Noida: अतिक्रमण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। भू-माफिया के चंगुल से करोड़ों की जमीन खाली कराई गई है। नोएडा के नलगढ़ा गांव में करीब ढाई हजार वर्गमीटर पर हो रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।
यहां पर हो रहे हैं अवैध निर्माण
प्राधिकरण को सूचना मिली कि वर्क सर्किल-9 में अवैध निर्माण करवाया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर प्राधिकरण की टीम ने नलगढ़ा गांव में 2500 मीटर पर चल रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया। भू माफिया यहां कई करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने के नियत से अवैध निर्माण करवा रहे थे। इसके अलावा कई और जगहों पर भी अवैध निर्माण की सूचना है। जहां जल्द प्राधिकरण की टीम बुलडोजर चलेगा।
Noida : नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. के निर्देश पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राधिकरण के अफसरों ने सेक्टर-86 में अवैध निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने कार्रवाई कर करोड़ों रुपए की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। इस अभियान के दौरान मौके पर फेस-2 थाने की पुलिस भी तैनात रही।
भूमाफिया बना रहा था दुकानें और कमरे
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इलाबांस गांव में खसरा संख्या-179 प्राधिकरण की भूमि है। कुछ लोग अवैध निर्माण कर इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। भूमाफिया द्वारा यहां पर पांच दुकानें और आवासीय कमरे बनाए जा रहे थे। शिकायत मिलने पर जमीन खाली करने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और न ही कब्जा हटाया। इसके बाद नोएडा पुलिस और अथॉरिटी की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। यह जमीन करीब 9700 वर्गमीटर है। जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है।

कार्रवाई में ख़र्च पैसे अतिक्रमण करने वालों से वसूला जाएगा
नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस कारवाई में 6 जेसीबी का इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। साथ ही आसपास के अन्य लोगों को अवैध निर्माण ख़ुद ही ध्वस्त करने का आदेश दिया है। अगर ये लोग ख़ुद अवैध निर्माण नहीं तोड़ेंगे तो प्राधिकरण कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई में आने वाला ख़र्चा भी अवैध अतिक्रमण करने वाले लोगों से वसूला जाएगा।
Noida: थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के हाजीपुर में अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची प्राधिकरण की टीम का जमकर विरोध हुआ। इस दौरान कब्जाधारकों ने प्राधिकरण की टीम के साथ साथ मारपीट करने के साथ ही पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
एक व्यक्ति ने अपने ऊपर उड़ेला डीजल
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब आठ बजे नोएडा प्राधिकरण की टीम सेक्टर-104 के हाजीपुर में खसरा नंबर-412 के निर्माणाधीन अवैध इमारत के इंटीरियर को तोड़ने के लिए पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने टीम को इमारत के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद प्राधिकरण के दस्ते के साथ उनकी जमकर बहस हुई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपने आप पर डीजल उड़ेल लिया और आगे बढ़ने पर आग लगाने की धमकी दी।
दो प्रबंधक और एक सहायक प्रबंधक पर फेंका डीजल
आरोप है कि मौके पर मौजूद दो प्रबंधकों और एक सहायक प्रबंधक पर भी डीजल उड़ेल कर जलाने की कोशिश की गई। हालांकि वहां मौजूद प्रबंधक कार्रवाई के लिए अड़े रहे। करीब 45 मिनट तक चले हंगामे के बाद नोएडा प्राधिकरण की टीम वहां से वापस लौट गई। प्राधिकरण ने इस बाबत सेक्टर-39 थाने में विरोध करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कर ली है।
कई बार भेजा नोटिस, फिर भी नहीं माने
बता दें कि हाजीपुर में खसरा नंबर-412 प्राधिकरण जमीन है। प्राधिकरण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है किइस जमीन पर सुनील त्यागी, नवीन नेहरा, मनोज नेहरा का कब्जा है और अवैध निर्माण किया जा रहा है। प्राधिकरण ने पुलिस को पांच बार 17 अगस्त 2022, 18 सितंबर 2023, 9 अक्टूबर 2023, 29 नवंबर 2023 के अलावा 12 जनवरी 2024 और 3 जुलाई 2024 को सूचना दी। इसके बाद भी इन लोगों द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। समय-समय पर यहां अवैध निर्माण को रोका गया। लेकिन रातों-रात यहां फिर से निर्माण कर दिया गया।
एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के कर्मचारियों पर डीजल डालने का मामला गलत है। प्राधिकरण की ओर से शिकायत मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025