Greater Noida: रजिस्ट्री और रुके प्रोजेक्ट में काम शुरु करने को लेकर 44वें हफ्ते भी घर खरीदारों ने रविवार विरोध प्रदर्शन किया। घर खरीदारों का कहना है कि सरकार उनके घरों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द शुरू करवाए। आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे महेश यादव ने कहा कि अब त्योहारों का मौसम है। घर खरीदारों को सरकार की तरफ़ से रजिस्ट्री और रुके प्रोजेक्ट में काम शुरू करवाने का उपहार देना चाहिए।
बिल्डरों के सताए हुए लोगों को सरकार से भी नहीं मिल रहा न्याय
महेश ने कहा कि कि भले अकेले प्रदर्शन करना पड़े लेकिन विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। बता दें कि हर रविवार को विभिन्न सोसाइटियों को लोग एकत्रित होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। ये वह लोग हैं जो बिल्डरों से घर तो खरीद लिए हैं लेकिन उनके फ्लैट की रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन में वे लोग भी शामिल होते हैं, जिन्होंने फ्लैट तो बुक करवा लिया लेकिन बिल्डर ने कई सालों तक प्रोजेक्ट ही नहीं कंपलीट किया, जिससे वह अधर में लटक गए हैं।
Greater Noida West: पंचशील ग्रीन सोसायटी में आए दिन विवाद उपजा ही रहता है। ताजा मामला सोसायटी में बने बाजार को लेकर है। जिसे लेकर सोसायटी निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से इसकी शिकायत की। सोसायटी निवासियों का आरोप है कि सेक्टर-16बी में स्थित पंचशील ग्रीन वन सोसायटी में यूपी अपार्टमेंट एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां पर बने क्लब हाउस में एओए द्वारा दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए किराए पर दी जा रही है।
"मनमानी कर रहा AOA''
पंचशील ग्रीन-वन के सोसायटी के निवासियों का आरोप है कि एओए खुद को मालिक समझकर सोसायटी में बने क्लब हाउस को किराए पर दे रहा है। जबकि बैंक्वेट हॉल की एक्सक्लूजिव मेंबरशिप सिर्फ निवासियों के पास ही है। सोसायटी निवासियों ने आरोप लगाया कि यहां बाहर से आए दुकानदार अपनी दुकानें लगा रहे हैं। जबकि एओए को कोई अधिकार नहीं है कि वो बिन सोसायटी निवासियों के अनुमति के ऐसी कमर्शियल एक्टिविटी करवाए।
जूते और कपड़ों की लगवाई गई दुकानें
एक्ट नियम संख्या 3.1D के अनुसार किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा कमर्शियल गतिविधि के संचालन के लिए सोसायटी निवासियों की सहमित और लिखिल स्वीकारोक्ति की आवश्यकता है। इसके बावजूद एओए की तरफ से किये जा रहे मनमाने रवैये के खिलाफ सोसायटी निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसकी शिकायत सोसायटी निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार से की है। सोसायटी निवासियों ने बताया कि क्लब हाउस में अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) जूते कपड़े की सेल जैसी दुकानें लगाई जा रही हैं।
"एओए की तानाशाही का देंगे जवाब''
अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के खिलाफ अब सोसायटी के निवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। सोसायटी निवासियों का कहना है कि एओए की तानाशाही का वो उचित जवाब देंगे। एक सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि एओए को पहले भी ऐसी गलती पर मौके दिए जा चुके हैं लेकिन अब वो एओए की इस गलतफहमी को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि हम एओए के इस मनमाने रवैये के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। ताकि आगे सोसायटी में इस तरह की मनमाना रवैया ना चल सके।
चैत्र नवरात्रि इस बार 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह धार्मिक उत्सव अगले 9 दिनों तक चलेगा, जिसका समापन राम नवमी के साथ होगा. इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. चैत्र नवरात्रि हिंदू कैलेंडर के पहले दिन से शुरू होती है. चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि के रूप में भी जाना जाता है, इस हिंदू त्योहार का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अवतार – शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री को समर्पित है. नौ दिवसीय भव्य उत्सव देश भर में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. मां दुर्गा के भक्त देवी का आशीर्वाद लेने के लिए नौ दिनों तक उपवास करते हैं. आप भी चैत्र नवरात्रि व्रत कर रहे तो जान लें जरूरी नियम, क्या करें क्या नहीं.
चैत्र नवरात्रि में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए
नवरात्रि के दौरान भले ही आप उपवास कर रहे हों या नहीं, लोगों को प्याज और लहसुन जैसे तामसिक माने जाने वाले कुछ खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए और कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन और शराब का सेवन न करें। पौराणिक मान्यता है कि जहां राहु-केतु का रक्त गिरा था वहीं से लहसुन-प्याद की उत्पत्ति हुई है। इसलिए इसे अशुद्ध माना जाता है। इसके सेवन से नवरात्रि की पूजा का फल नहीं मिलता है।
नौ दिन तक दाढ़ी, नाखून, बाल न काटें
नवरात्रि में काले रंग के कपड़े, चमड़े की बनी बेल्ट, नहीं पहनना चाहिए. नौ दिन तक दाढ़ी, नाखून, बाल न काटें. इससे व्रती को दोष लगता है. बिस्तर पर न सोएं. भूल से भी शारीरिक संबंध न बनाएं. कहते हैं मां दुर्गा की पूजा में तन-मन दोनों शुद्ध होना जरुरी है.
नवरात्रि में अखंड ज्योति का रखें खास ख्याल
अगर आपने नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाई है तो उसमें निरंतर तेल या घी डालते रहें. आखिरी दिन इसे स्वत: ही बुझने दें, खुद से फूंक मारकर न बुझाएं. दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं तो इसका उच्चारण सही करें, नहीं तो माता के क्रोध का प्रकोप झेलना पड़ सकता है.
कन्या, महिला, बुजुर्ग, पुश-पक्षियों को बेवजह परेशान न करें
नवरात्रि में कन्या, महिला, बुजुर्ग, पुश-पक्षियों को बेवजह परेशान न करें. किसी असहाय को मानसिक और शारीरिक तौर पर चोट न पहुंचाएं. इससे देवी नाराज होती हैं.
नवरात्रि पूजा के क्या हैं नियम
नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना की जाती है, जो उत्सव के महत्वपूर्ण अनुष्ठानों में से एक है और इसे प्रतिपदा के दौरान किया जाना चाहिए। उपवास करने वाले लोग नवरात्रि के सभी दिनों में दशमी तक अखंड दीपक भी जलाते हैं. लेकिन, एक विकल्प के रूप में, उत्सव के अंत तक हर दिन सुबह और शाम आरती भी की जा सकती है। नवरात्रि के दौरान त्योहार के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान देवी मां के सभी अवतारों को लाल कपड़े पहनने और लाल फूल चढ़ाने की सलाह दी जाती है। मां दुर्गा और देवी के सभी अवतारों को सिंगार की सामग्री के साथ भोग लगाएं।
Noida: रमजान के पवित्र महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर में भी ईद को लेकर रौनक है। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े धूम-धाम ईद मना रहे हैं और एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। देश के अलग-अलग कोने से खूबसूरत तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें लोग ईद के त्योहार को अपनों के साथ मनाते नजर आए। सीएम योगी के शहर गोरखपुर में गुरुवार सुबह बेनीगंज में शांति पूर्वक नमाज अदा की गई। यहां ईद-उल-फितर के मौके पर मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद जश्न मनाते हुए बच्चे गले मिले। यहां ईद का त्योहार एक दिन पहले से ही पता चल रहा था। कुशीनगर में भी धूमधाम से ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है।
नेताओं ने सोशल मीडिया पर मुस्लिम समुदाय को दी बधाई
ईद के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं हैं। कहा कि यह त्योहार सभी को शांतिपूर्ण जीवन जीने और समाज की समृद्धि के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, 'मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देती हूं. रमजान के पावन महीने के बाद मनाए जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है. खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूं कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।
Noida: प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्राइवेट स्कूलों की रोकने के लिए ऑल नोएडा स्कूल्स पैरेंट्स एसोसिएशन ने अभियान शुरू करेगा। शहर के अलग-अलग स्कूलों के दो हजार से ज्यादा अभिभावकों से गूगल फॉर्म के जरिए सर्वे कराएगा। इस सर्वे रिपोर्ट को सीएम योगी को सौंपा जाएगा।
अभिवावकों को गूगल फार्म में भरने होंगे 10 सवालों के जवाब
ऑल नोएडा स्कूल्स पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यतेंद्र कसाना ने बताया कि अभियान के तहत गूगल फॉर्म के जरिए निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से 10 सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें स्कूल ने फीस बढ़ाई है या नहीं, अगर बढ़ाई है तो कितने फीसदी। पिछले वर्ष की तुलना में किताबों के दाम में कितना अंतर आया। स्कूल ने कोरोना काल में ली गई 15 प्रतिशत फीस लौटाई या नहीं। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट के नाम पर स्कूल कितना शुल्क ले रहे हैं। स्कूल बस छात्रों के लिए कितनी सुरक्षित है। इससे साफ हो जाएगा कि स्कूल कितनी मनमानी कर रहे हैं।
फीस और किताबों के नाम वसूली
कसाना ने बताया कि शिक्षा विभाग का दावा है कि कोरोना काल के दौरान ली गई फीस 100 से ज्यादा स्कूलों ने फीस लौटा दी है। लेकिन एसोसिएशन को सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब दो लाख से ज्यादा अभिभावक स्कूलों की मनमानी से परेशान हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल फीस और किताबों के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं। जबकि शिक्षा विभाग शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा है।
Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। उन्होंने एम्स डायरेक्टर से मिलकर अपनी मां सावित्री देवी के स्वास्थ्य की विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग हादसे के घायलों से भी मिलने पहुंचे और उनका हाल चाल जाना। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समुचित उपचार का निर्देश भी दिया। सीएम योगी के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
दो साल बाद अपनी मां से भी मिले सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद सीधे ऋषिकेश पहुंचे थे। वह दो साल बाद अपनी मां से मिले। सीएम योगी को देखकर उनकी मां सावित्री देवी बहुत प्रसन्न नजर आईं। वह यहां करीब 20 मिनट तक रुके। सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। इससे पूर्व भी वह आंखों के संक्रमण के कारण यहां भर्ती रही थीं।
सीएम का परिवार पौड़ी गढ़वाल के गांव में रहता है
मालूम हो कि सीएम योगी मूल रूप से उत्तराखंड के ही रहने वाले हैं। योगी के परिजन पौड़ी गढ़वाल के पचूर गांव में रहते हैं। इससे पहले सीएम योगी 2022 में अपने पैतृक गांव गए थे। तब उन्होंने मां के पांव छूकर आशीर्वाद भी लिया था।

रुद्रप्रयाग हादसे में घायलों से भी की मुलाकात, दी सांत्वना
मां से मिलने के बाद सीएम योगी ने रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में घायल उत्तर प्रदेश के लोगों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिए। सभी घायलों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बता दें कि शनिवार को हुए इस हादसे में कुल 14 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें यूपी के लोग भी शामिल थे। हादसे के बाद ही सीएम योगी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की थी।
नोएडा के जिला अस्पताल में डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियनों का नया कारनामा देखने को मिला है. डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन
अब अपनी करतूतें छिपाने के लिए कैमरों पर टेप लगाते नजर आए. दरअसल शासन की ओर से जिला अस्पताल में CCTV कैमरे लगाए गए हैं. ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि मरीजों को इलाज और दूसरी सुविधाएं किस तरह दी जा रही हैं.
सर्जन का CCTV कैमरे पर टेप लगाते वीडियो वायरल
मगर उनपर नजर रखी जाए ये डॉक्टरों और लैब टेक्नीशियनों को गंवारा नहीं है. इसलिए जिला अस्पताल में लगे CCTV कैमरों पर सर्जन टेप लगाते नजर आए. जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जिला अस्पताल के सर्जन की हरकत दूसरे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद शासन ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है.
शासन ने मामले का लिया संज्ञान
शासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल से डॉक्टर का नाम और घटना की CCTV फुटेज मांगी है. मिली जानकारी के अनुसार दूसरे फ्लोर पर पैथोलॉजी विभाग के हैं डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन ने इस हरकत को अंजाम दिया है. अब देखना होगा कि शासन की इस कार्रवाई का अन्य डॉक्टरों और कर्मचारियों का कितना असर होता है.
यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की मानसिकता समाज को बांटने वाली है,सैम पित्रोदा ने देश के 140 करोड़ लोगों पर नस्लभेदी टिप्पणी और पीएम मोदी की जीत पर बात की।
सैम पित्रोदा को लेकर कांग्रेस को घेरा
उन्होंने कहा, 'सैम पित्रोदा पर जिस प्रकार की बयानबाजी है और जिस प्रकार का कांग्रेस का एंजेडा है, जो समाज को जातिय, क्षेत्र, भाषा के आधार पर बांटों और उसी आधार पर अपना एजेड़ा बढ़ाओ। समाज का तुष्टिकरण करो। जिस प्रकार से अंग्रेजों की नीति थी समाज को बांटकर राज करों, कांग्रेस उसे आगे बढ़ाने का काम कर रही है। मैं मांग करता हूं कि क्या कांग्रेस के लोग सैम पित्रोदा को पार्टी से निष्कासित करेगी'।
देश में जनसंख्या का जो आकलन आया है वह एक गंभीर विषय है
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में कहा कि 'देश में जनसंख्या का जो संतुलन सामने आया है, वो गंभीर विषय है और इसपर गंभीर बहस का आवश्यकता है। ये असंतुलन हमेशा कांग्रेस के तुष्टिकरण और इंडि गठबंधन के जो सहयोगी हैं, उन्होंने ही इस सुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया है। जिससे ये परिस्थिती उत्पन्न हुई है। उनकी मोहब्बत की दुकान में देश को ये लोग कुछ और ही बनाना चाहते हैं'।
कांग्रेस लगातार भारत वासियों का अपमान कर रही है
उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस लागातार भारतवासियों का अपमान कर रही है। कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बिखरा पड़ा है। कांग्रेस हमेशा टकराव की अपेक्षा करती रही है, कांग्रेस के नेता हमेशा देश में फूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। खुद राहुल गांधी उत्तर दक्षिण को बांटने का कार्य कर रहे हैं, कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकट देती है जो देश को बांटने का काम करें'। साथ ही उन्होंने कहा, सैम पित्रोदा ने राम मंदिर का भी विरोध किया है, पुलवामा के हमले में सैम पित्रोदा ने कहां की ऐसे हमले तो होते रहते हैं। आज तक कांग्रेस ने सिख परिवार के नरसंहार में माफी नहीं मांगी, बल्कि राजनीति करते रही। कांग्रेस मिडिल सरकार पर ज्यादा टैक्स लगाकर उनका परेशान करने की कोशिश कर रही है।
Sultanlur: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 24 घंटे के अंदर मोची से किया अपना वादा पूरा कर दिया है। राहुल गांधी के निर्देश पर मोची रामचैत को आटोमेटिक सिलाई मशीन उनकी टीम ने पहुंचा दी है। एक दिन पहले 26 जुलाई को ही राहुल गांधी कूरेभार थानाक्षेत्र के ढेसरुआ गांव निवासी रामचेत की गुमटी पर रुके थे और हालचाल पूछा था।
वहीं, मशीन पाकर मोची रामचैत ने खुशी जाहिर करते हुए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही राहुल गांधी को अपने हाथों से बनाकर रामचैत ने राहुल गांधी को दो जोड़ी जूता दिया। हालांकि जूते के एवज में राहुल गांधी की टीम ने दिया रामचैत को 3 हजार रुपए दिए हैं।
26 जुलाई को सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होकर वापस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ जाते समय मोची रामचैत की गुमटी पर पहुंच गए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेे मोची से जूते-चप्पल बनाने का तरीका पूछकर खुद राहुल ने भी सिली थी टूटी चप्पल और जूूता चिपकाया था। राहुल गांधी ने मोची रामचैत की कमाई के बारे में जानकर हर मदद का आश्वासन दिया था।आश्वसन के बाद 24 घंटे के भीतर आज मोची रामचैत के पास पहुँचाई गयी सिलाई मशीन। सोशल मीडिया पर मशीन का वीडियो हुआ वायरल।
रबूपुरा में ठेकेदार की मनमानी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है. यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के गांव चांदपुर में चल रहे विकास कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है. जिसके कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव व कीचड़ की समस्या से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. कीचड़ में फिसलने से चोटिल होने के साथ ही गंदगी की भरमार से संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है. ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद भी ठेकेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहा है. वहीं आक्रोशित लोगों का कहना है मामले की शिकायत प्राधिकरण अधिकारियों व मुख्यमंत्री से की जाएगी.
विकास कार्य में ठेकेदार कर रहा मनमानी
ग्रामीणों के मुताबिक चांदपुर गांव में यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य के चलते सीवर व नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है. जिसमें ठेकेदार ने सीवर डालने के लिए गांव के मुख्य मार्ग पर खुदाई कर दी है और आवागमन के लिए किसी अन्य रास्ते को दुरुस्त नहीं किया गया है. यह रास्ता आछेपुर, पारसौल, भट्टा व दनकौर से होते हुए विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ता है. जिसके चलते ग्रामीणों के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं. जिस पर खुदाई करने के बाद कार्य छोड़ दिया गया है और गांव के पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है. गांव का गंदा पानी इस मार्ग से बहता है. सड़क पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं और गंदगी का अंबार लगा है. आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले लोग कीचड़ में फिसल कर चोटिल हो रहे हैं.
सीएम योगी से ग्रामीण करेंगे शिकायत
इसके साथ ही विगत एक सप्ताह से कोई कार्य यहां नही किया जा रहा है. जबकि इस संबंध में कई बार विभिन्न अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है. गंदगी व कीचड़ से लोगों को आवागमन तो परेशानी हो ही रही है. साथ ही गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है. जिससे संक्रमित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है. जिसके चलते ग्रमीणों में आक्रोश व्याप्त है और वह अब मामले की शिकायत यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक व मुख्यमंत्री से करेंगे.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025