यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबने लगे हैं डूब क्षेत्र, बाढ़ में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

नोएडा: यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने खादर क्षेत्र डूबने लगे हैं। वहां रह रहे हजारों लोग बाढ़ में ही फंस गये हैं। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी राहत बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। अभी भी कुछ लोगों और मवेशियों के बाढ़ में फंसे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रशासन का कार्य जारी है।

By Super Admin | July 14, 2023 | 0 Comments

यमुना नदी में नहाने गए दो युवक बहे, तलाश जारी

ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। दो युवक यमुना नदी के किनारे बाढ़ के पानी में नहाने गए थे। दोनों युवकों के मोबाइल और कपड़े किनारे पर रखे मिले है। नहाते समय दोनों बाढ़ के बहाव में बह गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ और नोएडा पुलिस की टीम पहुंची है। युवकों की तलाश की जा रही है। 

गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक बहकर यमुना नदी की तरफ चले गए होंगे। मौके पर टीम जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि एक की पहचान 21 वर्षीय धीरज और दूसरे युवक की पहचान 17 वर्षीय संजीत  के रूप में हुई है। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस के द्वारा लोकल गोताखोर की सहायता से लगातार तलाश की जा रही है।

By Super Admin | July 16, 2023 | 0 Comments

डूब क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी, सैकड़ों लोगों को निकाला गया बाहर

GREATER NOIDA: हिंडन और यमुना नदी में जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की टीम हिंडन व डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सजग किया गया और डूब क्षेत्र से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

DM ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अपर जिलाधिकारी और राजस्व के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने डूब में प्रवास कर रहे लोगों का हालचाल जाना और सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे शरणालय में लोगों को पहुंचाने के निर्देश दिए।

लोगों के लिए अलर्ट जारी

इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने डूब क्षेत्र और हिंडन नदी के पास रह रहे लोगों के लिए अलर्ट जारी किया। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी यमुना नदी के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराते रहे। कई जगह पानी आने पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला।

अस्थाई गौशाला भी बनाए गये

जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने इलाके का गहनता से निरीक्षण किया और नागरिकों को बाढ़ से बचाव के लिए जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेक्टर-135 में बनाई गई अस्थाई गौशाला का भी निरीक्षण किया। जहां करीब एक हजार गायों को अभी रखा गया है।

By Super Admin | July 24, 2023 | 0 Comments