Greater Noida: घर खरीदारों ने रविवार को 42 वें सप्ताह भी प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। बड़ी संख्या में घर खरीदार एक एक जगह जमा हुए और सरकार से रजिस्ट्री जल्द शुरु करवाने और रुके प्रोजेक्ट के काम की शुरुआत की मांग की। नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा है कि अगर हमारी मांगों की इसी तरह अनदेखी की गई तो मजबूरी में अथॉरिटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार के सामने हम अपनी बात रखते रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने निराश हैं।

हर रविवार जारी रहेगा आंदोलन
आंदोलन कर रहे योगेश देवगन, राजकुमार, समीर भारद्वाज, संजय साह, रोहित मिश्रा, रंजना भारद्वाज, अनुपमा मिश्रा, शशि रंजन कुमार, अनिल रात्रा, विभूति चौरसिया का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से हर रविवार को तब तक जारी रहेगा। जब तक घरों की रजिस्ट्री और पज़ेशन शुरु नहीं हो जाते। सरकार ने कहा था कि अमिताभ कांत कमेटी की सिफ़ारिशों पर अमल करेंगे। अब रिपोर्ट आ गई फिर क्यों देरी की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
आंदोलन में लगातार शामिल हो रहे सुधांशु किशोर, ज्योति जायसवाल, शशि भूषण, पुरुषोत्तम, आशुतोष, आयोग, विकास जोशी, दिनकर पांडे, बिपिन प्रसाद, गंगेश कुमार, दीपक भटनागर, डॉ सुहैल ख़ान, मनीष, राकेश झा सहित कई घर ख़रीदारों का कहना है कि सरकार इस मुद्दे को इतने समय से क्यों लटका रही है? सरकार को समस्या समाधान के लिए हमने तमाम उपाय भी सामने रखें, फिर भी कुछ होता नहीं दिख रहा है। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के दफ़्तर पर भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने ज़रूर जाएंगे। इन प्रोजेक्ट के खरीदार प्रदर्शन में हुए शामिल विरोध प्रदर्शन में इको विलेज 1, इको विलेज 2, इको विलेज 3, आरसिटी रेजिंसी पार्क, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स वन, ऐपेक्स गोल्फ एवेन्यू, एक्वा गार्डन, संस्कृति, यूनिटेक यनिवर्ल्ड सहित कई प्रोजेक्ट के घर ख़रीदारों शामिल हुए।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक मूर्ति घर खरीदारों का धरना स्थल बन गया है। रजिस्ट्री और घर की मांग को लेकर 43वें हफ्ते भी घर खरीदारों ने प्रदर्शन किया। इससे पहले शनिवार को सोशल मीडिया पर घर खरीदारों ने आंदोलन चलाया था जो जबरदस्त हिट रहा था। #KabHogiRegistry #KabMilegaApnaGhar के साथ हजारों घर खरीदारों ने ट्वीट किया। थोड़ी देर में ही #KabHogiRegistry पूरे देश में ट्रेंड करने लगा।

नेफोवा ने सड़क से लेकर सीएम योगी तक रखी मांगें
नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया, सड़क, मुख्यमंत्री से मुलाकात, केंद्रीय मंत्री से मुलाक़ात, अमिताभ कांत कमेटी के सामने घर खरीदारों का सुझाव रखना सहित कई तरीकों से नेफोवा ने घर खरीदारों की मांगों को सामने रखा है। सरकार को अब और वक्त नहीं लेना चाहिए और घर खरीदारों को राहत देनी होगी।
जल्द घर खरीदारों को राहत दी जाए
आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे महेश यादव, दीपक गुप्ता, दिनेश कुमार, शिव सुथार, भूषण, पुरुषोत्तम, रितेश श्रीवास्तव, सुभाष चौहान, आशुतोष, सीवी सिंह, मनीष, डीके शर्मा, चेतन सहित कई सोसायटियों के घर खरीदारों ने कहा, सबसे ज्यादा घर खरीदारों को लूटा गया है। चुनाव में सब नेता वोट मांगने आते हैं और बाद में भूल जाते हैं। उन्होंने अपील की कि जल्द से जल्द घर खरीदारों को राहत दी जाए।
Greater Noida West: सैकड़ो फ्लैट खरीदार मालिकाना हक के लिए परेशान हैं। अपने आशियाने का हक पाने के लिए पूरे सप्ताह काम करने के बाद अवकाश के दिन रविवार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इसी कड़ी में 47 वें हफ्ते भी फ्लैट खरीदारों ने ग्रेनो वेस्ट के एक मूर्ति गोल चक्कर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
कब होगी रजिस्ट्री?
लोगों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके साथ ही खरीदारों ने फ्लैट की रजिस्ट्री करने और पजेशन देने की मांग की। ख़रीदारों का कहना है कि सरकार उनके घरों की रजिस्ट्री जल्द से जल्द शुरु करवाए। लोगों ने कहा कि बिल्डर, बैंक और प्राधिकर ने मिलकर उन्हें लूटा है। लोगों ने सरकार से पूछा है कि कब होगी रजिस्ट्री और बिल्डरों की गलती की सजा खरीदारों को क्यों दी जा रही है। लोगों ने कहा कि उनपर अत्याचार बंद किया जाए।
इन सोसाइटियों के लोग प्रदर्शन में हुए शामिल
विरोध प्रदर्शन में इको विलेज 1, इको विलेज 2, इको विलेज 3, आरसिटी रेजिंसी पार्क, अजनारा होम्स, कासा ग्रीन्स वन, ऐपेक्स गोल्फ एवेन्यू, एक्वा गार्डन, संस्कृति, यूनिटेक यनिवर्ल्ड, आम्रपाली के विभिन्न प्रोजेक्ट सहित कई प्रोजेक्ट के घर ख़रीदारों शामिल हुए।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर ख़रीदारों की सुनने वाला नहीं है। जिसकी वजह से लगातार 50 सप्ताह से प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। एक मूर्ति गोल चक्कर पर बड़ी संख्या में घर ख़रीदारों ने 50 वें रविवार को भी रजिस्ट्री, दिवालिया प्रोजेक्ट में आईआरपी की मनमानी और प्रोजेक्ट में काम शुरू करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से यही गुहार, बंद हो EMI पर अत्याचार जैसे पोस्टर लिए हुए थे।
आखिर घर ख़रीदारों की अनदेखी कब तक होगी
इस मौके पर नेफ़ोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनकर पांडे ने कहा है कि घर ख़रीदारों के प्रदर्शन का एक साल पूरा होने वाला है. नेताओं के घरों की रजिस्ट्री का भरोसा कब पूरा होगा? आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे राजकुमार, रोहित मिश्रा, चंदन सिन्हा, अनुपमा मिश्रा, अनुराग खरे, अनिल रात्रा, शशि भूषण ने कहा कि घर ख़रीदारों की अनदेखी आखिर कब तक होगी। एक साल पूरा होने को है और सरकार सिर्फ़ वादे कर रही है। ना तो रजिस्ट्री हो रही है उल्टे एनसीएलटी में गए इको विलेज 2 जैसे प्रोजेक्ट में अब आईआरपी मनमानी कर एक्सट्रा पैसा मांगने की फिराक में है।
आईआरपी अलग से पैसे वसूलने की फ़िराक में है
विरोध प्रदर्शन में लगातार शामिल हो रहे रंजना भारद्वाज, संजीव सक्सेना, अनुपम मिश्रा, दीपक गुप्ता, डीके सिन्हा, पुरुषोत्तम कुमार, अमित दयाल, अतुल रंजन, शिरीष, आशुतोष, एलशॉय, पुनीत चौहान, अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि रजिस्ट्री हो नहीं रही है। लगातार उनपर क़र्ज़ बढ़ता जा रहा है। आईआरपी भी घर ख़रीदारों को लूटने के चक्कर में है। अभी तक घर नहीं मिलने की वजह से क़र्ज़ है। अब आईआरपी अलग से पैसे वसूलने की फ़िराक में है। जिसका सभी घर ख़रीदारों मिलकर विरोध करेंगे।
10 दिसंबर को जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन
घर ख़रीदार अजय कठुरिया, शंकर, हिमांशु सक्सेना, अभिषेक जैन, देवांजन, दीपक पारिख, प्रभास दास ने कहा है कि 10 दिसंबर को जंतर मंतर पर रजिस्ट्री के मुद्दे पर भी बड़ा प्रदर्शन होगा। हर सोसायटी में जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा जिससे ज़्यादा से ज़्यादा परेशान घर ख़रीदार आंदोलन में शामिल हो सकें।
Greater Noida West: पिछले एक साल से मालिकाना हक के लिए लड़ाई लड़ रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घर खरीदारों का सब्र का बांध टूट गया है। एक मूर्ति पर हर रविवार को रजिस्ट्री और पजेशन की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले घर खरीदारों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। पिछले सप्ताह घर खरीदारों ने जंतर-मंतर पर धरना का एलाना किया था। इसी के तहत रविवार को बड़ी संख्या में घर खरीदार दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

एक साल से लगातार प्रदर्शन कर रहे घर खरीदार
पिछले 1 साल से रुके हुए प्रोजक्टों को शुरू करने, फ्लैटों की रजिस्ट्री, मेट्रो समेत अन्य मांगों को लेकर नेफोवा के नेतृत्व में खरीदारों ने जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रदेश सरकार से पूछा है कि घरों की रजिस्ट्री का भरोसा कब पूरा होगा? आखिर घर ख़रीदारों की अनदेखी आखिर कब तक होगी। एक साल पूरा होने को है और सरकार सिर्फ़ वादे कर रही है। ना तो रजिस्ट्री हो रही है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एकमूर्ति पर लगातार 53 हफ़्ते आंदोलन की अगुवाई करने वाली टीम ने अहम बैठक की। बैठक में अलग-अलग सोसायटियों के कई घर ख़रीदार शामिल हुए। घर ख़रीदारों ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट के फ़ैसले की समीक्षा कर रहे हैं। अथॉरिटी के प्रस्ताव का इंतज़ार कर रहे हैं। ख़रीदारों ने कहा कि मेट्रो की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
अथॉरिटी अपने बकाये की वसूली में तेज़ी लाए
नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि बिल्डरों को बड़ी छूट दी गई लेकिन घर ख़रीदारों को बिल्डरों के बताये से घरों की रजिस्ट्री को अलग करने का इंतज़ार था। इस फ़ैसले में ऐसा कुछ भी नहीं आया है, इससे हम थोड़े निराश हैं। उम्मीद करते हैं कि इतनी ज़्यादा छूट के बाद अथॉरिटी अपने बकाये की वसूली में तेज़ी लाए और लोगों को घर मिलना शुरु हो, रजिस्ट्रियां शुरु हो सके। उन्होंने कहा कि मेट्रो को लेकर जंतर-मंतर से शुरु हुआ आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मेट्रो के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलती है। आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे मिहिर गौतम ने कहा कि सरकार बड़ा दिल दिखाए और रजिस्ट्री को बिल्डरों से बकाये की वसूली से अलग कर दे, जिससे लाखों रजिस्ट्रियां तुरंत शुर हो सके।
मेट्रो पर अब वादा नहीं चलेगा
आंदोलन में लगातार शामिल हो रहे दीपांकर कुमार, महेश यादव, राजकुमार, चंदन सिन्हा, रोहित मिश्रा, अनिल रात्रा, ज्योति जायसवाल, अनुपमा मिश्रा, अनुराग खरे, डॉ सुशील कटियार, दीपक गुप्ता, गंगेश कुमार, विपिन कुमार, रवि जी, सुभाष, अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट का निर्णय आया है। इस निर्णय के पीछे घर ख़रीदारों के संघर्ष की अहम भूमिका है। हम तमाम रिपोर्ट को देख रहे हैं और अथॉरिटी से उम्मीद करते हैं कि वो कम से कम अब घर ख़रीदारों को उनका घर देने के रास्ते में अड़चन पैदा नहीं करेगी। सभी लोगों ने एक स्वर में कहा, मेट्रो पर अब वादा नहीं चलेगा, प्रस्ताव को मंजूरी जल्द से जल्द मिलनी चाहिए।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा के घर खरीदार लगभग शून्य दृश्यता और कड़कड़ाती ठंड में भी वर्ष के अंतिम दिन परिवार के साथ छुट्टी मानने के बदले एक मूर्ति पर विरोध प्रदर्शन किया। घर खरीदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीए योगी आदित्यनाथ से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल्द मेट्रो रूट पर काम शुरू करवाने की मांग की।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट को मिलते हैं सिर्फ वादे
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को सिर्फ़ वादे मिलते हैं। मेट्रो और अन्य सौगात दूसरी जगहों को मिलता है। प्रदर्शन के साथ-साथ घर ख़रीदारों की रजिस्ट्री की समस्या पर भी बैठक हुई। बता दें कि फ्लैट खरीदार हर रविवार को रजिस्ट्री, पजेशन को लेकर एक साल से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले खरीदारों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी जाकर धरना प्रदर्शन किया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025