रियालिटी शो बिग बॉस सीजन-3 की विनर सना मकबूल जीत के बाद अब अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने खुद ही कहा कि 40 दिन घर से दूर रहने के बाद अब वो पहले घरवालों संग समय बिताएंगी। लेकिन इसी बीच उनकी शादी को लेकर न्यूज सामने आई है। जिससे पता चल रहा है कि सना दो से तीन महीने में शादी कर सकती हैं।
जीत की खुशी मनाई ब्वॉयफ्रेंड के संग

रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 जब सना मकबूल ने जीता, उस समय उनके साथ उनकी फैमिली और बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी मौजूद थे। सना ने उनके साथ बिग बॉस की जीत की खुशी मनाई। जिसकी तस्वीरें काफी पंसद की जा रही थीं। साथ ही शो खत्म होने के बाद सना को श्रीकांत बुरेड्डी से सरप्राइज भी मिला था। श्रीकांत बुरेड्डी कार में खूबसूरत गुलदस्ता लेकर सना का वेलकम करने आए थे।
सना ने की थी शादी की बात

बिग बॉस के फिनाले से पहले सना मकबूल ने शादी के हिट्स दिए थे। उन्होंने बताया था कि उनका फॉर्म हाउस बन रहा है, वो जल्द ही शादी करने वाली हैं। साथ ही शादी की प्लानिंग को लेकर भी बात की थी। सना ने बताया था कि वो कैसे शादी के लिए मीट ब्रदर्स कोबुक करेंगी।
हो रहीं शादी की तैयारियां

सना मकबूल जब बिग बॉस के सेट से बाहर निकलीं थी, तो कपल को एक कार में एक साथ देखा गया। जिसपर मीडिया ने शादी को लेकर सवाल भी पूछे थे। जिसपर सना के बॉयफ्रेंड ने मुस्कुराते हुए कहा,'ऐसा होगा। धीरे-धीरे सभी को पता चल जाएगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वो दो महीने में शादी कर रहे हैं, तब श्रीकांत ने जवाब दिया था कि 'दो महीने में कुछ नहीं होगा। इसमें समय लगेगा, लेकिन ये होगा।'
आखिरकार बिग-बॉस ओटीटी सीजन-3 के तौर पर सना मकबूल का नाम सामने हैं। रियालिटी शो बिग बॉस की विनर सना मकबूल ने बिग बॉस की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए जीते हैं। वहीं, रैपर नैजी जोकि दूसरे नंबर पर रहें, उनके साथ सना ने ट्रॉफी शेयर करके सभी का दिल भी जीता है। हालांकि, यहां ये कहना जरुरी है कि कहीं न कहीं ये साफ नजर आ रहा था कि इस बार की ट्रॉफी सना मकबूल के हाथ ही लगेगी। कारण था कि मनोरंजन की दृष्टि से सना ही सबसे टॉप परफॉर्मर भी थीं। लेकिन सना मकबूल कौन हैं, शो के दौरान उनकी किन बातों ने लोगों को ध्यान खींचा चलिए जानते हैं....
जब फेमिना मिस इंडिया नहीं जीत पाईं थी सना

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ सीरियल में मिस कश्यप के तौर पर दिखाईं दी सना मकबूल ने अपने करियर की शुरूआत एक्टिंग से की थी। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के अलावा सना मकबूल ने ‘जो कितनी मोहब्बत है’, ‘विश’ जैसे कई और सीरियल की किए हैं। साथ ही वो साल 2019 में फेमस शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई दी थीं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। लेकिन वहां वो जीत नहीं सकी थीं। हालांकि वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल चुनी गई थीं।
हार की चुभन का जिक्र कर बटोरी सहानुभूति!

सना मकबूल ने शो में अपनी वास्तविकता को जाहिर तौर पर सामने रखा। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो मिस फेमिस इंडिया नहीं जीत पाई थी, उसका अफसोस उन्हें आज भी होता है। जिसपर बाद में होस्ट अनिल कपूर ने सवाल किया था कि क्या वो सिंपथी कार्ड खेल रही हैं। जिसपर सना ने कहा था वो जो फील करती हैं, वो बोलती हैं।
कुत्ते के काटने पर जब सना को लगे थे 121 टांके

शो के दौरान सना मकबूल ने बताया कि उन्हें एक कुत्ते ने होंठ पर काट लिया था, वो घटना इतनी बड़ी थी कि 121 टांके लगे थे। साथ ही अब तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। वहीं, इसके बाद से उन्हें कुत्तों से नफरत हो गई हैं। सना की कुल इनकम 2 करोड़ बताई जाती है। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेडी के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी कर सकती हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025