नोएडा: जहां एक ओर किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की योजना बना रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान ढूंढने में जुटी है। कल मोदी कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए एक राहत की खबर दी तो आज सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने जनपद के करीब 150 गांव के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश के राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक 3 सदस्य उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। यह उच्च स्तरीय कमेटी उत्तर प्रदेश के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में किसानों की लंबित मांगों के समाधान का तरीका सुझाएगी। समिति एक महीने के अंदर उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।
किसानों की समस्याओं को लेकर समिति का गठन
दरअसल उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में किसान अपनी समस्याओं को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश सरकार की ओर से समिति गठित की गई है। समिति में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, मंडलायुक्त मेरठ और जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर शामिल होंगे। समिति के सदस्यों को नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की ओर से सहयोग प्रदान किया जाएगा।
समिति में मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सदस्य होंगे
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श करने और उन पर विचार कर समाधान के लिए अपनी सुविचारित आख्या उपलब्ध कराने के लिए अध्यक्ष, राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में समिति का गठन मुख्यमंत्री के निर्देश पर किया गया है। समिति में मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी सदस्य होंगे।
योजना प्रभावित किसानों की मांगों का निस्तारण
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी समिति को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। समिति की ओर से निर्धारित समय सीमा में प्रदेश सरकार के समक्ष आख्या प्रस्तुत करनी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि एनटीपीसी दादरी परियोजना से प्रभावित किसानों की मांगों के निस्तारण के लिए एनटीपीसी की उच्च स्तरीय समिति प्रभावित किसान व हितबद्ध व्यक्तियों से वार्ता कर समाधान सुनिश्चित कराएगी, जिसकी अध्यक्षता निदेशक एचआर एनटीपीसी नई दिल्ली डीके पटेल करेंगे।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां गलत खाना खाने के चलते करीब 50 से ज्यादा छात्रों की तबीयत खराब हो गई. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना नॉलेज पार्क पुलिस के मुताबिक सभी छात्रों का इलाज चल रहा है अब सभी की तबीयत ठीक है.
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है. यहां लॉयड कॉलेज का आर्यन रेडिजेंसी नाम से हॉस्टल है. वहीं, महाशिवरात्रि के मौके पर हॉस्टल के छात्रों ने व्रत रखा था. शाम के वक्त उन्होंने कूटू के आटे से बना खाना खाया था. इसके बाद अचानक से छात्रों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है.
कॉलेज प्रशासन का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, मामला संज्ञान में आया है. आठ मार्च की शाम छात्रों भोजन खाया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी खतरे से बाहर है. वहीं, दूसरी ओर लॉयड कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हॉस्टल का संचालन निजी स्तर पर कोई और करता है.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025