ग्रेटर नोएडा: बीटा टू थाना पुलिस ने एक कार से 35 लाख रुपए के कैश बरामद किए हैं। बताया जा रहा है चुहडपुर अंडरपास के पास एक कार सवार दंपत्ति की कार को रोककर जब चेक किया गया तो उसमें से 35 लाख रुपए कैश बरामद हुए।
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक जांच में पुलिस को कार से कैश मिलने की जानकारी आयकर विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची आयकर विभाग की टीम ने दंपत्ति से कैश के बारे में कुछ जरुरी सवाल किये, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कैश को जब्त कर लिया गया।
ग्रेटर नोएडा: महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। इस कड़ी में गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और अलग-अलग सोसायटी में विशेष कार्यशाला का आयोजन करवाया जा रहा है। थाना बीटा-2 क्षेत्र स्थित एल्डिको ग्रीन सोसायटी पीआई-1 जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आत्मसुरक्षा और साइबर सुरक्षा के संबंध में महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति कक्ष का भी उद्घाटन किया।

मिशन शक्ति कक्ष में सुनी जाएगी महिलाओं की समस्याएं
मिशन शक्ति कक्ष में महिला सुरक्षा इकाई की टीम और बीट अधिकारी बैठ कर महिलाओं की समस्याओं को सुना करेंगे। साथ ही उनकी समस्याओं का निस्तारण भी करेंगे। उनके द्वारा सोसाइटी की महिलाओं को निर्भीकता के साथ मिशन शक्ति कक्ष में बैठने वाले अधिकारी को भी अपनी समस्या बताने का आग्रह किया गया।

'हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी'
इस दौरान मुख्य अतिथि प्रीति यादव ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं और बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से हर हालत में गलत का विरोध करने की बात कही। साथ ही भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत वो नजदीकी पुलिस स्टेशन या फिर महिला हेल्प डेस्क पर करें। प्रीति यादव ने महिलाओं को वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन-181 और डायल-112 के बारे में बताया।
ग्रेटर नोएडा पुलिस और स्वाट टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पता चला कि गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य एक कार में सवार होकर दनकौर की तरफ़ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को संदिग्ध कार दिखी, कार को रोककर चेकिंग ही की जा रही थी कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जबकि भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार भी जब्त किये गये हैं।

कई संगीन धाराओं में मुकदमें हैं दर्ज
पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। इन आरोपियों पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं।
ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली@noidapolice @DCPGreaterNoida @dgpup pic.twitter.com/v3VyZi6X3X
— Now Noida (@NowNoida) July 2, 2023
खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया पकड़े गये आरोपी गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख इन बदमाशों ने स्वाट और ईकोटेक-वन पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। साथ ही मौके से भागने की कोशिश भी की गई। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बदमाश भागने में कामयाब नहीं हो सके। दो बदमाश गोली लगने से वहीं गिर पड़े। जबकि एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया । इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक इनोवा, अवैध हथियार बरामद किए हैं।
नोएडा: लूट और हत्या के महज कुछ घंटे बाद ही ईकोटेक-3 ecotech-3 थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने डॉक्टर की नाबालिग बेटी की हत्या के बाद लूट murder की वारदात को अंजाम दिया था। रास्ते में आरोपी ने पुलिस को भी चकमा देकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मुठभेड़ में घायल
बताया जा रहा है जिस वक्त आरोपी को लेकर पुलिस लूटे सामान को बरामद करने जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने पेशाब करने का बहाना बनाया, पुलिस के मुताबिक जैसे ही आरोपी को गाड़ी से बाहर निकाला गया, उसी वक्त उसने दारोगा का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। हालांकि उसका ये प्रयास सफल नहीं हो पाया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। आरोपी को पैर में गोली लगी। जिसे दबोचकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
पुराना सुत्याना में आरोपी ने अपने ही दोस्त डॉक्टर के घर पर लूट की मंशा से घुसा था। लेकिन घर में डॉक्टर की नाबालिग बेटी पहले से ही मौजूद थी। बताया जा रहा है डॉक्टर की बेटी ने आरोपी को पहचान लिया, तो उसने डॉक्टर की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और घर में रखा लाखों की नकदी, जेवर लेकर फरार हो गया था।
पीड़ित डॉक्टर का दोस्त था आरोपी
बताया जा रहा है आरोपी और डॉक्टर के बीच पहले से अच्छे संबंध थे। दोनों का एक दूसरे से मिलना जुलना भी था। जानकारी के मुताबिक आरोपी को डॉक्टर के बारे में पहले से ही बहुत कुछ पता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से करीब साढ़े 7 लाख की नकदी और लाखों के जेवरात बरामद कर लिये गये हैं।
डॉक्टर को आरोपी पर था शक
पीड़ित डॉक्टर को आरोपी पर शक था, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद लूटे सामान की बरामदगी के लिए उसे अपने साथ ले जा रहा था। जहां उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश थी।
GREATER NOIDA: महिला की आत्महत्या के बाद दनकौर कोतवाली के बाहर लोगों का बवाल देखने को मिला। बुधवार शाम गांव वाले महिला का शव लेकर कोतवाली पहुंच गये और शव को कोतवाली के बाहर रखकर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि कोतवाली पुलिस के उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने सुसाइड किया।
क्या है पूरा मामला?
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि माननीय न्यायालय ने सीआरपीसी के अंतर्गत थाना दनकौर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया था। आदालत के आदेश पर IPC की धारा 363, 366, 328 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा चार लोगों के खिलाफ पंजीकृत किया गया था। इस मामले की विवेचना एसआई राम भजन सिंह कर रहे थे। इसी अभियोग से संबंधित आरोपी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पंजीकृत अभियोग को खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
GREATER NOIDA: ज्यादातर लोगों का खाकी प्रति अनुभव ठीक नहीं है, लेकिन कई बार यहीं पुलिस वाले कुछ ऐसा करते दिखाई देते हैं, जिसके बाद लोगों के मन में खाकी को लेकर व्यवहार पूरी तरह से बदल जाता है। ऐसा ही कुछ देर रात दादरी थाना क्षेत्र के कोट चौकी में देखने को मिला। जहां चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर यशपाल शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर हाईवे पर फैले बजरी को हटाने झाड़ू लगाते दिखाई दिए।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा NH-9 पर देर रात गश्त पर निकले थे। इसी दौरान हाईवे पर बजरी फैले होने से एक बाइक सवार फिसलकर गिर गया। जिसे पुलिस टीम ने प्राथमिक इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि बाइक सवार को मामूली चोटें आईं थी।
हादसे को रोकने के लिए पहल
हाईवे पर कोई हादसा ना हो, इसके चलते चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बजरी को हटाने के लिए झाड़ू लगाने लगे। जिसे देख वहां पर मौजूद लोगों ने इसकी फोटो खींच ली। अब पुलिस के इस पहल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
GREATER NOIDA: दादरी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सेल को गांजे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स सेल और दादरी कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो सदस्यों के गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 370 किलो गांजा जब्त किया गया है। गांजे की इस खेप को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खपाने की तैयारी थी।

ओडिशा से लाई गई गांजे की खेप
दरअसल, एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि दो तस्कर ओडिशा से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के बाद एंटी नारकोटिक्स की टीम ने कोतवाली से सीधे संपर्क साधा। जिसके बाद बताए गए स्थान पर घेराबंद शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध गाड़ी सामने से आते दिखाई दी। संदेह के आधार पर उस गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें से 370 किलो गांजा जब्त किया गया। छा
छात्रों को करते थे सप्लाई
ACP सार्थक सेंगर ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वो ओडिशा से गांजा लेकर आते हैं। जिसे NCR के स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में सप्लाई करते थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025