Noida: भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में किसानों का धरना छठे दिन भी नोएडा प्राधिकरण पर जारी रहा। शुक्रवार को किसानों ने धरने की शुरुआत हवन-पूजन से किया। करीब 12:30 बजे प्राधिकरण अधिकारियों की तरफ से सीईओ वार्ता का प्रस्ताव आया। जिसको स्वीकार करते हुए वार्ता के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल गया। काफी देर वार्ता हुई, लेकिन वही ढाक के तीन पात साबित हुई । बैठक में किसी भी बात पर सहमति नहीं बन पाई।
समस्या का समाधान होने तक जारी रहेगा धरना
प्राधिकरण के अधिकारी व पुलिस प्रशासन लगातार समिति के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा पर दबाव बनाता रहा कि कुछ समय दीजिए और हम आपके कार्य करेंगे। लेकिन खलीफा ने स्पष्ट शब्दों में फिर कहा कि हम पिछले 5 सालों से लगातार आपको समय ही तो देते आ रहे हैं। लेकिन अब तक आपने क्या किया है, हम धरने पर बैठे हैं आप किसानों का काम कीजिए। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाएगा किसान यहां से हटने वाले नहीं है। दिन रात का धारना जारी रहेगा।।
Noida: भारतीय किसान परिषद के तत्वाधान में नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का धरना 27वें दिन भी जारी रहा। जैसे कि पहले ही पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही किसानों की वार्ता 10 परसेंट के मुद्दे व 5% मूल आबादी और अतिक्रमण के मुद्दों पर प्राधिकरण चेयरमेन से होगी। इसी के तहत रविवार को समिति के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में प्राधिकरण चेयरमेन से वार्ता हुई।
मुआवजे की फाइल विधि विभाग को भेजी गई
बैठक में चेयरमैन ने किसानों की मुख्य मांग 10% के मुद्दे को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि आपकी फाइल को विधि विभाग में कानूनी अमली जामा पहनाने के लिए व वित्तीय विभाग में गणना के लिए भेजा हुआ है। चेयरमैन ने कहा कि जो कार्य उनके हाथ में है, पर तत्काल प्रभाव से चर्चा करके धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं।
किसान नेता ने दी सचिवालय की तालाबंदी की चेतावनी
जैसे की मूल 5 परसेंट के प्लाट में कमर्शियल गतिविधि, 450 से हजार विनियमितीकरण व अतिक्रमण जैसे मुद्दे को गंभीरता से लिया। सीईओ से चर्चा करने के बाद उसे पर कार्य किया जाएगा। वहीं, सुखबीर खलीफा ने स्पष्ट शब्दों में चेयरमैन से कहा कि जब तक किसानों का समाधान नहीं हो जाएगा, धरना दिन प्रतिदिन संवैधानिक रूप से उग्र होता रहेगा। वह दिन भी दूर नहीं जब मिनी सचिवालय पर तालाबंदी भी की जा सकती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025