Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जल्द ही नौकरियों की बहार आएगी। इन दोनों शहरों का उत्तर प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। इन दोनों शहर में कंपनियां बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा कर रही हैं। ये कंपनियां अगले पांच साल में 60 हजार करोड़ निवेश कर 1.5 लाख नई नौकरियों के अवसर पैदा करेंगी। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में फरवरी में ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी के लिए नोएडा को 90 हजार करोड़ का टारगेट मिला था। इसमें नोएडा ने 60 हजार करोड़ का लक्ष्य हासिल कर लिया। नोएडा से 93 कंपनियां ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी में भाग लेंगी। इन कंपनियों का दायित्व है कि पांच साल में निर्माण करेंगी और करीब 1।5 लाख का रोजगार देंगी।
90 हजार करोड़ के प्रस्ताव
बता दें कि निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नोएडा नए सेक्टर विकसित हो रहे हैं। इसके तहत न्यू नोएडा का मास्टर प्लान बन गया है लेकिन अभी आपत्ति और सुझाव के लिए लटका है। आपत्तियों के निपटारा के बाद मास्टर प्लान के अनुसार काम शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी में इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राधिकरण के साथ करीब 97 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव के एमओयू हुए थे। इसमें से 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव को जीबीसी में लाया जा रहा है। जिन 93 कंपनियों की बात हो रही है उनका प्लाट का आवंटन, नक्शा पास और अन्य कागजी कार्य लगभग पूरे किए जा चुके हैं। इसमें प्राधिकरण के संस्थागत यानी आईटी/आईटीईएस 32 इकाई, इंडस्ट्री की 38 यूनिट, ग्रुप हाउसिंग की 11 और कॉमर्शियल की 12 इकाई शामिल हैं।
दो कंपनियां कर रही सबसे अधिक इन्वेस्ट
प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय खत्री ने बताया कि जीबीसी में इतना बड़ा ग्राउंड तैयार करने वाला नोएडा पहला शहर है। ग्रांउड ब्रेकिंग में सबसे बड़ा निवेश दो कंपनियां कर रही है। इसमें एक एम3एम है। ये कंपनी नोएडा में 7500 करोड़ का निवेश कर रही है। कंपनी नोएडा में रेजिडेंशियल ऑफिस, रेटिल सर्विस देगी। इस निवेश से करीब 14 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा इंजका कंपनी 4300 करोड़ का निवेश कर रही है। जिससे 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।
Noida: उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह 4.0 19 से 21 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। इसी कड़ी में 19 फरवरी को जिला स्तर पर भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार कलेक्ट्रेट के सभागार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
अधिकारी कर लें पूरी तैयारी
बैठक में डीएम ने कहा कि 19 से 21 फरवरी 2024 तक लखनऊ में आयोजित होने वाला ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसलिए अधिकारी 19 फरवरी को जनपद स्तर पर होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर अपनी सभी तैयारियां को युद्ध स्तर पर मानकों के अनुरूप पूर्ण कर लें। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया जा सके।
उद्योगपतियों के साथ जनप्रतिनिधियों को बुलाया जाय
डीएम ने उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि 19 फरवरी को जनपद में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जनपद की तीनों विधानसभा में आयोजित की जाएगी। इसलिए वह संबंधित उप जिलाधिकारी से वार्ता करते हुए कार्यक्रम के आयोजन हेतु स्थल का चिन्हांकन करते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। साथ ही प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित उद्यमियों, संगठनों के प्रतिनिधियों तथा निवेश से संबंधित विभागों के अधिकारियों व जनता को भी आमंत्रित किया जाए।
लखनऊ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाय
डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को इस तरह से आयोजित किया जाए कि लखनऊ में हो रहे आयोजन का सीधा प्रसारण भी देखा जा सके। इसके लिए लिंक आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित कराया जाए। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, उपयुक्त उद्योग अनिल कुमार तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025