Noida: भाई बहन के अटूट प्यार और विश्वास के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. गौतम बुद्ध नगर की जिला कारागार में बहनों ने भाइयों को राकी बांधने पहुंची. सबसे पहले जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह को डिप्टी जेेेेलर मनोरमा सिंह ने राखी बांधी। इसके बाद बाहर से जेल में आई बहनों ने कैदी भाइयों को राखी बांधी.

जेल में बंद कैदी भाइयों को रखी बंधने बाहर से आईं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ खास इंतजाम किए गए थे। जेल के अंदर टेंट ओर जलपान की व्यवस्था की गई थी। बाहर से आई बहनों ने जेल में बंद अपने कैदी भाइयों से मुलाकात की ओर पूरे रीति रिवाज से राखी बांधी।

वहीं, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व ड्यूटी पर रह कर मनाया। इस दौरान ड्यूटी स्थल पर यातायात कर्मियों को बहनों द्वारा राखी बांधी गई। राखी बांधने पर यातायात कर्मियों द्वारा बहनों और उनके परिवारीजनों को सुरक्षा का तोहफा हेलमेट प्रदान किया गया और उनको यातायात नियमों के बारे में भी बताया गया। किसान चौक, मॉडल टाउन, सेक्टर 37 ,सेक्टर 18 पर बहनों को हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया। इस दौरान लगभग 80-85 बहनों व उनके साथ उनके परिवारीजन को भी हेलमेट उपहार स्वरूप यातायात पुलिस द्वारा दिया गया।
GREATER NOIDA: 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो लगने जा रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी रेस के चलते ग्रेटर नोएडा में देश विदेश से लाखों लोग पहुंचने वाले हैं। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से तैयारी करनी शुरू कर दी है। बाहर से आए लोगों को ट्रैफिक की समस्या ना झेलनी पड़े, इसके लिए बकायदा इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

इन दो इवेंट के चलते रूट डायवर्जन
ग्रेटर नोएडा में 21 से 25 यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और 22 से 24 सितंबर तक मोटो जीपी रेस का आयोजन होना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। ताकि लोगों को सड़कों पर ज्यादा परेशानी ना हो।

इस तरीके से रूट का डायवर्जन
भारी, मध्यम और हल्के मालवाहको की एंट्री ग्रेटर नोएडा में 5 दिन तक प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर ग्रेटर नोएडा, मथुरा, आगरा, लखनऊ की ओर जाने वाले नॉन-कमर्शल वाहन दिल्ली क्षेत्र के आन्तरिक मार्गों का प्रयोग कर एनएच-9, 24, 91 से जा सकेंगे। इसके अलावा आगरा, मथुरा, लखनऊ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जाने वाले नॉन कमर्शिल वाहन अलीगढ़, टप्पल से बुलंदशहर और मथुरा से दिल्ली होकर जा सकेंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट से दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ जाने वाले नॉन कमर्शिल वाहन किसान चौक से तिगरी और पर्थला से छिजारसी होकर एनएच-24 को जा सकेंगे।ग्रेटर नोएडा से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली, गाजियाबाद जाने वाले नॉन कमर्शल वाहन ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्गों का प्रयोग कर किसान चौक, तिगरी, साहबेरी, पर्थला, छिजारसी होकर गन्तव्य को जा सकेंगे।
बसों के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल
अगर आप बॉटिनिकल गार्डन से परीचौक जाना चाहते हैं तो सेक्टर 44 गोलचक्कर से एल्डिको चौक सैक्टर 93, एनएसईजेड, सूरजपुर, अल्फा कमर्शल गोलचक्कर से डिपो गोलचक्कर के पास रामलीला पार्क में जा सकते हैं।
Greater Noida: थाना सूरजपुरा क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस से मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गलत साइड जाने से रोकने पर हुआ विवाद
दरअसल मंगलवार को सुबह 9 बजे सूरजपुरा घंटा चौक पर डायवर्जन करते हुए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर शोकेन्द्र और हेड कांस्टेबल सरफराज ने एक ऑटो को गलत साइड जाने से रोका। इस पर ऑटो चालक ने डायवर्जन का पालन करते हुए ऑटो को भगाने का प्रयास किया। जब हेड कांस्टेबल ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया तो चालक नाराज हो गया। इसके बाद अपने सा के साथियों के मिलकर हेड कांस्टेबल से अभद्रता करते हुए मारपीट की। हेड कांस्टेबल सरफराज ने सूरजपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूरजपुरा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को फरदीन, आदिल और अरबाज को उनके घर क्राउन प्लाजा के पीछे ग्राम मुबारकपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती चालान काटने की कोशिश की जा रही थी। जबकि ऑटो चालक सर्विस रोड पर ऑटो की सर्विसिंग करा रहा था।
ख़बर गाज़ियाबाद से सामने आ रही है। जहां एक कैंटर का चालान काटे पर जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, गाज़ियाबाद यातायात पुलिस ने कैंटर का इसलिए चालान काट दिया था, क्योंकि उस कैंटर पर 'जय माता दी' लिखा था। चालान का कारण पता चलने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गये और धरने पर बैठ गये। इस बीच अस्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत करवाया गया।
Noida: सर्दियों के मौसम आने से पहले ही नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण बढ़ जाता है। इसको देखते हुए इस बार पहले से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इसके लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान 1 अक्टूबर से लागू किया गया है। इसके तहत प्रदूषण को नियंत्रण रखने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा मंगलवार से 15 दिन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बिना फिटनेस और प्रदूषण के फैलाने वाले वाहनों पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 6 टीम में बनाई है, जो अलग-अलग जगह पर चेकिंग कर रही है। अभी तक बिना फिटनेस और प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के दौड़ रहे वाहनों करीब 700 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
बता दें कि 1 अक्टूबर से नोएडा में ग्रेप सिस्टम लागू किया गया है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के द्वारा प्रदूषण पर फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए 15 दिनों तक अभियान चलाया गया है। जिले में करीब 1 लाख से ज्यादा 10 साल पुराने डीजल वाहन और करीब 15 साल पेट्रोल वाहन हैं. इन सभी की जांच की जाएगी। एनजीटी के आदेश के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 10 साल डीजल के पुराने वाहन और 15 साल पेट्रोल के पुराने वाहन नहीं चल सकते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा इन सभी वाहनों को चिन्हित किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
1- 10 वर्ष पुराने डीजल वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
2- 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
3- प्रदूषण प्रमाण पत्र समाप्त हुए वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
4- फिटनेस प्रमाण पत्र समाप्त हुए वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी।
5- पराली जलाने एवं अन्य वायू प्रदुषण फेलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई।
6-(GRAP) की रोकथाम हेतु सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात प्रथम एवं द्वितीय के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक के नेतृत्व में 6 टीमों का गठन किया गया है।
7-कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में जोन स्तर पर भी (GRAP) की रोकथाम हेतु नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
8-(GRAP) की रोकथाम हेतु जिला सम्भागीय परिवहन अधिकारी गौतमबमुद्धनगर द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
9-(GRAP) की रोकथाम हेतु क्षेत्रीय प्रदूशण नियन्त्रण बोर्ड गौतमबुद्धनगर द्वारा भी कार्रवाई की जाएगी।
Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। यह खुशखबर उन लोगों को लिए है, जिनके वाहनों का चालान कट गया था। जिले में 3 साल के अंदर काटे गए चालान को ट्रैफिक पुलिस की ओर से माफ किया जाएगा। यह आदेश सरकार की तरफ से रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है।
सीएम योगी ने कुछ दिन पहले किया था ऐलान
गौरतलब है कि योगी सरकार ने चालान माफ करने का ऐलान कुछ दिनों पहले किया गया था। जिसके मुताबिक सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से किए गए चालान पर लागू हो रहा था, लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस पर भी होगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चालान का पूरा रिकॉर्ड एनआईसी की तरफ से तैयार वेबसाइट पर अपडेट हो जाता है। वह चाहे तो संबंधित अवधि का एक साथ चालान का रिकॉर्ड माफ कर सकती है, लेकिन उसने प्रदेश सरकार और जिलों के ऊपर छोड़ दिया है।
1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक के चालान हुए माफ
गौतमबुद्ध नगर के डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि कि 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक हुए कुल चालान में से 17 लाख 89 हजार 463 वाहनों के चालान माफ करते चालान राशि जीरो कर दी जाएगी। इस अवधि के दौरान जिन वाहनों के चालान लंबित पड़े हैं, उनके मालिक चालान राशि जमा न करें।
Noida: मंगलवार को देश भर में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। नोएडा के सेक्टर-21ए स्टेडियम में लगे मेले में कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। मेले की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। ट्रैफिक प्रशासन ने पर्व को देखते हुए मार्गों में बदलाव किया है। साथ ही कई रास्तों को बंद किया गया। इसके अलावा कई रास्तों को सिंगल साइड से चालू रखा जाएगा। अगर आप इन रूट से होकर गुजर रहे हैं, तो जरूर जान लें कि कहां-कहां रूट डायवर्जन किया गया है।
मेले के चलते रूट का डायवर्जन
मेले का कार्यक्रम नोएडा स्टेडियम और सेक्टर 62 में भी है। इसलिए सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-62 के चारों ओर जाम लगने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। यह डायवर्जन दोपहर के बाद से लागू होगा और दूसरे दिन तक लागू रहेगा। पुलिस ने इस डायवर्जन प्लान में कुछ वैकल्पिक रास्ते भी बताए हैं।
हेल्पलाइन भी किया गया जारी
किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किये गये हैं। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक किसी को दिक्कत होने पर ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नंबर- 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है। सेक्टर 12-22 सेक्टर-56 से स्टेडियम तक जाने वाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 10 और सेक्टर- 21 यू टर्न से स्टेडियम की ओर 12-22और 56 तिराहा तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सेक्टर 8, सेक्टर-10 सेक्टर-11, सेक्टर-12 चौक से स्टेडियम चौक होकर मोदी मॉल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
इन रूट पर भी डायवर्जन
इसके अलावा सेक्टर 22 सेक्टर-24 थाना सेक्टर 24 तिराहा से एडॉब/ रिलायंस चौक सेक्टर-21 और 25 मॉल चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं सैक्टर-20, सेक्टर- 21,25,26 जलवायु विहार चौक से सैक्टर 21,25 मोदी मॉल चौक से एडॉब चौक तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
Noida: नोएडा समेत दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में बढ़ते पॉल्यूशन को देखकर गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत गौतमबुद्धनगर जिले में BS-3 व BS-4 वाले वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।
जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार भारी वाहनों को दिल्ली से नोएडा में एंट्री पूरी प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही किसी और ज़िले से आने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहनों के अधिक दबाव वाले रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने के लिए अपील की गई है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा में भारी मालवाहक और मध्यम वाहनों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। बॉर्डर्स पर ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर प्रतिबंधित गाड़ियों के आवागमन को रोका जाएगा। आज से ट्रैफिक पुलिस दिल्ली से नोएडा में इंट्री नहीं करने देगी। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने रेड लाइट बंद होने पर गाड़ी का इंजन बंद करने के निर्देश दिए हैं।
Noida: धनतेरस पर नोएडा के कई इलाकों में जाम लग गया है। कई इलाकों में ट्रैफिक ठप हो गया है। रेंग-रेंग कर गाड़ियां चल रही हैं। फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 जाने वाले रोड पर भीषण जाम लगा है। यहां करीब दो किलोमीटर का लंबा जाम लगा है।

नोएडा में भीषण जाम
नोएडा के कई इलाकों में जाम लगा है। सेक्टर-16 से सेक्टर-12-22 आने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा है। इसके अलावा सेक्टर-27 से अट्टा जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा है। सेक्टर-18 से रजनीगंधा की तरफ जाने वाले रास्ते पर सेक्टर-15 तक जाम लगा है।
Noida: लंबे रूट पर चलने वाली डबल डेकर बसों के खिलाफ RTO और नोएडा ट्रैफिक पुलिस चेकिंग अभियान चल रही है। अभी तक 4 डबल डेकर बसों को सीज किया गया है, जबकि 17 बसों का चालान काटा गया है। इसके अलावा बिना परमिट और ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने पर भी कार्रवाई की गई है।

अनफिट बसों के कटे चालान
बीते दिनों में डबल डेकर बसों में आग लगने की घटना सामने आई थी। जिसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। अब हादसे के बाद आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। अब तक 500 से अधिक अनफिट बसों के चालान काटे जा चुके हैं।
इन रूट पर चलने वाली बसों पर कार्रवाई
दिल्ली से बिहार, नेपाल बॉर्डर, लखनऊ जाने वाली बसों पर कार्रवाई। नियमों की अनदेखी करने वाले बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025