टी-20 विश्वकप 2024 का विनर कौन होगा? इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जीतने वाली टीम को टी-20 विश्व-विजेता का खिताब तो मिलेगा ही, साथ ही एक बड़ी प्राइज मनी भी दी जाएगी। वैसे, खास बात ये भी है कि इस साल की प्राइज मनी बीते टी-20 विश्वकप की प्राइज मनी की दोगुनी है। आईसीसी ने विश्वकप की शुरूआत से पहले ही टोटल 11.25 मिलियन यूएस डॉलर यानी कि करीब 93.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया था। जबकि साल 2022 में ईनामी राशि करीब 46.6 करोड़ रुपयों के बराबर थी। जिसमें विनर टीम इंग्लैंड को 13.3 करोड़ ईनाम के तौर पर दिए गए थे। तो चलिए इस बार विश्वकप 2024 के विनर को, रनरअप को और किसे कितनी प्राइज मनी दी जाएगी, वो जानते हैं....
विनर टीम को मिलेंगे 20 करोड़

आज भारत बनाम साउथ अफ्रीका में जो भी विनर टीम होगी, उसे प्राइज मनी के तौर पर भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 20.4 करोड़ की रकम की जाएगी। साथ ही रनरअप यानी कि उपविजेता टीम को इससे आधी प्राइज मनी यानी 10.6 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। साथ ही सेमीफाइनल से जो दो टीमें ( इंग्लैंड और अफगानिस्तान) बाहर हुई, उन्हें प्राइज मनी के तौर पर साढ़े 6 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं।
हर टीम के लिए है प्रोत्साहन मनी
सेमीफाइनल की तक पहुंचने वाली 4 टीमों के साथ ही बाकी टीमों को भी स्टेज के हिसाब से प्राइज मनी दी जाएगी। जो 4 टीम सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाईं, उन्हें करीब 3.19 करोड़ रुपये मिलेंगे। ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर रहने वाली प्रत्येक टीम को ढ़ाई करोड़ रुपये और जो टीम पॉइंट्स के आधार 13वें से 20वें स्थान पर रहीं हैं, उन्हें करीब 1.87 करोड़ रुपये की रकम दी जाएगी।
मैच जीतने पर 26 लाख रुपए
इसी के साथ ही ICC ने ईनामी राशि के साथ ही ये भी तय कर रखा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक मैच जीतने पर 26 लाख रुपये अलग से मिलेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम जीत के बाद वतन वापसी के लिए बारबाडोस से रवाना चुकी है। आईसीसी टुर्नामेंट फतेह कर लौट रही टीम इंडिया को लेने के लिए बीसीसीआई ने स्पेशल फ्लाइट भेजी है। खिलाड़ियों के वेलकम के लिए देशभर के फैंस की निगाहे टकटकी लगाए, वापसी का इंतजार कर रही हैं। क्या है टीम इंडिया का पूरा शेडयूल, 'विक्ट्री परेड' से लेकर पीएम मोदी से मुलाकात तक, भव्य स्वागत की हो गईं तैयारियां...
पीएम मोदी से होगी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम इंडिया गुरुवार को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच रही है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को लाने के लिए एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान भेजा था। टीम इंडिया दिन में 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच सकती है। वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे।
मुंबई में टीम इंडिया की होगी 'विक्ट्री परेड'
भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होगी। यहां पर एक खुली बस में लगभग 1 किलोमीटर तक, टीम इंडिया के खिलाड़ी खुली बस में विक्ट्री परेड का हिस्सा लेंगे। यह परेड नरिमन पॉइंट से वानखेडे़ स्टेडिमय के बीच होगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी।
तय हुआ ये शेडयूल
टीम इंडिया कल यानी कि गुरूवार सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकती है। इसके बाद ब्रेकफास्ट किया जाएगा। भारतीय खिलाड़ी इस मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे। यहां विक्ट्री परेड होगी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह प्राइज मनी देंगे। टीम इंडिया के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में समर्थक पहुंच सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्वकप में मिली हार का बदला लेते हुए, ऑस्ट्रेलिया को रौंदते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। एक बदला भले ही पूरा हो गया हो, लेकिन अभी साल 2022 की हार का हिसाब भी बराबर करना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान रोहित की अग्रेसिव पारी देखने को मिली, तो अंग्रेजी टीम और भी सहम गई है।
साल 2022 का हिसाब होगा बराबर

टीम इंडिया 27 जून को इंग्लैंड के साथ गुयाना स्टेडियम में सेमीफाइनल की जंग लड़ेगी। रोहित एंड टीम को इंग्लैंड से पुराना हिसाब चुकता करना है। वो हिसाब साल 2022 का है। जब टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में भारत के लिए काल बनी थी। क्या अजीब इक्तेफाक है कि सेमीफाइनल का बदला सेमीफाइनल में ही पूरा होगा। पिछले वर्ल्ड कप की बात करें, तो इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया की सरज़मीं पर खेले गए टी20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से हराया था। इस बार टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
जब सेमीफाइनल में मिली थी हार

एडिलेड ओवल के साल 2022 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए थे। फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 16 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 170 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 80 और उनके साथ ओपनिंग पर उतरे एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की पारी खेली थी। एक बार फिर से टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से साथ आमना-सामना करेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025