Noida: सेक्टर 63 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
सी ब्लॉक सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट एनएफसी रोड के पास सेक्टर 63 पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 2 साल से फरार चल रहे 10000 का इनामी बदमाश सोनू उर्फ सुहैल आने वाला है। पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 12 मुकदमे हैं दर्ज
इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान सोनू निवासी विजयनगर थाना जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ लूट और चोरी के लगभग 12 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपी की अपराधिक इतिहास व अन्य की जानकारी कर रही है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida: फेस 3 थाना पुलिस की 6 साल से फरार चल रहे इनामी वाहन चोर से रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 10 हजार का इनामी बदमाश नेमपाल घायल हो गया। जिसको पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
सम्भल जिले का रहने वाला है बदमाश
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश में नेमपाल संभल जिले का रहने वाला है। नेमपाल पर लगभग दो दर्जन के करीब चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। नेमपाल 2017 से थाना फेस 3 से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस की तरफ से नेमपाल पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर फेस 3 थाना पुलिस सेक्टर 71 कट के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो बदमाश में मोटरसाइकिल रोकने के बजाय दौड़ा ली।
पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को अपने पीछे आता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली 10 हजार के इनामी बदमाश नेमपाल के पैर में लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और एक दिल्ली से चोरी हुई बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Greater Noida: दादरी में 4 दिन पहले हुई महिला की हत्या मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से दो सुपारी किलर बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों से पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस घटना में प्रयुक्त बाइक और 50000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पड़ोसी के कहने पर सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी। पकड़े गए घायल बदमाशों को पुलिस में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है और उनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने शुरू कर दी फायरिंग
दरअसल, दादरी कोतवाली पुलिस पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों दिन दहाड़े सरस्वती विहार में रहने वाले राजकुमारी की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हत्या के पैसे लेने आए हुए हैं। जिस पर पुलिस सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश कोर्ट के पुल के पास पहुंचने वाले हैं। यहां पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने का इशारा किया तो वे तेज़ गति से कोट गांव की गंग नहर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिन्हें दौड़कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान अरविंद उर्फ मोनू जबकि दूसरे घायल बदमाश की पहचान अनिकेत उर्फ दुजाना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
हत्या के मास्टरमाइंड की तलाश जारी
ग्रेटर नोएडा डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। कपिल नाम एक शख्स ने महिला की हत्या की सुपारी दी थी। जिसे जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। इस हत्याकांड में बाकी अन्य बदमाशों की भी पहचान जल्द कर ली जाएगी और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस बाइक ओर 50 हजार रुपये नगदी बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025