नोएडा में MSME ने उद्यमियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 27 फॉर्चून होटल में किया गया। MSME ने केनरा बैंक के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में एमएसएमई उद्योग से जुड़े 100 से अधिक उद्यमी व नोएडा में संचालित केनरा बैंक की शाखाओं के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं इस कार्यक्रम में केनरा बैंक की ओर से एक बड़ी घोषणा की गई है। दरअसल सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम के विकास में भागीदार बनने के लिए केनरा बैंक नोएडा शहर में अपनी और नई ब्रांच खोलेगा। नोएडा में केनरा बैंक की नई शाखाएं खुलने के बाद एमएसएमई उद्योग से जुड़े उद्यमियों को काफी लाभ होगा। साथ ही प्रोग्राम में केनरा बैंक के जनरल मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने एमएसएमई उद्योग से जुड़े उद्यमियों को केनरा बैंक द्वारा उद्यमियों के लिए चलाई जा रही स्कीम और फैसिलिटी के बारे में विस्तार से बताया।
केनरा बैंक नोएडा में अगले 6 माह में 7 नई ब्रांच खोलेगा
जनरल मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं को भी सुना उन्होंने कहा कि एमएसएमई उद्योग के विकास से जुडऩे के लिए केनरा बैंक हमेशा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नोएडा में इस समय केनरा बैंक की 55 ब्रांच संचालित है और उद्यमियों की सुविधाओं के लिए केनरा बैंक नोएडा में अगले 6 माह में नई 7 ब्रांच खोलेगा।
MSME एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ने उद्यमियों से की अपील
एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने इस जागरूकता कार्यक्रम में केनरा बैंक द्वारा उद्यमियों को दी जा रही सुविधाओं के प्रति आभार जताया और कहा कि नोएडा में केनरा बैंक के सहयोग से एमएसएमई उद्योग से जुड़े उद्यमियों को बेहतर लाभ हो। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम भी देश व उत्तर प्रदेश के विकास में पूर्ण रूप से सहभागी बन सके इसकी वह उम्मीद करते हैं। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रम में आए नोएडा के नामी उद्यमियों से अपील की कि वह एमएसएमई उद्योग को बढ़ाने में केनरा बैंक के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार का सहयोग करें।
सावन माह के शुरू होने से पहले ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. दरअसल इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने शिरडी साईं बाबा के साथ 5 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के लिए किफायती पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में आपको भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा. यह पैकेज 10 रात और 11 दिनों का होगा. इस सफर की शुरुआत 24 अगस्त, 2024 को होगी.
3 सितंबर को होगी वापसी
आईआरसीटीसी के नोटिफिकेशन के मुताबिक इस यात्रा की शुरुआत 24 अगस्त, 2024 को बिहार के बेतिया से होगी और 3 सितंबर, 2024 को वापस बेतिया लौटेगी. वहीं टूर के दौरान श्रद्धालुओं को ब्रेकफास्ट, लंच डीनर की चिंता करने की जरूरत नहीं है. साथ ही रूकने के लिए भी थ्री स्टार रूम की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से रहेगी. इस टूर पैकेज को आईआरसीटीसी ने खासकर बिहार के लोगों के लिए डिजाइन किया है. जिससे यात्री बेतिया रेलवे स्टेशन के अलावा सगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और दीन दयाल उपाध्याय स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. इस ट्रेन में सीटों की संख्या 780 है. जिनमें स्लीपर में 660 और थर्ड एसी में 120 सीटें उपलब्ध होंगी
5 ज्योतिर्लिंगों और शिरडी के श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
यात्रा के दौरान उज्जैन के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ के सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, द्वारिका के द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के साईं दर्शन, शनि शिंगणापुर मंदिर,और नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. इस टूर पैकेज के खर्च की बात करें तो अगर आप इकोनॉमी कैटेगरी में सफर करते हैं तो आपको 20,899 रुपये चुकाने होंगे. अगर स्टैंडर्ड कैटेगरी पैकेज लेते हैं तो 35,795 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा. यात्री अपनी सीट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं.
यमुना प्राधिकरण की 81वीं बोर्ड बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर मुहर लगी है। बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नॉर्थ और ईस्ट साइड में दो सड़क बनाई जाएगी। प्राधिकरण इस सड़क को बनाने की जिम्मेदारी NHAI को दिया है। साथ ही ईपीसीएच एक्सपो मार्ट के साथ मिलकर के एक मेटल और हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर का एक 500 एकड़ में नया पार्क बनाएंगे।
62 करोड़ रुपये से एनएचएआई बनाएगा सड़कें
यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएचएआई द्वारा जेवर एयरपोर्ट के कार्गो साइड और यमुना प्राधिकरण के सेक्टर के साइड में नॉर्थ और ईस्ट की जो रोड है वो बनाई जाएगी। वो 30-30 मीटर रोड 62 करोड़ रुपये में बनाई जाएगी। इसके एमओयू पर साइन हो चुका है। एनएचएआई द्वारा एक्सप्रेस वे से वीआईपी एंट्री के लिए एक एक्सेस बनाया जा रहा है।
हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर का 500 एकड़ में नया पार्क बनेगा
यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने आगे कहा कि हम लोग ईपीसीएच एक्सपो मार्ट के साथ मिलकर के एक मेटल और हैंडीक्राफ्ट फर्नीचर का एक 500 एकड़ में नया पार्क बनाएंगे। जिससे कि यहां एक्सपो मार्ट में जो बड़े-बड़े व्यापारी हैं। जिनका लगभग 5 हजार करोड़ से ज्यादा का एक्सपोर्ट होता है वो सभी एक जगह पर आ सकें और एक्सपोर्ट यूनिट बन सके। साथ ही एयरपोर्ट के बिल्कुल पास रहें। एयरपोर्ट पर बहुत बड़ा नया कंवेंनशनल सेंटर, एग्जीवीशन सेंटर बनाएंगे। जिससे कि बायर्स एग्जीवीशन में भाग लें और अपनी इंडस्ट्री में जाकर उसके कम्प्लायंस देख सके, पार्टी कंट्रोल देख सके और सारी सुविधा एक ही जगह पर मिल सके। पहली बार पूरा एक्सपोर्ट का सिस्टम क्रियेट करने जा रहे हैं। सबकुछ एयरपोर्ट और एयरपोर्ट से एक किलोमीटर का परिधि में होगा। इंडस्ट्री भी वहीं होगी, वहीं पर कंवेंनशनल सेंटर, एग्जीवीशन सेंटर भी होगा और वहीं पर आकर बायर्स एग्जीवीशन में भाग ले सकेंगे।
टप्पल में किए गए अवैध निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि प्राधिकरण बोर्ड ने ये भी निर्णय लिया है कि टप्पल नगर पंचायत जो कि भंग की जा चुकी है। वो काफी बड़ी नगर पंचायत थी वहां करीब 26 से 27 हेक्टेयर जमीन थी और उसमें से कुछ ही जमीन का प्रस्ताव हम लोगों ने भेज रखा था लेकिन वहां अवैध कॉलोनियां काफी तेजी से बन रही हैं और काफी गरीब लोग वहां फंसाए जा रहे हैं जो कि सही नहीं है। इसलिए प्राधिकरण ने ये तय किया है कि हम पूरे टाउन एरिया का लैंड एक्वायर करेंगे और वहां अपनी सिटी अपने मास्टरप्लान में पूरे एरिया को शामिल कर लिया है और ये एक्यूजीशन प्रस्ताव कल बन गया था। आज एक्यूजीशन प्रस्ताव दिया जा रहा है और ये पूरा एरिया 1800 हेक्टेयर का अर्जेंट प्रस्ताव भेजा जा रहा है। पूरा टप्पल एक्वायर होगा वहां कोई भी अवैध निर्माण ना करे, कोई भी फर्जी प्लॉट ना लें। क्योंकि वो पूरी तरह से धव्स्त कर दिया है। वो क्षेत्र अब प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में है उसकी प्लानिंग पूरी तरह से कर ली गई है।
नोएडा में परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी. अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए होने वाले टेस्ट आरटीओ कार्यालय में नहीं होगा. ये टेस्ट प्राइवेट मोटर ट्रेनिंग सेटर में होगा. जो कि नोएडा के बिसाहड़ा गांव में है. दरअसल राज्य सरकार के स्तर से सभी जिलों में प्राइवेट मोटर ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए 2023 में आवेदन मांगे गए थे. नोएडा में अब तक 2 मोटर ट्रेनिंग सेंटर जिसमें पहला मैसर्स शिवम मार्बल व दूसरा मैसर्स साई फायर एप्लीकेंस प्राइवेट लिमिटेड के आवेदकों को लेटर आफ इन्टेंट (LOI) परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी किया गया. जिसमें से मैसर्स शिवम मार्वल मोटर ट्रेनिंग सेंटर दादरी के पास बिसाहड़ा में बन कर तैयार हो गया है.

परिवहन आयुक्त ने दी बिसाहड़ा में बने सेंटर को मान्यता
परिवहन आयुक्त ने गुरुवार को इस सेंटर को टेस्ट करने की मान्यता दे दी गई है. इसके साथ ही 1 अगस्त से ये पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा. इसके निर्देश भी कंपनी को दे दिए गए है. ताकि यहां ड्राइविंग टेस्ट हो सके. इसके अलावा जनपद में कुछ अन्य आवेदक द्वारा प्राइवेट मोटर ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए आवेदन दिया गया है. इसमें मैसर्स एक्सिलिरेट इंस्टीयूट एवं मैसर्स वाईबी बिल्डर्स शामिल है. इस संबंध में फाइल परिवहन आयुक्त लखनऊ को भेजी गई है. वहां से अनुमति मिलने के बाद ही आगे की काम किया जाएगा.नोएडा एआरटीओ डॉक्टर सियाराम वर्मा ने बताया कि 1 अगस्त से दादरी के पास बिसाहड़ा में बने मोटर ट्रेनिंग सेंटर से ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य किया जाएगा.
नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब अप्रैल 2025 में जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी. वहीं दिसंबर 2024 में रनवे का ट्रायल कैलिब्रेशन फ्लाइट के जरिए होगा. बता दें कि एयरपोर्ट के पहले फेज का काम लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है. 3.9 किलो मीटर लंबा और 60 चौड़ा रनवे बनाया गया है. रनवे पर मार्किंग और लाइटिंग का काम किया जा रहा है. साथ ही टर्मिनल का अंदर और बाहर फिनिशिंग का काम शुरू हो चुका है. वहीं इस एयरपोर्ट पर यूपी हेरिटेज की झलक दिखाई देगी.
सितंबर और अक्टूबर में होंगी कैलिब्रेशन फ्लाइट्स
YIAPL की मुख्य परिचालन अधिकारी किरण जैन ने बताया कि इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के लिए कैलिब्रेशन फ्लाइट्स सितंबर और अक्टूबर में होने की उम्मीद है. ये उड़ानें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित की जाती हैं. कैलिब्रेशन फ्लाइट्स नेविगेशन ऐड, रनवे पर लाइट की व्यवस्था और एयरस्पेस के प्रशिक्षण के लिए होती है. इसे कॉमर्शियल फ्लाइट्स को चलाने से पहले कैलिब्रेशन फ्लाइट टेस्ट किया जाता है.
दिसंबर में एयरोड्रम लाइसेंस के लिए किया जाएगा आवेदन
किरण जैन ने एयरपोर्ट परियोजना स्थल पर बताया कि दिसंबर में एप्रोच और डिपार्चर प्रक्रियाओं के लिए वैलिडेशन फ्लाइट्स एक निजी वाहक द्वारा संचालित की जाएंगी. एक बार ये उड़ानें सफलतापूर्वक पूरी हो जाने के बाद ऑपरेटर दिसंबर में एयरोड्रम लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा. एयरोड्रम लाइसेंस डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन द्वारा जारी किया जाता है।
15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली का ट्रैफिक बदला रहेगा. जिसके कारण नोएडा से दिल्ली आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल को लेकर 12 अगस्त की रात 10 बजे से 13 अगस्त तक कई सड़कों का डायवर्जन कर दिया गया है. इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस परेड को लेकर 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम समाप्ति तक नोएडा से दिल्ली में मालवाहक वाहनों की एंट्री को भी बैन कर दिया गया है. ये सभी गाड़ियां डायवर्टेड रूट का प्रयोग कर अपने रास्ते की ओर जा सकेंगे.
चिल्ला रेड लाइट और डीएनडी पर ये रहेगा डायवर्जन
इस दौरान चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे. वहीं डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन डीएनडी टोन प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे.
ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में प्रवेश कर अन्यत्र जाने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अण्डरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे. वहीं यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस- वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक, पी-3. कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे. इसके अलावा परीचौक से नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन परीचौक से पी-3, कासना, सिरसा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने रास्ते की तरफ जा सकेंगे. वही किसी तरह की यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं.
दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक हुई. इस बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री मौजूद थे. इस बैठक में मुख्य रूप से दो मुद्दों पर चर्चा होनी थी. पहला हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी की दरें कम करने पर और दूसरा 2000 रुपये से कम के ऑनलाइन (डेबिट और क्रेडिट कार्ड से) ट्रांजेक्शन पर 18% जीएसटी लगाने का मामला मुद्दा था. फिलहाल इंश्योरेंस प्रीमियम सस्ता होने नहीं जा रहा है, क्योंकि इस मसले पर अंतिम फैसला अगली बैठक तक टाल दिया गया है.
नवंबर में होगी काउंसिल की अगली बैठक
बैठक में स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दर को मौजूदा 18 फीसदी से कम करने पर सहमति हो गई लेकिन इस पर अंतिम फैसला काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा. काउंसिल की अगली बैठक में तौर-तरीके तय किए जाएंगे. इसलिए काउंसिल की बैठक में बीमा प्रीमियम पर GST लगाए जाने के फैसले को टाल दिया गया है. जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक नवंबर में होने वाली है. इसके अलावा चर्चा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 2000 रुपये तक के छोटे ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए बिलडेस्क और सीसीएवेन्यू जैसे भुगतान एग्रीगेटर्स पर 18% जीएसटी लगाए जाने को लेकर होने वाले ऐलान पर नजर थी. लेकिन इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है और इस मामले को फिलहाल फिटमेंट कमेटी के पास भेज दिया गया है.
नमकीन और कैंसर की दवाओं पर कम हुई जीएसटी
इसके अलावा नमकीन पर जीएसटी की दरें 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. साथ ही कुछ कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दरें कम करने पर सहमति हो गई है. मीटिंग के बीच उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने बताया कि तीर्थयात्रा पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है.
अधिकतर राज्य बीमा प्रीमियम की दरों में कटौती के पक्ष में
सूत्रों के मुताबिक अधिकतर राज्य बीमा प्रीमियम की दरों में कटौती के पक्ष में हैं. अगर जीएसटी दरें कम की जाती हैं तो यह लाखों पॉलिसीधारकों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि प्रीमियम राशि घट जाएंगी. जीएसटी आने से पहले बीमा प्रीमियम पर सेवा कर लगता था. बता दें कि साल 2017 में जीएसटी लागू होने पर सेवा कर को जीएसटी प्रणाली में शामिल कर लिया गया था. बीमा प्रीमियम पर टैक्स लगाने का मुद्दा संसद में भी उठा था. विपक्षी सदस्यों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को जीएसटी से छूट देने की मांग की थी. यहां तक कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाया था.
अब अयोध्या के भव्य श्री रामलला मंदिर के दर्शन करना भक्तों के लिए और भी आसान होने वाला है. भक्तों के लिए प्रभु श्री राम के दर्शन सरल बनाने को अभी कई और तरीके के काम होने हैं. अब भक्तों के दर्शन कर लेने के बाद मंदिर से सुग्रीव किले तक एग्जिट मार्ग को अस्थाई के बाद स्थाई तौर पर तैयार किया जाएगा. नए सिरे से एग्जिट मार्ग के सौंदर्यीकरण को लेकर फैसला ले लिया गया है. मंदिर के एग्जिट मार्ग पर कैनोपी लगाने का निर्णय लिया गया है.
बैठक में कैनोपी के डिजाइन पर हुई चर्चा
दरअसल राम मंदिर निर्माण समिति की 3 दिनों की बैठक में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के बारे में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. इन फैसलों के बारे में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्थाई एग्जिट मार्ग को अब स्थाई एग्जिट मार्ग बनाया जाएगा. साथ ही एग्जिट मार्ग पर कैनोपी बनाकर उसका सौंदर्यीकरण किया जाना है. वहीं बैठक में कैनोपी के डिजाइन को लेकर भी चर्चा हुई. जिसमें डिजाइन पर अंतिम निर्णय हो गया है.
राम मंदिर के 161 फिट ऊंचे शिखर का काम भी चालू
वहीं 3 दिनों की इस बैठक में इस बात पर भी फैसला लिया गया है कि राम लला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लगभग डेढ़ किलोमीटर नंगे पैर चलना पड़ता था. अब इस दूरी को कम किया जाएगा. राम मंदिर के पास बनाए जाने वाले शू रैक का डिजाइन भी फाइनल हो गया है. जानकारी के मुताबिक अगले 6 महीने में काम पूरा हो जाएगा. जिससे राम लला के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को और आसानी से दर्शन मिल सकेंगे . इसके अलावा राम मंदिर के 161 फिट ऊंचे शिखर का काम भी शुरू हो गया है.
Indian Passport Holders: Indians can now travel to 59 countries without a visa. This information came to light in the Henley Passport Index released on Tuesday. India has secured 77th position in the global passport ranking.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025