भारत की पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस लॉन्च से कुछ घंटों पहले ही रेलवे ने भुज-अहमदाबा द वंदे मेट्रो का नाम बदलकर नमो भारत रैपिड रेल किया था. पीएम मोदी ने पहली नमो भारत रैपिड रेल के अलावा एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई है. इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे, आगरा कैंटबनारस, दुर्ग-विशाखापट्टनम, पुणे-हुबली रूट शामिल किए गए हैं. इसके अलावा 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन भी आज वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू हो गई है.
भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल
वंदे मेट्रो यानी नमो भारत रैपिड रेल को अहमदाबाद और भुज के बीच ऑपरेट किया जाना है. ये ट्रेन 360 किलोमीटर की दूरी को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 5 घंटे और 45 मिनट में पूरा करेगी. ट्रेन कुल 9 स्टेशनों पर रुकेगी. ये ट्रेन भुज से सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी और सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर अहमदाबाद पहुंच जाएगी.
19 सितंबर 2024 से कोल्हापुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
कोल्हापुर-वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20673 19 सितंबर से हफ्ते में 3 दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी. ये ट्रेन कोल्हापुर से सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और उसी दिन दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर पुणे पहुंच जाएगी. ट्रेन संख्या 20674 पुणे-कोल्हापुर वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से हफ्ते में 3 दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. ट्रेन दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर पुणे स्टेशन से चलकर इसी दिन शाम 7 बजकर 40 मिनट पर कोल्हापुर पहुंच जाएगी. ट्रेन में कुल 8 वंदे भारत कोच हैं. मिराज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड और सतारा स्टेशनों पर ये ट्रेन रुकेगी.
पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस
पुणे-हुबली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20670 भी 19 सितंबर से सप्ताह में 3 दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी. ये ट्रेन पुणे से 14:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:45 बजे हुबली पहुंचेगी. वहीं 18 सितंबर से ट्रेन नंबर 20669 हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। यह हुबली से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:30 बजे पुणे पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में सतारा, सांगली, मिराज, बेला गवी और धारवाड़ स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन में 8 वंदे भारत कोच मौजूद हैं.
नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
19 सितंबर से ट्रेन नंबर 20101 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर चलेगी. यह नागपुर से 5 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:15 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. 19 सितंबर को ही ट्रेन नंबर 20102 सिकंदराबाद-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन मंगलवार को छोड़कर संचालित की जाएगी. यह सिकंदराबाद से 1 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:20 बजे नागपुर पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, रामागुंडम और काजीपेट स्टेशन पर रुकेगी.
नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाई गई 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और वाराणसी को जोड़ेगी. यह नई ट्रेन इन शहरों के बीच मौजूदा सेवाओं में से एक की जगह लेगी. नारंगी और ब्राउन रंग की यह अत्याधुनिक ट्रेन नियमित यात्रियों, प्रोफेशनल्स और छात्रों की जरूरतों को पूरा करते हुए रेल यात्रा के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित करेगी.
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक अहम बैठक की गई. ये बैठक डीजीसीए की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग के प्रतिनिधियों के साथ में की गई. इस दौरान कई और अहम फैसलों पर मुहर लगा दी गई है. वहीं अब 30 नवंबर को कमर्शियल उड़ानों के परीक्षण की भी घोषणा कर दी गई है.
30 नवंबर को होगा कमर्शियल उड़ानों का परीक्षण
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि 30 नवंबर को कमर्शियल उड़ानों का परीक्षण किया जाएगा. इस परीक्षण में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, अकासा और इंडिगो जैसी एयरलाइंस भाग लेंगी. इसके लिए एयरपोर्ट पर कैटेगरी 1 और कैटेगरी 3 दोनों इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम स्थापित कर दिए गए हैं और डीजीसीए ने इनका निरीक्षण भी कर लिया है.
डीजीसीए से मार्च तक लाइसेंस मिलने की संभावना
आगामी कार्यक्रम के अनुसार 4 से 6 अक्टूबर तक आईएलएस का कैलिब्रेशन किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर दी जाएगी. कैलिब्रेशन का प्रमाणपत्र 15 अक्टूबर तक जारी होगा. इसके बाद 15 नवंबर तक उड़ान प्रक्रिया डीजीसीए को सौंप दी जाएगी. डीजीसीए 25 नवंबर तक उड़ानों का ड्राइंग करेगा. 30 नवंबर को होने वाली वाणिज्यिक उड़ान परीक्षण में एक से दो दिन का समय लग सकता हैं. इसके बाद दिसंबर में एयरोड्रोम लाइसेंसिंग के लिए आवेदन किया जाएगा. अधिकतम 90 दिनों में डीजीसीए द्वारा लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है. जिसके बाद मार्च तक लाइसेंस मिलने की संभावना जताई जा रही है. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संबंध में अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ की बैठक पहले ही हो चुकी है. नोएडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए आवेदन कर दिया है. अप्रूवल मिलने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत पर चर्चा होगी.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 17 अप्रैल अंतिम समय सीमा तय की
सीईओ ने बताया कि पहले दिन एक या एक से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ान और कई घरेलू उड़ानें शुरू होने की संभावना है. टिकट बुकिंग भी जल्द ही शुरू हो सकती है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 17 अप्रैल को अंतिम समय सीमा के रूप में निर्धारित किया है लेकिन उम्मीद है कि इससे पहले ही यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025