Noida: थाना फेज 2 के अंतर्गत सेक्टर 81 में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण हादसा हो गया। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं तीसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है। घायल मजदूर को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
काम करते समय अचानक धमाके के साथ फटा प्रेशर पाइप
जानकारी के मुताबिक, थाना फेस 2 क्षेत्र में यूनाइटेड ड्रिलिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड सी-41 सेक्टर 81 में काम करते समय प्रेशर पाइप फटने से मनोज कुमार निवासी एटा, ईश्वर दत्त शर्मा बादलपुर की मृत्यु हो गई है। जबकि राजवीर सिंह निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा घायल हुए हैं। जिनका इलाज यथार्थ अस्पताल सेक्टर 110 नोएडा में चल रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फेस 2 पुलिस मृतक के पंचायतनामा भर विधिक कार्रवाई की।
शिकायत मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन पर होगी कार्रवाई
एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि शिकायत मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के पीछे क्या कारण था इसका पता लगाया जा रहा है। इसके बाद जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Noida: फेस 3 थाना पुलिस की 6 साल से फरार चल रहे इनामी वाहन चोर से रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 10 हजार का इनामी बदमाश नेमपाल घायल हो गया। जिसको पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
सम्भल जिले का रहने वाला है बदमाश
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश में नेमपाल संभल जिले का रहने वाला है। नेमपाल पर लगभग दो दर्जन के करीब चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। नेमपाल 2017 से थाना फेस 3 से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस की तरफ से नेमपाल पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर फेस 3 थाना पुलिस सेक्टर 71 कट के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो बदमाश में मोटरसाइकिल रोकने के बजाय दौड़ा ली।
पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को अपने पीछे आता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली 10 हजार के इनामी बदमाश नेमपाल के पैर में लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और एक दिल्ली से चोरी हुई बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Noida: धनतेरस पर नोएडा के कई इलाकों में जाम लग गया है। कई इलाकों में ट्रैफिक ठप हो गया है। रेंग-रेंग कर गाड़ियां चल रही हैं। फिल्म सिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 जाने वाले रोड पर भीषण जाम लगा है। यहां करीब दो किलोमीटर का लंबा जाम लगा है।

नोएडा में भीषण जाम
नोएडा के कई इलाकों में जाम लगा है। सेक्टर-16 से सेक्टर-12-22 आने वाले रास्ते पर लंबा जाम लगा है। इसके अलावा सेक्टर-27 से अट्टा जाने वाले मार्ग पर लंबा जाम लगा है। सेक्टर-18 से रजनीगंधा की तरफ जाने वाले रास्ते पर सेक्टर-15 तक जाम लगा है।
Noida: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई। मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। वहीं, दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, फेस 1 थाना पुलिस की चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ लोग संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश मौके से भागने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों बदमाशों के कब्जे से चोरी कि राइफल औ कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।
Noida: नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. टीम ने मिलकर धोखाधड़ी से ठगी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से टीम ने नगद 1,22,500 रूपये, 03 कम्प्यूटर सीपीयू, 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन, 75 डिजिटल सिगनेचर पैन ड्राईव, 12 कटे बिल, 23 मुहर और एक स्कॉर्पियों गाड़ी को बरामद किया गया है. फिलहाल बदमाशों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है.
मामले का खुलासा
जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च को थाना सेक्टर-24 पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने डीसीपी विद्या सागर मिश्रा और डीसीपी क्राइमशक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. जिनका नाम शैलेंद्र गौड और देवराज सिंह है. पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वो लोग एक साथ मिलकर फर्जी बैंक खाते खोलकर नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में लोगों के साथ करके ठगी की घटना को अंजाम देते थे.
ठगी का माल बरामद
वहीं, पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से नगद 1,22,500 रूपये, 03 कम्प्यूटर सीपीयू, 02 लैपटॉप, 04 मोबाइल फोन, 75 डिजिटल सिगनेचर पैन ड्राईव, 12 कटे बिल, 23 मुहर और एक स्कॉर्पियों कार बरामद की है. साथ ही दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025