Noida: पेपर लीक के बाद रद्द हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया में फर्जी लेटर एक बार फिर वायरल हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के फर्जी लेटर पर लिखा गया है कि पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा 29 और 30 जून को संपन्न होगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। जबकि बोर्ड ने ऐसा कोई लेटर जारी करने से इंकार किया है। साथ ही पत्र फर्जी करार देते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि फर्जी लेटर वायरल करने वाले के खिलाफ सख्ता कार्रवाई की जाएगी।
फरवरी में परीक्षा के दौरान लीक हुआ था पेपर
बता दें कि, 60 हजार से ज्यादा पदों पर उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती निकली थी. पुलिस भर्ती की परीक्षा 18 और 18 फरवरी को हुई थी. 18 फरवरी को दूसरी पाली में परीक्षा से पहले पेपर लीक होने की खबरें सामने आई थी. हाथ से लिखा पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अभ्यर्थियों के लगातार धरना-प्रदर्शन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा रो निरस्त किए जाने का आदेश जारी किया था. साथ ही इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी थी. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अब तक पुलिस और एसटीएफ ने 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025