GREATER NOIDA: इंडिया एक्सपो मार्ट में आगामी 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो होने जा रहा है। जिसमें देश और दुनिया से बड़े निवेशक, उद्यमी पहुंचने वाले हैं। इस बड़े इवेंट को सीएम योगी आदित्याथ की मंशा के अनुरूप सफल बनाने के लिए तैयारियां भी तेज कर दी गईं हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इंडिया एक्सपो मार्ट के सभागार में तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

हर स्तर पर इवेंट को सफल बनाने के निर्देश
इस बड़े इवेंट को सफल बनाने के प्रयास तेज कर दिए गये हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव मोहन प्रसाद ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचे। जहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये जिले का सौभाग्य है कि इतना बड़ा इवेंट होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया भर से वीवीआईपी, निवेशक, उद्ममी, एंटरप्रेन्योर्स हिस्सा लेंगे।

'दुनिया भर में जाए अच्छा मैसेज'
इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेहमानों के लिए रहन सहन, स्वास्थ्य, ट्रैवलिंग, खानपान और उनकी सुरक्षा का वशेष रूप से ध्यान रखना है। ताकि ट्रेड शो समाप्त होने के बाद दुनिया भर में अच्छा संदेश जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अपने-अपने स्तर की तैयारियां समय रहते युद्ध स्तर पर पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में एडिशनल कमिश्नर इंडस्ट्रीज राजकमल यादव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, एसीईओ यीडा कपिल सिंह, ओएसडी यीडा शैलेंद्र कुमार भाटिया, एसीपी ग्रेटर नोएडा अरुण कुमार, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Greater noida: म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े गजेट्स और तकनीक को दुनिया से रूबरू कराने वाली वार्षिक प्रदर्शनी ‘इंडियन डीजे एक्सपो- 2023’ का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडियन एक्सपो सेंटर एंड मार्ट (आईईएमएल) में किया जा रहा है। इस सलाना एक्सपो में डीजे मिक्सर और कंट्रोलर से लेकर नवीनतम डीजे सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर के साथ क्लब साउंड, टूरिंग साउंड के अलावा पीए के लिए स्पीकर सिस्टम की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी।
एक्सपो में लाइटिंग ब्रांड लेजर सहित स्टेज और एंटरटेनमेंट लाइटिंग में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के दर्शन होंगे। एलईडी तकनीक, एलईडी वॉल्स और स्क्रीन में अत्याधुनिक सॉल्यूशंस पेश किए जाएंगे। लाइन ऐरे डेमो एरेना भारतीय लाइव साउंड उद्योग में सक्रिय आठ प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ नजर आएगा।
इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने बताया कि बताया कि यह एकपो का आठवां संस्करण है। पहले इस एकपो में नार्थ इंडिया का ही पारटीसिपेशन होता था लेकिन अब नेपाल, बंगाल, श्री लंका और दुनियाभर से लोग जुड रहे हैं।
पिछले वर्ष डीजे एक्सपो को मिले शानदार रिस्पांस की बदौलत एक्सपो को 'राष्ट्रीय' टैग मिला है, जो कि काफी बड़ी बात है।
उन्होंने बताया कि यह वार्षिक प्रदर्शनी 2014 से ही भारत के एंटरटेनमेंट कारोबार के लिए एक एग्रीगेटर की भूमिका निभा रही है। प्रदर्शनी में इस बार भी देशभर के अग्रणी प्रो ऑडियो, पीए, लाइटिंग एवं एलईडी डिस्प्ले समेत इस क्षेत्र के कई तकनीकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने वाली देश की कंपनियां अपने उन ब्रांडों को प्रदर्शित करेंगी, जिनका मकसद आधुनिक तकनीक के साथ-साथ वाजिब दामों में प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है।“
आयोजक मैनुअल डायस के मुताबिक इवेंट मनोरंजन उद्योग के व्यावसायिक पेशेवरों के लिए डीजे एक्सपो कई वजहों से महत्वपूर्ण है। इनमें सबसे अहम ये है कि प्रदर्शनी एनसीआर में है और इस कारोबार से जुड़ी ज्यादातर कंपनियां भी एनसीआर से ऑपरेट करती हैं, जिससे उन्हें विक्रेता और खरीदार के बीच एक प्रभावी नेटवर्किंग बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में पेशेवरों की जरूरतें पूरी करने में भी इंडियन डीजे एक्सपो अहम भूमिका निभाता रहा है।
Greater noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज होने जा रहा है। ट्रेड शो से एक दिन पहले मीडिया से चर्चा की गई। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद समेत तमाम अधिकारी गण मौजूद रहे।

हर साल होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो
मीडिया से बात करते हुए अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अब इसी तारीख को हर साल आयोजित होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने हर स्तर की तैयारी की है। औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा ये कार्यक्रम औद्योगिक क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इससे ना केवल नोएडा और ग्रेटर नोएडा को बल्कि पूरे प्रदेश को इसका फायदा मिलने जा रहा है।
एक छत के नीचे जुटेंगी सभी कंपनियांः नंदी
मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि इस ट्रेड शो की खासियत ये है कि इसमें एक छत के नीचे सभी कंपनियां पहुंचेंगी। जिसका फायदा आने वाले दिनों में प्रदेश के साथ देश को भी होने वाला है। कार्यक्रम में शामिल होने दुनिया भर के 60 देशों के दो हजार बॉयर्स पहुंच रहे हैं। अभी तक इस कार्यक्रम में 68 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
'दुनिया की नज़र यूपी पर'
प्रदेश सरकार का फोकस तीन ट्रिलियन की इकोनॉमी पर है। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आपार संभावनाओं का प्रदेश का है। नंदी ने कहा कि आज दुनिया उत्तर प्रदेश में निवेश करने की इच्छुक है। क्योंकि उसे यहां पर सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की पूरी गारंटी सरकार की तरफ से दी जा रही है।
पिछली सरकारों ने खुद का किया भला: नंदी
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बिना नाम लिए सपा और बसपा निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश का नहीं, बल्कि खुद का भला किया। उनका पूरा फोकस खुद पर रहा है। अगर पिछली सरकारों में किसी का भला हुआ है, तो उनका, उनके परिवार का और उसके आगे वो निकले तो जाति विशेष का। जबकि आज क्रेंद और राज्य सरकार सबके भले के लिए काम कर रही है। इसके लिए लगातार विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।
Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट (INDIA EXPO MART) में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोपहर बाद यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP INTER NATIONAL TRADE SHOW) का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ये नया उत्तर प्रदेश है, जहां उद्योग और व्यापार से जुड़े लोग जुटे हैं। यूपी के शिल्प कारीगर और छोटे उद्योग से जुड़े लोगों को इस ट्रेड शो से काफी लाभ होगा। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ बदला है। जी20 समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को अपनी संस्कृति के साथ अपने उत्पादन को भी दुनिया को दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार प्रगति कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का बढ़ना बहुत आवश्यक है।

प्रदेश के 54 जीए प्रोडक्ट इस ट्रेड शो में उपलब्ध: योगी
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य को दर्शाता है कि यहां 70 हजार बायर्स मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 54 जीए प्रोडक्ट इस ट्रेड शो में उपलब्ध हैं। ट्रेड शो में 66 देशों के व्यापारी हिस्सा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि 21 से 25 सितंबर तक 5 दिन के ट्रेड शो में कई एमओयू पर साइन होंगे, जो प्रदेश के व्यापारियों के लिए बड़ा कदम साबित होगा। सीएम ने कहा कि यह प्रदेश का भले ही पहला ट्रेड शो है, लेकिन जिस तरह से दुनिया यूपी के उत्पादों की ओर आकर्षित है वह यह बताने के लिए काफी है।

हॉल नंबर 14-15 में नए उद्योगों को जगह मिली
गौरतलब है कि 21 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के व्यंजन के साथ प्रोडक्ट के स्टाल लगे हैं. इसके साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर 14-15 में स्टार्टअप्स और नए उद्योगों को जगह दी गई है। ट्रेड शो में आम जनता को 3 से रात 8 बजे तक फ्री एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था है।

Greater noida: UP INTERNATIONAL TRADE SHOW में पहले दिन कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं। जिसमें सूबे के CM योगी आदित्यनाथ, देश की राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत तमाम लोग शामिल रहे। राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का सीएम योगी आदित्यनाथ स्वागत किया। उद्घाटन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रपति ने ट्रेड शो पहुंचे अलग-अलग उत्पादों को भी देखा। इस दौरान राष्ट्रपति कई स्टॉल पर लगाए उत्पादों की प्रशंसा करती भी नज़र आईं।



Greater noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड (UP International Trade Show) में पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 6 साल पहले बीमारू राज्य से आज उत्तर प्रदेश देश में संभावनाओं का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। आज विश्व भर में उत्तर प्रदेश को समृद्ध प्रदेश के रूप में देखा जाता है। यहां दुनिया भर के इंवेस्टर आना चाहते हैं।

75 जिलों के यूनिक प्रोडक्ट की प्रदर्शनी
वैसे तो यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया भर से बॉयर्स और सेलर पहुंच रहे हैं। तो वहीं यूपी के 75 जिलों में बनाए जा रहे अलग-अलग उत्पादों की प्रदर्शनी भी आपको यहां दिखेगी। कई प्रोडक्ट तो बेहद शानदार हैं। इन स्टार्ट अप प्रोडक्ट को देखने राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रुक गए। इस दौरान उन्होंने एक्जिबिटर से उनके उत्पाद के बारे में डिटेल भी ली।
MSME में जगी नई आस: CM
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए-नए संभावनाओं के अवसर खुल रहे हैं। सीएम ने कहा प्रदेश भर से आए MSME के प्रोडक्ट को दुनिया भर के बॉयर्स देखेंगे और खरीदेंगे। इस तरह के कार्यक्रम से लघु, मध्यम और छोटे उद्मियों को नई संभावना दिखी है। इससे प्रेरित होकर वो अपने उत्पाद को ना सिर्फ बेहतर बनाएंगे, बल्कि दुनिया भर के प्रोफेसनल के साथ सीधे जुड़ेंगे।
Greater noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP INTERNATIONAL TRADE SHOW) का आज तीसरा दिन है। दूसरा दिन भीड़ के लिहाज से सुपरहिट रहा। एक्ज़ीबिटर के अलावा विजिटर और बॉयर्स दूसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे। ज्यादातर स्टॉल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। ट्रेड शो में बड़ी कंपनियों के अलावा प्रदेश के सभी जिलों के उत्पादक भी पहुंचे हैं। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे इस शो के जरिए छोटे उद्मियों के प्रोडक्ट की खूब प्रशंसा की जा रही है। साथ ही उन्हें दूसरे देशों के अलावा भारत के अलग-अलग कोने से ऑर्डर भी मिल रहे हैं।

छात्रों ने ट्रेड शो का उठाया आनंद
ट्रेड शो में लगे आधुनिक और हैंडमेड उत्पाद का अनुभव लेने छात्र भी पहुंचे। छात्रों ने बताया कि उन्हें कैसे इस शो के जरिए अलग-अलग उत्पादों के बारे में जानने को मिला। छात्रों ने हैंडमेड प्रोडक्ट के बारे में भी जानकारी ली। इसके अलावा विदेशी मेहमान भी बड़ी संख्या में यूपी इंटरनेशन ट्रेड शो को देखने पहुंचे हैं। उन्होंने ना सिर्फ शो में लगे उत्पादों की तारीफ की। बल्कि यहां पर हो रहे कल्चर्ल्स प्रोग्राम की भी तारीफ की।

इंडियन फूड का विदेशी मेहमानों ने उठाया लुत्फ
इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे ट्रेड में हर बात का ध्यान बरीकी से रखा गया है। यहां पर बाहर से आए मेहमान बिजनेस डेवेलेपमेंट के अलावा भारतीय खाने का भी खूब आनंद ले रहे हैं। गेट नंबर-9 के पास लगे अलग-अलग फूड स्टॉल में लगे भिन्न-भिन्न तरीके के व्यंजनों के बुफे में इंडियन ज़ायके का भी खूब लुत्फ उठाया।

कलाकारों की प्रस्तुति ने सबका मन मोहा
जैसे ही आप गेट नंबर 9 से इंडिया एक्सपो मार्ट में प्रवेश करते हैं। सबसे पहले आपको खाने का स्टॉल, उसके आगे जाने पर रंगारंग कार्यक्रम के लिए मंच बनाया गया है। जहां पर प्रदेश भर से आए कलाकारों ने अपने पारंपरिक लोकनृत्य और लोकगीत की प्रस्तुति से लोगों का मनमोह लिया। यहां पर वृजवाशी, बुंदेलखंडी, पहाड़ी जैसे तमाम क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित 56वें IHGF दिल्ली मेले का आज दूसरा दिन है। 12 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में 100 देशों से हजारों खरीददार पहुंचने वाले हैं। पहले दिन मेले का उद्घाटन ईपीसीएच अध्यक्ष दिलीप बैद ने किया। इस मौके पर आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार भी मौजूद रहे।

तीन हजार से ज्यादा प्रदर्शकों ने लिया हिस्सा
देश के निर्यात में हस्तशिल्प Handicraft का भी रोल अहम है। पिछले साल इसके निर्यात में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। इस साल भी हस्तशिल्प के निर्यात में बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है। इस बार आईएचजीएफ दिल्ली मेला और दिल्ली फेयर फर्नीचर के 56वें संस्करण का उद्घाटन हुआ है। तीन हजार से ज्यादा एग्जीबीटर पहुंचे है। जिनके उत्पाद को खरीदने और देखने दुनिया भर से बायर भारत पहुंच रहे हैं।
Greater Noida: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 25 सितंबर से लगने जा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 29 सितंबर तक चलेगा। इस बार ट्रेड शो कई मायने में बिल्कुल अगग होने वाला है, जिसकी लिए इंडिया एक्सो मार्ट प्रबंधन और जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को 25 सितंबर से लगने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के बारे में डीएम मनीष कुमार ने जानकारी दी।
'यूपी के उत्पात को मिलेगा इंटरनेशनल प्लेटफार्म'
ग्रेटर नोएडा में दूसरी बार लगने जा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो पिछली बार की अपेक्षा बड़े स्तर पर होगा। इस बार ट्रेड शो में इंग्जीबिटर्स, बिजिटर्स और बॉयर्स को बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला है। इस बार 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ट्रेड शो चलेगा। इस ट्रेड शो का मकसद यूपी के प्रोडक्ट्स को एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म दिलवाना है। इस बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में कई खास इंतजाम किये गये हैं। इस ट्रेड शो में आम लोगों के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस बार लोकल उत्पातों को एक बेहतरीन मौका दिलवाया जाएगा। ताकि उनका व्यापार ना सिर्फ तरक्की कर सके, बल्कि दुनिया के बाजार में उनका भी दखल हो।
80 देशों के लगेंगे स्टॉल
अगर पिछले लगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की बात करें तो पांच दिनों में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने यहां विजिट किया था। जबकि इस बार अनुमान है कि इससे कहीं ज्यादा 5 लाख लोगों की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को विजिट करने की उम्मीद है। जिसमें विजिटर्स, बॉयर्स और इंग्जीबिटर्स शामिल रहेंगे। इस बार 80 देशों के स्टॉल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में देखने को मिल जाएंगे। ट्रेड शो में 11 बजे से तीन बजे तक B TO B मीट रहेगी, तीन बजे के बाद आम लोगों को एंट्री दी जाएगी।
ODOP उत्पादों का रहेगा जलवा
वैसे तो ट्रेड शो में बड़ी से लेकर स्टार्ट और एमएसएमई के उत्पाद देखने को मिल जाएंगे। जिसमें ओडीओपी, स्टार्टअप कंपनी के अलावा सरकारी विभाग के स्टॉल भी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा ऑटो मोबाइल सेक्टर, रियल स्टेट और मोबाइल कंपनियों के स्टॉल भी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेंगे। कुल मिलाकर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 80 देशों के उद्योग अपने उत्पादों का यहां पर प्रदर्शन करेंगे।
कला और जायके का लोग उठा सकेंगे लुत्फ
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे एडिशन में बहुत कुछ नया दिखने वाला है। पिछले साल लगे ट्रेड शो की कुछ खामियों से सबक लेते हुए कई तरह के सुधार ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट प्रबंधन ने किये हैं। इस बार प्रदेश के कल्चरल प्रोगाम को भी दर्शाने की पूरी तैयारी है। ये कलाकार 80 देशों से आने वाले विजिटर्स और बॉयर्स के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा जायके के लिए अलग से स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां जाकर प्रदेश के अलग-अलग व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया जा सकता है।
विदेशी बॉयर्स और बिजिटर्स को विशेष सुविधा देने की तैयारी
दुनिया भर के लाखों बिजिटर्स, बायर्स और इंग्जीबिटर्स ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट के यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहुंचने वाले हैं। जिनके लिए इस बार खास इंतजाम जिला प्रशासन और इंडिया एक्सपो मार्ट प्रबंधन की तरफ से किया गया है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मेहमानों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो, इसके लिए बस के इंतजाम के अलावा, रहने, खाने की भी व्यवस्था की गई है।
Greater Noida: इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा आएंगे। पीएम मोदी के के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर आएंगे। सीएम और पीएम के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पर चेकिंग की जा रही है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। अधिकारी भी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
जेवर एयरपोर्ट का करेंगे निरीक्षण
बता दें कि सीएम योगी ग्रेटर नोएडा आने के बाद जेवर में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की निर्माण की प्रगति का जायजा लेंगे। वहीं, जेवर में NIAL के अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक। इसके बाद इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचकर सेमीकॉन इंडिया-2024 की तैयारियों का समीक्षा करेंगे।
ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, रूट डायवर्ट
पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की थी। इसके तहत एक्सपो मार्ट सहित पूरे ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर सघन चेकिंग अभियान अभियान चलाया जा रहा है औ ट्रैफिक डायवर्जन किया है। परी चौक पुलिस चौकी पर सवारियां उतारने और चढ़ाने वाली रोडवेज बसें एनआरआई सिटी की सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट कर दी गई है। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी डायवर्जन किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025