Noida: भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. गौतम बुद्ध नगर की जिला कारागार में बहनों ने भाइयों को राकी बांधने पहुंची. सबसे पहले जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को डिप्टी जेेेेलर मनोरमा सिंह ने राखी बांधी। इसके बाद बाहर से जेल में आई बहनों ने कैदी भाइयों को राखी बांधी.

जेल में बंद कैदी भाइयों को रखी बंधने बाहर से आईं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ खास इंतजाम किए गए थे। जेल के अंदर टेंट ओर जलपान की व्यवस्था की गई थी। बाहर से आई बहनों ने जेल में बंद अपने कैदी भाइयों से मुलाकात की ओर पूरे रीति रिवाज से राखी बांधी।

वहीं, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व ड्यूटी पर रह कर मनाया। इस दौरान ड्यूटी स्थल पर यातायात कर्मियों को बहनों द्वारा राखी बांधी गई। राखी बांधने पर यातायात कर्मियों द्वारा बहनों और उनके परिवारीजनों को सुरक्षा का तोहफा हेलमेट प्रदान किया गया और उनको यातायात नियमों के बारे में भी बताया गया। किसान चौक, मॉडल टाउन, सेक्टर 37 ,सेक्टर 18 पर बहनों को हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। इस दौरान लगभग 80-85 बहनों व उनके साथ उनके परिवारीजन को भी हेलमेट उपहार स्वरूप यातायात पुलिस द्वारा दिया गया।
Noida: जेलों में बंद बंदियों को घर जैसा माहौल देने और उनमें धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ाने के उद्देश्य से योगी सरकार के मंशा अनुरूप प्रदेश के जेलों में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर जिला जेल में राम कथा का आयोजन हुआ, जिसे बंदियों और जेल स्टाफ ने भक्तिभाव से सुना। जिससे पूरा जेल राममय नजर आया है।
देवी राज राजेश्वरी ने सुनाई कथा
जेलर जे पी तिवारी ने बताया कि रविवार को जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस को अयोध्या से पधारी कथा वाचिका देवी राज राजेश्वरी जी के द्वारा श्रीराम कथा के श्रीराम जन्म प्रसंग की रोचक प्रस्तुति की गई। जिसे सुनकर कारागार के बंदी व कर्मचारी भक्ति रस के आनंद में भाव विभोर हो गए।
क्रिकेटरों के ड्रेस में पहुंचे कथा सुनने
इस अवसर पर अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह , सुनील दत्त मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, मनोरमा सिंह, मुकुल गोयल, नितिन तायल, चाचा हिंदुस्तानी व (सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी,शिखर धवन, विराट कोहली के लुक लाइक ) कथा में उपस्थित रहे ।
Noida: जिला कारागार में चल रही तीन दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हो गया। जेलर जेपी तिवारी ने बताया कि जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से त्रिदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। जिसमें अयोध्या की कथा वाचिका देवी राज राजेश्वरी ने कथा सुनाई। कारागार में निरुद्ध बंदियो एवं कारागार अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सत्संग एवं श्री राम कथा का मधुर रसपान किया गया।

कथा के समापन पर हुआ भंडारा
जेलर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कारागार का सम्पूर्ण वातावरण भक्ति भाव से ओत प्रोत बना रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद बंदियों एवं कर्मचारियों द्वारा द्वारा भंडारा प्रसाद ग्रहण किया गया। कथा का आयोजन बंदियों के नैतिक उत्थान एवं आध्यात्मिक कल्याण केलिए कारागार के लिए सार्थक एवं अत्यंत उपयोगी है। इसमें बंदियों के आपराधिक मानसिकता में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है। कथा कार्यक्रम सराहनीय रहा। इस अवसर पर अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, सुनील दत्त मिश्रा, राम प्रकाश शुक्ला, मनोरमा सिंह उपस्थित रहे।
Noida: लुक्सर जेल में कैदी संदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। एक महीने पहले पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में संदीप जेल भेजा गया था। वहीं, मृतक के परिजनों ने जेल के अंदर हत्या करने का आरोप लगाया है। फुलिस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बंद की 2 दिन बाद जमानत मिलने वाली थी।
एक महीने पुलिस ने किया था गिरफ्तार
थाना इकोटेक प्रथम पुलिस ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि चोटपुर कॉलोनी निवासी बंदी संदीप उर्फ ननकू (24) जिला कारागार में अस्थाई कारागार की खिड़की में अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि बंदी संदीप को 2 मार्च को थाना सेक्टर-63 पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार कर जिला कारागार में भेजा गया था।
मृतक के खिलाफ कई मुकदमे थे दर्ज
बंदी के विरुद्ध पहले से 7 केस दर्ज थे। फिलहाल पुलिस पता लगाने में जुटी है कि बंदी ने आखिर आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि जेल में बंद अन्य साथियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी। बंदी के शव को पोस्मटमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बता दें कि इसी जेल में स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल भी बंद हैं। इसके साथ सुंदर भाटी गैंग के गुर्गे भी यहीं बंद हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025