नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई। पूरे दिन झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोग सड़कों पर बारिश का आनंद लेते दिखाई दिए।
https://twitter.com/i/status/1670781178134052873 (यहां पर देखें वीडियो)
24 जून तक मौसम रहेगा सुहाना
मौसम विभाग के मुताबिक 24 जून तक बारिश की उम्मीद है। जिससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने जा रही है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज हुआ, अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक बना रहेगा।

बारिश के बाद बिजली गुल
बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर बिजली की सप्लाई काटी गई है। लोकल फाल्ट को ठीक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद बिजली की डिमांड में थोड़ी कमी आएगी। हालांकि अब भी करीब 2000 मेगावाट की डिमांड बनी हुई है। जबकि सप्लाई 1800 मेगावॉट की है।
नोएडा: दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून ने तैयारियों की पोल खोल दी है। अभी मॉनसून आया नहीं, लेकिन हल्की-फुल्की बारिश ने सड़कों को तलाब में तब्दील कर दिया। जिसके चलते शहर के कई हिस्से में वॉटर लॉगिंग हो गई है। जलभराव से परेशान हरौला गांव के ग्रामीणों ने अनोखा प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अर्थी लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया और इस दुर्दशा के लिए नोएडा प्राधिकरण को जिम्मेदार बताया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चारों तरफ से घेर दिया गया है। जिससे सीवर लाइन, नाले और नालियां चोक पड़ी हुई हैं।
समय पर नाले की सफाई नहीं होने से परेशानी
शहर में जलभराव का मुख्य कारण नालों की सफाई नहीं होना है। नालों की सफाई नहीं होने से अधिकांश सेक्टरों में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। यहां तक कि कई सेक्टरों में नाले का पानी लोगों के घरों में भी घुस जाता है। शहर भर में दो दर्जन स्थान चिन्हित हैं, जहां थोड़ी बारिश के बाद भी जलभराव देखने को मिलता है।
वैसे तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित पूरे दिल्ली-NCR में लगातार बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। लेकिन सावन महीने की पहली बारिश का मजा ही कुछ अलग है। गुरुवार को नोएडा, ग्रेटर-नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे दिल्ली-NCR में सुबह से घना बादल छाया रहा और दिन निकलने के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई।
नोएडा में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना pic.twitter.com/II9e1SbpKy
— Now Noida (@NowNoida) July 6, 2023
नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत पूरे दिल्ली-NCR में बारिश से हाल बेहाल है। आलम ये है कि बारिश का पानी सड़कों और मोहल्लों में भरना शुरू हो गया है। बारिश के चलते NCR में स्कूल को बंद कर दिया गए हैं। सड़कों पर पानी भर से जाने से जाम का संकट हो गया है। ज्यादातर सड़कों पर लंबा जाम देखने को मिल रहा है। जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नोएडा में लगातार बारिश से मौसम सुहाना लेकिन सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम pic.twitter.com/c99Hs1zd1h
— Now Noida (@NowNoida) July 10, 2023
रुक-रुक पूरे दिन बारिश
नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित पूरे NCR में पिछले 48 घंटे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। नोएडा में तो कई साल बाद इतनी बारिश दर्ज हुई है। बारिश के चलते यमुना का पानी भी तेजी बढ़ा है। यमुना का पानी खतरे के निशान के करीब है। शहरों में बने अंडरपास तालाब में तब्दील हो चुके हैं। यहां पर पानी भर जाने से सड़कों पर ट्रैफिक जाम है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ में अगले तीन दिन लगातार बारिश के आसार हैं।
NOIDA RAIN UPDATE: बारिश के चलते rain नोएडा शहर के कई गांवों का हाल बेहाल है। जिसकी वजह से ग्रामीण परेशान हैं। कई गांवों में पानी भर गया है। जिससे आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर इन गांवों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण को बार-बार शिकायतें भेजी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो ट्वीट किए जा रहे हैं। प्राधिकरण संज्ञान नहीं ले रहा है।
साफ-सफाई नहीं होने से बढ़ी मुश्किलें
नोएडा के सेक्टर-141 में स्थित गांव शहदरा में रास्तों का बुरा हाल है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी मेन रास्ते पर बह रहा है। जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण बलराज फागणा ने बताया, “गांव में नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से नालियां जाम पड़ी हुई हैं। जिससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी मेन रास्ते पर बह रहा है। यहां से निकलने वाले राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य मार्ग पर जलभराव
शहर के सेक्टर-35 में स्थित मोरना गांव का हाल बुरा है। गांव की गालियों में बरसाती पानी भरने से कीचड़ हो गई है। सामान्य दिनों में ही सीवर ओवरफ्लो रहता है। बरसात के पानी की वजह से हालत और ज़्यादा बिगड़ गई है। गांव के मंदिर से लेकर रोडवेज बस अड्डे के पीछे पैट्रोल पम्प तक जाने वाले मुख्य मार्ग का बुरा हाल है। कीचड़ के कारण चलना मुश्किल है। प्राइमरी स्कूल से गांव के अंदर जाने वाले रास्ते पर भी कीचड़ और जल भराव हो गया है।
RAIN UPDATE: नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित पूरे दिल्ली NCR में पिछले दो दिन लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ग्रामीण और डूब क्षेत्रों में यमुना और हिंडन नदी का पानी पहुंच गया है। जिससे डूब क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपना घर छोड़ दूसरी जगह रहना पड़ रहा है। वहीं सेक्टरों में बारिश के चलते नाले ऊफान पर हैं। जिससे जगह-जगह जलभराव हो गया है।

सेक्टर्स में भरा पानी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ज्यादातर सेक्टर्स का हाल बेहाल है। कई सेक्टर्स के गुजरने वाले नाले का पानी भी सड़कों पर भरने लगा है। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। सड़कों पर भी जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को अपने सेक्टर से बाहर निकलने में भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
स्कूल बंद करने के आदेश
बारिश के चलते डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।
RAIN UPDATE: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए इस बार की बारिश किसी मुसीबत से कम नहीं है। जिला-प्रशासन और पुलिस बल की मदद से लगातार बाढ़ क्षेत्र में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। जहां एक दो दिन पहले तक पानी कम पहुंचा था, वहां से भी लोगों को निकल जाने की अपील की गई थी। इस दौरान कई चेतावनी के बावजूद कई लोगों ने अपना घर नहीं छोड़ा। उनमें से कुछ लोग बाढ़ में फंस भी रहे हैं। मंगलवार और बुधवार की देर रात ऐसी घटना सामने आई, जहां पता चला कि एक परिवार बाढ़ में फंस गया है। उनके घर का एक फ्लोर लगभग पानी में डूब चुका था।
noida में 100 साल की बुजुर्ग महिला का NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू @NDRFHQ https://t.co/wFL4dL1omY pic.twitter.com/KURraQf4TU
— Now Noida (@NowNoida) July 26, 2023
NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू
रात के अंधेरे में NDRF और पुलिस की टीम उस घर में पहुंची, जहां पूरा परिवार बाढ़ में फंस गया था। इस परिवार में कुल तीन लोग थे। जिसमें एक 100 साल की बुजुर्ग महिला भी शामिल थी। सभी लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जहां से सभी लोगों को शिविर में पहुंचाया गया।
दिन-रात लोगों को बचाने में जुटी टीम
जिला प्रशासन, पुलिस और NDRF की टीम नोएडा-ग्रेटर नोएडा के डूब क्षेत्र के अलावा उन गांवों में लगातार जुटी हुई है। जहां पर बाढ़ का पानी पहुंच रहा है। ताकि किसी भी तरह की जनहानि को रोका जा सके। साथ ही इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि अपने जरूरी सामान के साथ बाढ़ प्रभावित इलाके को छोड़ दें।
Greater Noida: नोएडा में मानवता को झकझोर कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निर्दयी मां ने नवजात बच्चे को नाले में फेंक दिया दिया। बच्चे को रोता देेेख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
6 दिन पहले हुआ था बच्चे का जन्म
जानकारी के अनुसार थाना फेज 3 क्षेत्र के सेक्टर 66 के पास एक नाले में शनिवार को बच्चे को रोता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चे को नाले से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई घंटे इलाज के बाद डॉक्टर ने स्थिति खतरे से बाहर बताई है। पुलिस के अनुसार बच्चे का जन्म 5 से 6 दिन पहले हुआ था।

चूहों ने पैर की एक अंगुली किया अलग
थाना फेज 3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि बच्चे को नाले में चूूहे ने कुुुुतर दिया था, जिससे वह रो रहा था। चूहे ने बच्चे के होंठ कुतर दिए थे। इसके साथ ही चूहों ने बच्चे के एक पैर की एक उंगली कुतरकर अलग कर दिया था।
डॉक्टर ने 8 घंटे तक बच्चों को आईसीयू में रखा
पुलिस ने बच्चे को नाले से निकाल कर कैलाश सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल सेक्टर 71 में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने करीब 8 घंटे तक बच्चे को आईसीयू में रखा। थाना प्रभारी निरीक्षक में बताया कि फिलहाल जहां बच्चा मिला है, वह झुग्गी बस्ती के पास है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सूचना दे दी गई है।
Greater Noida: एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसानोें का धरना रविवार को बड़ा हो गया। आक्रोशित किसान ने पूर्व एलान के तहत रेल रोकने के निकल पड़े जिससे पुलिस प्रसासन के हाथ पाँव फूल गये।
हजारों किसान एकजुट होकर किया प्रदर्शन
बता दे कि भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में एनटीपीसी दादरी पर किसानों का धरना की दिनों से चल रहा था। वहीं आज बिसाडा के पास एकत्रित हजारों की तादात में किसान हुए। इसके बाद किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में किसान चर्चा थाना क्षेत्र में हल्ला बोलते हुए कोयला रेलगाड़ी रोकने के लिए जा रहे थे। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले ही बेरीकेडिंग लगा दी थी। किसान जब आगे बढ़ने लगे तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसान और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद थे।
पुलिस प्रशासन किसानों को रोकने के लिए पहले से था तैयार
किसान नेता अतुल यादव ने बताया कि हजारों की तादात में आज किसान दादरी एनटीपीसी की कोयला रेल रोकने के लिए एकत्रित हुए थे । लेकिन पहले से यहां पर रणनीति बनाकर जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। किसानों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। एनटीपीसी का अधिकारी कोई भी बात करने के लिए नहीं आ रहा।
किसानों की आवाज दबाने की कोशिश
अतुल यादव ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से किसान आज सड़क पर बैठे हुए हैं, वह अपना हक लेकर जाएंगे। आपको बता दे यह धरना प्रदर्शन भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में चल रहा है।

लगभग बीते 10 महीने से धरना प्रदर्शन दादरी एनटीपीसी पर चल रहा है। आज रेल रोकने के लिए किस एकत्रित हुए लेकिन भारी पुलिस बल होने के चलते किसान रेल रोकने में सफल नहीं हुए। बेरीगेडिंग लगाकर किसानों को पहले ही रोक दिया गया। किसान नेता अतुल यादव ने कहा, हम इस तरह से पुलिस की लाठी और जिला प्रशासन के इस करतूत से डरने वाले नहीं है। हम लगातार आगे भी अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
Noida: सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई बारिश ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे दिल्ली NCR में अचानक मौसम बदल दिया है। सोमवार देर शाम तक गर्मी के बाद मंगलवार की सुबह अचानक ठंड ने दस्तक दे दी। मंगलवार सुबह लोग स्वेट शर्ट में नजर आए। इसके साथ ही अक्टूबर के महीने में (17 अक्टूबर) मंगलवार सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का भी दावा है कि इस महीने अभी बारिश के आसार हैं। साथ ही सुबह और शाम ठंड भी पड़ने वाली है।
पहाड़ों में लगातार बारिश से बढ़ेगी ठंड
अगले 24 घंटे देश के कई हिस्से में बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के काफी इलाकों में बारिश हो सकती है। पहाड़ों में न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे निचले स्तर पर पहुंचने वाला है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025