गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट, HCL फाउंडेशन और चेतना संस्था की संयुक्त रूप से एक अनूठी पहल है। जिसका उदेश्य शिक्षा से वंचित बच्चों को एक ऐसा और सुरक्षित स्थान प्रदान करना है, जहां उन्हें वैकल्पिक शिक्षा प्रदान करते हुए औपचारिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जा सके। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर-108 में नन्हे परिंदे मुहिम के तहत लक्ष्मी सिंह ने बच्चों का स्कूल में दाखिला दिलवाया। एचसीएल फाउंडेशन और चेतना संस्था इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं।

बच्चों का स्कूल में दाखिल
इस दौरान स्कूल में दाखिले के साथ पुलिस कमिश्नर ने बच्चों को लंच बॉक्स, स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स वितरित किये। साथ ही बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि स्लम एरिया के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के साथ सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। जिससे इन बच्चों को भटकने से बचाया जा सके और इनका सपना पूरा किया जा सके।

गरीब बच्चों को भी शिक्षा का अधिकार
पुलिस कमिश्नर की पहल से अब तक करीब दो हजार बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जा चुका है। जिले में सरकारी स्कूलों में साल 2023 में 121 बच्चों को निशुल्क एडमिशन कराया गया है। वर्तमान में नन्हे परिंदे आभियान में 5 संचालित मोबाइल वैन द्वारा 20 विभिन्न स्लम एरिया में जाकर वहां आसपास रहने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। बच्चो को अच्छी शिक्षा देने के साथ,स्वच्छ वातावरण, परामर्श, उचित मार्गदर्शन देने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, समाज और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था आनंद कुलकर्णी, एडीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी एलआईयू दिनेश कुमार सिंह, एडीसीपी(स्टाफ ऑफिसर) हृदेश कठेरिया, चेतना संस्था के डायरेक्टर संजय गुप्ता, एचसीएल फाउंडेशन में सीएसआर वाइस प्रेसिडेंट डॉ0 निधि पुंडीर, चेतना संस्था से एचआर हेड श्रीमती ऊषा जस्ता, नन्हे परिंदे की प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्रृष्टि सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Noida: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया.
बता दें कि इससे पूर्व में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को पुलिस सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए माननीय राष्ट्रपति महोदय द्वारा मेरिटोरियस सर्विस मेडल, प्रधानमंत्री द्वारा सिल्वर बैटन, गृहमंत्री भारत सरकार द्वारा 9 एम एम पिस्टल, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री सरकार ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित कर चुके हैं.
इसके अलावा डीजीपी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर, डीजीपी कमेंडेशन डिस्क गोल्ड, डीजीपी कमेंडेशन डिस्क प्लेटिनम तथा विभिन्न सामाजिक संस्थानों द्वारा भी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को सम्मानित किया जा चुका है.
Noida: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत स्कूलों मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया.
स्कूल में जाकर किया संवाद
मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज, थाना फेस-1, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हरौला व ऐस्टर पब्लिक स्कूल में जाकर पुलिस टीम ने शिक्षकों, छात्राओ व आस-पास की महिलाओं के साथ संवाद किया गया. टीम ने उपस्थित सभी लोगों को महिला सशक्तिकरण अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, महिलाओं संबंधी अपराधो के बारे में विस्तृत जानकारी दी.
हेल्पलाइन की दी जानकारी
इसके साथ ही स्कूल के समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम मिशन शक्ति व मिशन मोड की जानकारी दी गई. सभी को मिशन शक्ति पम्पलेट वितरित करते हुए महिला हेल्प लाईन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर-1076, साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा -112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 व फायर सर्विस के बारे में जानकारी दी गई. इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उपस्थित सभी लोगों को हमेशा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई.
Noida: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार थाना सेक्टर 58 क्षेत्रान्तर्गत जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में महिलाओं में आत्मसुरक्षा व साइबर सुरक्षा के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची और महिलाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी दी और प्रोत्साहित किया.
महिलाएं आगे आकर करें शिकायत
प्रीति यादव ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही है. कभी-कभी महिलाओं को कार्यस्थल या रास्ते में छींटाकशी या अन्य कठिनाई का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में महिलाओं को चुप नहीं रहना चाहिए बल्कि आगे आकर ऐसे व्यक्तियों की शिकायत तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर देनी चाहिए ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके. प्रीति यादव ने कहा कि जनपद के प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनी हुई है, जहां पर हर समय महिला पुलिसकर्मी द्वारा गोपनीयता बनाए रखते समस्याओं को सुना जाता है. यदि आपको को कोई भी व्यक्ति रास्ते में, कार्यस्थल पर, फोन पर या अन्य किसी माध्यम से परेशान करने की कोशिश करता है तो इसके संबंध में तुरंत महिला हेल्प डेस्क पर सूचना दीजिए.
साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए

पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने इसके साथ महिला सुरक्षा चक्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वूमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में बताया. इसके साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 व साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी. प्रीति यादव ने उपस्थित सभी लोगों को जागरूक करते हुये इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए सतर्क रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि अनजान फोन कॉल व वीडियो कॉल नहीं उठाने चाहिए. लालच में आकर किसी के साथ अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए. क्योंकि वीडियो लाइक करने के बहाने पैसे देने का लालच देकर आपके साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है.
यातायात पुलिस उपनिरीक्षक द्वारा यातायात नियमों से अवगत कराते हुये सड़क दुर्घटनाओं से किस प्रकार बचाव किया जा सकता है जानकारी देकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान थाना सेक्टर 58 प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस बल के तथा इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी मौजूद रहें.
मीडिया सेल
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025