बनाया है.नगीना लोकसभा सीट से बीजेपी ने ओम कुमार को उम्मीदवार बनाया है.मुरादाबाद निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने सरवेश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है और रामपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने घनश्याम लोधी को टिकट दिया है.
पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव
पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन चार सीटों में औरंगाबाद, गया, जमुई और नवादा सीट शामिल है. जमुई से एलजेपी (रामविलास) के अरुण भारती मैदान में हैं. अरुण भारती पार्टी सुप्रीमो चिराग पासवान के बहनोई हैं. वहीं, औरंगाबाद सीट पर बीजेपी ने सुशील कुमार सिंह को टिकट दिया है. इनका मुकाबला राजद के अभय कुमार सिन्हा से है.
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की इन सीटों पर चुनाव
पहले चरण के मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन छह सीटों में छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, मंडला, सीधी, और शहडोल सीट शामिल है. छिंदवाड़ा को मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का गढ़ भी कहा जाता है. छिंदवाड़ा में कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को मैदान में उतारा है. यहां से बीजेपी ने विवेक बंटी साहू को टिकट दिया है. वहीं, महाराष्ट्र की जिन छह सीटों पर वोट डाले जाएंगे उसमें गढ़चिरौली, चिमूर, रामटेक, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, नागपुर सीट शामिल है.
तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर वोट डाले जाएंगे
वहीं, पहले चरण के मतदान में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस बार के चुनाव में बीजेपी दक्षिण के राज्यों खासकर तमिलनाडु में अपना फोकस बढ़ा दिया है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कई बार तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं. तमिलनाडु की 39 सीटों में नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली, पेरम्बलूर, तिरुवल्लुर, चेन्नई उत्तर, चेन्नई दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अराक्कोनम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, कुड्डालोर, चिदंबरम, मयिलादुथुराई, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुकुडी और तेनकासी सीट शामिल है.
तमिलनाडु में मिलावटी शराब ने एक साथ कई जिंदगियां लील ली। कल्लाकुरिचि जिले में बुधवार को अवैध देशी शराब पीने से अचनाक करीब 100 लोग लोग बीमार पड़ गए। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले पांच फिर 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। वहीं, गुरुवार सुबह तक 34 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, जहरीली शराब पीने वाले 60 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
अवैध शराब में मेथनॉल अधिक होने से हुई मौतें
तामिलनाडु सरकार की ओर से बताया गया कि इस मामले में अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी (49) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से करीब 200 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। जिकी जांच में सामने आया कि घातक 'मेथनॉल' मौजूद था। जिसकी वजह से ही लोगों की मौत हुई है।
मृतकों के परिजनों 10-10 लाख मुआवजा, सीबी-सीआईडी करेगी जांच
मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस घटना की सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। सरकार ने घटना के बाद कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिय है। जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया है। 9 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख और इलाज करा रहे लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी गोकुलदास की मौजूदगी वाले एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025