Lucknow: उन्नाव में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित 18 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए और आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू में जुट गई और उन्नाव के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
सुबह 5.10 बजे हुआ हादसा
उन्नाव DM गौरांग राठी ने बताया, "आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 लोग घायल हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है कि बस की गति बहुत तेज थी। घायलों का इलाज जारी है।"
डबल डेकर बस ने टैंकर में पीछे से मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 05.15 बजे थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किमी संख्या 247 पर हुई। डबल डेकर बस संख्या UP95 T 4720 बिहार से दिल्ली जाते समय पीछे से दूध से भरे टैंकर संख्या UP70 CT 3999 में टक्कर मार दी, जिसमे 18 लोगो की मृत्यु हो गयी।
हादसे में ये हुए घायल
1 दिलशाद पुत्र असफाक 17 वर्ष
निवासी डोंलड़ी मोदीपुरम मेरठ
2.साहिल पुत्र असफाक पता डोल्डी मोदीनगर मेरठ
3.कुमाभान पुत्री नसरुल्ला 29 वर्ष निवासी मनीकरीम पेनाटा दिल्ली
4.शलीम पुत्र मोहमद असलम 28 वर्ष निवासी पिनारा कोठी पिपरा सिटी मोतिहारी बिहार
5.चांदनी पत्नी शमसाद 20 वर्ष भजनपुरा दिल्ली
सबाना पत्नी शहजाद 40 वर्ष भजनपुरा दिल्ली
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025