नोएडा: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक संयुक्त अभियान चलाया। नए साल की पूर्व संध्या पर गौतमबुद्धनगर के 40 स्थानों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 6826 ई-चालान काटे गए।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गई कार्रवाई:
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर 40 स्थानों पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 2485 वाहन चालकों को चेक किया गया। इसमें 138 वाहन चालक नशे की हालत में पाए गए और 15 वाहनों को सीज और 123 वाहनों का ई-चालान काट गया।
16 से 31 दिसंबर तक प्रवर्तन की कार्रवाई का विवरणः
1.बिना हेलमेट-3360
2.बिना सीट बेल्ट-107
3.विपरीत दिशा-309
4.नो पार्किग-503
5.ओवर स्पीड-644
6.अन्य-1903
कुल ई-चालान-6826
वहीं, 1 जनवरी को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रोड सेफ्टी सेल ने सहायक पुलिस आयुक्त यातायात द्वितीय के पर्यवेक्षण में कस्बा जेवर में लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। लोगों को कोहरे में सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की सलाह दी गई।
वाहन चालकों को किया गया जागरूक:
इस अवसर पर नगर पालिका अभियन्ता कस्बा जेवर, परिवहन अधिकारी, किसान यूनियन के पदाधिकारी और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डीएनडी टोल, महामाया फ्लाईओवर और जेवर टोल प्लाजा पर कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु अनाउसमेन्ट के माध्यम से वाहन चालको को जागरूक किया गया।
कहते हैं खेल सिर्फ खेल के लिए खेला जाता है। जिसमें किसी भी तरह का दुर्भाव नहीं होना चाहिए लेकिन जब खेल को पर्सनल ईगो बना लिया जाता है तो कॉन्फिलिक्ट तय है। कई बार तो खेल ही खेल में आपसी रंजिश इतनी तक बढ़ जाती है कि लोग खून के भी प्यासे हो जाते हैं। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है।
GREATER NOIADA: मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट का है, दरअसल क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में कैब चालक
सुमित की ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी है. कैब चालक सुमित की आयु मात्र 24 वर्ष है. मैच में विवाद के दौरान
सुमित आरोपियों से जान बचाकर भाग रहा था तभी वह 15 मीटर चौड़े नाले में गिर पड़ा और हमलावरों ने उसकी जान ले ली.
पुलिस ने मामले में हिमांशु, रिंकू, आशु समेत अन्य पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में
कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
मृतक के बारे में
एडीसीपी ह्दयेश कठेरिया ने बताया कि कैब चालक सुमित मेरठ का रहने वाला था. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना
स्थित साईं उपवन में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था। रविवार दोपहर ग्रेनो वेस्ट स्थित मैदान में सुमित अन्य लड़कों
के साथ क्रिकेट मैच खेलने गया था। मैच के दौरान सुमित का दूसरे पक्ष के युवक से विवाद हो गया। देखते ही देखते
दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग अधिक संख्या में थे. दूसरे पक्ष के
लोग जब सुमित पर पूरी तरह से हावी हो गए तो सुमित अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकला और भागते हुए उसे
रास्ते में 15 फीट चौड़ा एक नाला आया और वह छलांग लगाने की कोशिश की और वह नाले में गिर गया। आरोपियों ने सुमित की जान बचाने की बजाए ईंट से हमलाकर उसकी जान ले ली।
ये बनी हत्या की वजह
हत्या की वजह जो सामने आ रही है वो वाकई में चौका देने वाली है। बताया जा रहा है बाउंसर बॉल को नो बॉल अंपायर द्वारा करार दिया गया था। इसे ही लेकर दोनों तरफ से बवाल हुआ। इस विवाद की जानकारी हत्या के बाद सोशल मीडिया से सामने आ रही है। अगर ये हत्या की वजह है तो वाकई में सोचने वाली बात है। फिलहाल पुलिस ने इस बात की पुष्टी नहीं की है। हत्या की पूरी वजह जांच के बाद सामने आएगी.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025