Noida/Ghaziabad: दिल्ली-NCR में अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मौसम गर्म रहता है। बावजूद इसके नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। यहां पर AQI खतरनाक लेवल पर दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में AQI 350 के भी पार है।
इस महीने ठंड बढ़ने के आसार नहीं
ठंड को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि अभी ठंड बढ़ने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। यानि मौसम अभी इसी तरह बना रहेगा। नोएडा, ग्रेटर ग्रेटर सहित गाजियाबाद में तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच है। जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
नोएडा-गाजियाबाद में सांस लेने में भी तकलीफ
दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद में लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह-सुबह स्मॉग की सफेद चादर देखने को मिल रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार नोए़डा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 397 है। जो बेहद खराब श्रेणी में है। अगर बात करें दिल्ली एनसीआर के दूसरे शहरों की तो मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 265 दर्ज किया गया। यहां हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गाजियाबाद के संजय नगर में एक्यूआई 250 दर्ज किया गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 दर्ज किया गया। यहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है।
Greater Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों का हाल बेहाल है। आलम ये है कि लोगों को अब सांस लेने तक में भी दिक्कत होने लगी है। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रमुख सचिव से इस मामले में सभी जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विधायक धीरेंद्र सिंह की अपील
साथ ही विधायक धीरेंद्र सिंह ने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकलें। आपको बता दें नोएडा, ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स का लेवल 500 के पार हो चुका है। स्थिति ये बन चुकी है कि स्वस्थ्य लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी है। इसके अलावा आंखों में चुभन महसूस हो रही है। ऐसे में सोचने वाली बात ये कि जो पहले से श्वास संबंधित बीमारी से पीड़ित हैं, उनका क्या हाल हो रहा होगा।

बीमार कर देगी ये जहरीली हवा
विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण का मुद्दा गंभीर हो चुका है। इससे तरह-तरह की बीमारियां भी होने लगी है। इस गंभीर वायु प्रदूषण से फेफड़ों और धमनियों को पहुंचाई गई क्षति दशकों तक महसूस की जाएगी। जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वास्थ्य और कल्याण पर इसका असर पड़ेगा। विधायक ने पत्र में लिखा, जब AQI 300 से अधिक हो जाता है तो आपातकालीन स्थिति की आवश्यकता होती है। जिससे फेफड़ों की गंभीर क्षति के जोखिम के कारण दैनिक गतिविधियों को रोकना आवश्यक हो जाता है। इस गंभीरता का कारण पीएम 2.5 कणों का बेहद छोटा आकार है, जो फेफड़ों में गहराई तक प्रवेश करने, रक्तप्रवाह में प्रवेश करने में सक्षम हैं और न केवल श्वसन प्रणाली बल्कि हृदय प्रणाली, यकृत और हृदय को भी प्रभावित कर सकते हैं।
#Noida नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ते वायु प्रदूषण से हाल बेहाल,विधायक धीरेंद्र सिंह ने जरूरी कदम उठाने के लिए मुख्य सचिव को लिखा पत्रI @DhirendraGBN @dmgbnagar @OfficialGNIDA @noida_authority @UppcbN @UPPCBLKO @rouppcbgbn @UppcbG pic.twitter.com/aYPMwhqh2f
— Now Noida (@NowNoida) November 3, 2023
पत्र में इन उपायों का जिक्र
विधायक धीरेंद्र सिंह ने पत्र में लिखा कि ऐसी औद्योगिक गतिविधियों पर अस्थाई रूप से रोक लगनी चाहिए, जिसके चलते उत्सर्जन में बढ़ावा मिल रहा हो। साथ ही वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए ऑड-ईवन नियम लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में सार्वजनिक जागरुकता बढ़ाए जाने की भी मांग की गई है।
Noida: नोएडा में दिनोंदिन हवा जहरीली होती जा रही है। दमघोंटू हवा से निजात दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा प्राधिकरण के किए गए इंतजाम नाकारा साबित हो रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को सांसों से समझौता करना पड़ा रहा है।
इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में बढते प्रदूषण को कम करने के लिए फायर सर्विस द्वारा 50 स्थानों पर जल छिड़काव किया गया। फायर सर्विस की 12 यूनिटों द्वारा 50 स्थानों पर छिड़काव किया गया. इसमें मुख्यता सड़क किनारे पेड़ पौधों पर विशेष रूप से पानी का छिड़काव किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025