गाजियाबाद के सब्जी मंडी थाना फेस 2 में पैसे को लेकर दो लोगों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और कुर्सियों से हमला कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां मारपीट में घायल सावेज और शफीक का मेडिकल कराया गया. वहीं घटना को लेकर दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र देने को कहा गया. जिस पर दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र देने से इंकार कर दिया.
18 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
वहीं मामले में दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र देने से इंकार करने पर पुलिस ने मामले में अपराध संख्या 407/2024 धारा 191(2), 190, 115(2), 352, 351(2), 125 BNS और 7 CLA Act. बनाम प्रथम पक्ष मुस्तकीम उर्फ बबलू, मोहम्मद मेहरबान व सावेज और द्वितीय पक्ष के आमिर, शफीक व यूनुस और अन्य 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.
देश में सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, मगर यदि इन योजनाओं की वजह से किसी का घर उजड़ जाए. तो आप भी ऐसी योजनाओं से तौबा कर लेंगे, हैं ना. यूपी के महाराजगंज में एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है. जहां सरकार की पीएम आवास योजना के कारण एक नहीं बल्कि 11 परिवार उजड़ गए. दरअसल महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के नौ गांव की 11 महिलाएं पीएम आवास योजना का पहली किस्त खाते में आने पर अपने पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई हैं. मामले का खुलासा होने पर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. वहीं पीड़ित पतियों ने ब्लॉक के उच्चाधिकारियों से मिलकर उन्हें मामले से अवगत कराया है जिसके बाद ब्लॉक के जिम्मेदार दूसरी किस्त भेजने रोक लगाने की कार्यवाही में जुट गए हैं.
पहली किस्त मिलते ही प्रेमी संग फरार हुईं महिलाएं
महाराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक के 108 गांव में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था. इसमें से करीब 90 प्रतिशत से अधिक लाभार्थियों का आवास पूरा भी हो चुका है. वहीं इस योजना में महिलाएं भी शामिल हैं. इसी के तहत ब्लॉक क्षेत्र के ठूठीबारी, शीतलापुर, चटिया, रामनगर, बकुलडिहा, खेसहरा, किशुनपुर और मेधौली गांव की 11 महिला लाभार्थियों के खातों में जब आवास की पहली किस्त 40 हजार रुपए आई, तो सभी 11 महिलाएं अपने पति को छोड़ आवास का पैसा लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गईं हैं. इस घटना के बाद पीड़ित पति तनाव में हैं, और ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं कि कहीं आवास के पैसे की रिकवरी का नोटिस उनके नाम से न कट जाए. पतियों को उम्मीद थी की पीएम आवास योजना के तहत उनका घर का सपना पूरा हो जाएगा लेकिन घर बनने से पहले ही गृहस्थी उजड़ गई.
अधिकारियों के निर्देंशों के अनुसार होगी कार्रवाई
वहीं आवास का पैसे मिलने के बाद आवास का निर्माण नहीं होने पर अब विभाग सक्रिय हो गया है और ब्लॉक के सभी गांव में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. वहीं इस सनसनीखेज मामले में निचलौल ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी शमा सिंह ने बताया कि महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है. मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है, जो भी निर्देश मिलेगा उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ग्रेटर नोएडा में चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. जहां एक ओर रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक- चौबंद करने में जुटी थी. तो वहीं चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना डाली. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. जब चोरों ने एक ही बिल्डिंग के दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला. चोर घरों में रखे आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
40 लाख के आभूषण और नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
थाना सेक्टर बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत पी थ्री सेक्टर में चोरों ने एक ही बिल्डिंग में बने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है. पीड़ित का आरोप है कि चोर घर से 40 लाख के आभूषण, नकदी व अन्य सामान चुराकर ले गए हैं. पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
जल्द होगा पूरे मामले का पर्दाफाश
थाना बीटा-2 प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि पीड़ित से बातचीत की गई है. उनकी ओर से बताया गया है कि रक्षाबंधन के दिन वह सुबह आठ बजे रिश्तेदार के यहां गए थे. रात में जब वह वापस आए तो उनको चोरी की जानकारी हुई. जिस मकान में चोरी हुई है वह तीन मंजिला मकान है. पुलिस ने सेक्टर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है. पुलिस ने दावा किया है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025