Noida: बाहुबली और माफिया अतीक अहमद की संपत्तियों की खोज अब नोएडा में शुरू हो गई है। कमिश्नरेट प्रयागराज ने नोएडा प्राधिकरण को लेटर भेज कर अतीक अहमद और उसके परिवार के संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। इसके बाद प्राधिकरण के अलग-अलग विभाग अपनी फाइलों को खंगालने में जुटे हैं। प्रयागराज पुलिस सात दिन में इसकी रिपोर्ट देनी है।
गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के लिए मांगी जानकारी
बता दें कि प्रयागराज के कैंट थाने की ओर से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखा गया है। जिसमें अतीक और उसके परिवार के अन्य लोगों से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के मद्देनजर मृतक अतीक से जुड़े कुछ लोगों की संपत्तियों के संबंध में जानकारी इकट्ठी की जा रही है।
इन लोगों का पत्र में जिक्र
प्रयागराज पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण से अतीक अहमद, अशरफ, शाइस्ता परवीन, जैनम फातिमा, बेटे अली, उमर, असद, एहजम और आबान की संपत्तियों के बारे में ब्यौरा मांगा है। पत्र में कहा गया है कि अतीक और उसके रिश्तेदारों की किसी प्रकार की संपत्ति नोएडा क्षेत्र में है तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके।
नोएडा प्राधिकरण के तत्कालीन चेयरमैन को बना लिया था बंधक
बता दें कि अतीक अहमद ने नोएडा में भी कई गैरकानूनी काम किया था। एक मामले में उसने प्राधिकरण के तत्कालीन चेयरमैन पर दबाव बनाया। जब चेयरमैन ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह नोएडा आ गया और चेयरमैन के घर में घुसकर करीब चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। इसकी भनक लगते ही नोएडा से लेकर लखनऊ तक खलबली मच गई थी। बाद में यह मामला तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तक भी पहुंचा। इसके बाद अखिलेश ने अतीक को फटकारा था।
माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ अहमद की मौत के बाद से योगी सरकार को एक्शन लगातार जारी है। एक बार फिर से यूपी में बुलडोजर गरजा है। माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है।
5 करोड़ की संपत्ति पर चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सल्लाहपुर इलाके जैनब फातिमा का मकान है। जैनब फातिमा माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद की पत्नी थी। जानकारी के मुताबिक, यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा कर अवैध तरीके से ये मकान बनाया गया था। इसकी कीमत का अंदाजा 5 करोड़ लगाया गया है। जैनब फातिमा ने अतीक और अशरफ की मदद से अपने रसूख का इस्तेमाल करके वक्फ की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया था।
दर्ज कराया था मुकदमा, जैनब फातिमा पर 25 हजार का ईनाम
वक्फ की प्रॉपर्टी कब्जा करने के मामले में जैनब फातिमा, उसके भाई जैद, सद्दाम और अन्य के खिलाफ नवंबर 23 में पूरामुफ्ती थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। प्रयागराज में पिछले साल हुए चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में जैनब फातिमा उर्फ रूबी आरोपी बनाई गई है। तब से जैनब फातिमा लगातार फरार चल रही है। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया है।
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाले 17 पुलिसकर्मियों को 15 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रपति का वीरता पदक (प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल) देकर सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें, उमेश पाल हत्याकांड के बाद असद और गुलाम फरार हो गए थे। दोनों के ऊपर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी था। जिसके बाद 13 अप्रैल, 2023 को झांसी में असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर किया गया था।
डिप्टी SP नवेंदु और विमल ने लीड किया था एनकाउंटर
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम के एनकाउंटर ऑपरेशन में STF के 6 और पुलिस के 11 जवान शामिल थे। इसे UP STF के डिप्टी SP नवेंदु और विमल ने लीड किया था। एनकाउंटर में शामिल यूपी पुलिस के 17 जांबाज पुलिसकर्मियों को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल दिया जाएगा। आपको बता दें, स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर बुधवार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक/उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी गई। हर साल राष्ट्रपति की तरफ से उल्लेखनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल दिया जाता है। जिसके लिए राज्य सरकारें राष्ट्रपति को सिफारिशें भेजती हैं।
प्रेसिडेंट गैलेंट्री मेडल पाने वाले पुलिसकर्मियों की लिस्ट
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025