Greater Noida: पाकिस्तानी से 4 बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के घर आई सीमा हैदर को अब अपने सपनों का घर मिल गया है। सीमा और सचिन मीणा का रबूपुरा में नया घर बनकर तैयार हो गया है। जिसका मंगलवार को सीमा-सचिन और सुप्रीमकोर्ट के वकील एपी सिंह ने उद्घाटन किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ सीमा हैदर ने गृह प्रवेश किया। इस मौके पर सीमा हैदर भारतीय वेशभूषण में काफी सुंदर दिख रही थी। बता दें कि सीमा हैदर नवरात्रि के पावन पर्व पर व्रत रख रही हैं।

अपनी कमाई से बनवाया घर
उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपनी कमाई से ये घर बनवाया है। इससे पहले सचिन का जो घर था, उसे पूरी तरह से मरम्मत करवाया है। अब नए घर में सीमा हैदर देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हिंदू देवी-देवताओं की फोटो लगाई है। इसके साथ ही नए फर्नीचर भी मंगाएं है।

सीमा-सचिन की याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित
गृह प्रवेश के बाद एपी सिंह और सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी लड़कियों का भारत में स्वागत है। उन्होंने कहा कि सीमा-सचिन की याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है। इसके साथ ही यूपी एटीएस की जांच पर भी उन्हें भरोसा है। वहीं, एपी सिंह सेम सेक्स मैरिज पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान सीमा हैदर ने भक्ति गीत भी गाकर सुनाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीमा हैदर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि हम अपना नया घर बनाएंगे। वीडियो में सीमा और सचिन मीणा ईंट तोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।
सीमा और सचिन की लव स्टोरी
गौरतलब है कि 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई।
केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गुरूवार को पति जुबिन ईरानी संग विधिविधान पूर्वक हवन पूजन के बाद अपने नए घर में गृह प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर महाकालेश्वर उज्जैन से आए आशीष जी महाराज ने सभी विद्वान ब्राह्मणों के साथ गृह प्रवेश की पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी, जिलाधिकारी निशा अनंत, एसपी डॉ. इलमारन जी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
11 बिस्वा जमीन पर बना है आलीशान आवास
स्मृति ईरानी ने पहली बार 2014 में अमेठी से चुनाव लड़ा था। हालांकि, पहली बार में उन्हें हार मिली थी। इसके बाद भी उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में आना नहीं छोड़ा और 2019 के चुनाव में जीत हासिल की। केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने 2021 में गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर सांसद का आलीशान मकान बनकर तैयार हो गया है। ऊंची बाउंड्री वॉल के पिछले हिस्से में बने आवास को बेहद खूबसूरत ढंग से बनाया गया है। आवास के एक कोने पर एक छोटा-सा मंदिर भी बनाया गया है। जबकि सामने एक लॉन बना है जिसके किनारों पर खूबसूरत और आकर्षक पौधे लगे हैं। बाहरी गेट पर भगवान श्री राम महर्षि, वाल्मीकि और हनुमान जी के चित्र बने हैं। वहीं दक्षिणी दीवार पर राम मंदिर का चित्र बना है।
अमेठी की पहली सांसद जिसने अमेठी में ही बनवाया घर
इससे पहले केंद्रीय मंत्री के द्वारा अपने निर्माणाधीन घर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है। हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर हुआ था। जिसमें स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं। नए आवास पर अमेठी की जनता के लिए दो बार खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया जा चुका है। वहीं, नए आवास को लेकर भाजपा नेताओं ने बताया ’कि सांसद का घर बन गया है। इससे लोगों को उनसे मिलने में आसानी होगी और उन्हें दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।’
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025