Noida: सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो आपके बीच ही रहकर अपने मंसूबे को अंजाम देते थे और लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। ये गैंग चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डकैती और चोरी के 25 लाख रुपये के सामान भी बरामद किये गये।

कैसे देते वारदात को अंजाम
ये गैंग अलग-अलग इलाकों में कबाड़ी के रूप में काम करता था। दिन में कबाड़ खरीदने के बहाने घरों की रेकी करता था। फिर वारदात को अंजाम देने की उसी के अनुसार मंसूबा तैयार किया जाता था। कई बार तो ये गैंग कबाड़ी के काम के दौरान जब ये गलत मंसूबों से रेकी कर होते हैं, उस वक्त भी मौका मिलने पर चोरी की वारदात को अंजाम दे देते थे। साथ ही पुलिस की जांच में ये बात भी पता चली है कि पकड़े गये कुछ आरोपी पहले भी चोरी और डकैती की वारदात को अंजाम देने के आरोप में जेल जा चुके हैं।
कौन-कौन होते थे निशाने पर
ये गैंग चोरी, स्नैचिंग के अलावा बड़ी लूट की वारदात को भी अंजाम देता था। हाल ही में सेक्टर-72 में एक व्यापारी के घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। चोरों के पास से चुराए गईं दो गाड़ियां और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।
Greater Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। नोएडा पुलिस रिमांड के दौरान काले कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी। इसके साथ ही गैंगेरप मामले में भी पूछताछ करेगी। हालांकि, रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल की रिमांड अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब नॉलेज पार्क पुलिस की कस्टडी में 5 मई तक रवि काना रहेगा। मंगलवार को रिमांड अर्जी पर ऑनलाइन सुनवाई करते हुए जज ने रवि काना की रिमांड मंजूर की है।थाना नॉलेज पार्क पुलिस रिमांड के दौरान रवि काना से काले कारोबार के राजदार, नेता और मीडिया कर्मियों के बारे में पूछताछ करेगी। इसके अलावा कारोबार कहां तक फैला हुआ है और पैसों का लेनदेन कैसे होता है। रवि काना पर रंगदारी,गैंगरेप और गैंगेस्टर जैसे 20 केस दर्ज हैं।
हाई सिक्योरिटी बैैरक मेंं रवि काना
बता दें कि स्क्रैप माफिया रवि काना ने अदालत के समक्ष अपनी जान को खतरा बताया था और कहा था कि सुंदर भाटी गैंग के लोग जेल में बंद है। इससे उसे जेल में भी खतरा है। इसलिए अब जेल प्रशासन ने उसे उच्च सुरक्षा सेल में रखा है और वहां पर किसी भी बंदी का आना जाना नहीं होता है।
काजल के साथ रहने की नहीं की कोई मांग
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें कहा गया है कि रवि काना ने अपनी पार्टनर काजल झा को अपने साथ रखने की मांग की है। जबकि जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि रवि की ओर से इस तरह की कोई मांग नहीं की गई है। इसके अलावा इस तरह का कोई प्रावधान भी नहीं है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025