प्रयागराज: पुलिस और जिला प्रशासन ने जेल में बंद गैंगस्टर अतीक अहमद की 40 से अधिक संपत्तियों के शॉर्टलिस्ट कर लिया है। अब पुलिस ये खंगाल रही है कि क्या इन संपत्तियों को अवैध तरीके से खरीदा गया है। पुलिस राजस्व और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी अतीक के संपत्तियों का विवरण एकत्रित करने में जुट गए हैं। बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल के हत्या में उनके परिवार के सदस्यों का नाम सामने आया है। नवंबर साल 2022 में अतीक की अवैध संपत्ति पर एक डोजियर तैयार किया गया था। जिसके बाद प्रयागराज, कौशांबी और लखनऊ में कई संपत्तियों को जब्त किया गया था।
ग्रेटर नोएडा पुलिस और स्वाट टीम को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी, जब पता चला कि गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के दो सक्रिय सदस्य एक कार में सवार होकर दनकौर की तरफ़ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को संदिग्ध कार दिखी, कार को रोककर चेकिंग ही की जा रही थी कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जबकि भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार भी जब्त किये गये हैं।

कई संगीन धाराओं में मुकदमें हैं दर्ज
पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। इन आरोपियों पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे संगीन आरोप हैं।
ग्रेटर नोएडा में गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के तीन सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली@noidapolice @DCPGreaterNoida @dgpup pic.twitter.com/v3VyZi6X3X
— Now Noida (@NowNoida) July 2, 2023
खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर की थी फायरिंग
डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया पकड़े गये आरोपी गैंगस्टर सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख इन बदमाशों ने स्वाट और ईकोटेक-वन पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। साथ ही मौके से भागने की कोशिश भी की गई। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते बदमाश भागने में कामयाब नहीं हो सके। दो बदमाश गोली लगने से वहीं गिर पड़े। जबकि एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया । इन बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक इनोवा, अवैध हथियार बरामद किए हैं।
GREATER NOIDA: पुलिस और एक ईनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के चौगानपुर गोलचक्कर के पास का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश बाइक से सूरजपुर की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और सामने से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में लगी गोली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान रमजान के रूप में हुई है, जो बागपत जिला का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी के पास से 78 हजार रुपये की नकदी, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।
कैंटर चोरी के आरोप में था फरार
जांच में आरोपी के बारे में पता चला कि वो एक कैंटर गाड़ी चोरी के मामले में भी शामिल था। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
Greater Noida: थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र में पुलिस व स्वाट टीम और बदमाश में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
दो बदमाश चकमा देकर हुए फरार
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस और स्वाट टीम चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस की सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय सदस्यों से मुठभेड़ हो गई. सिंहराज भाटी गैंग के सदस्य अनिल को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुये फरार हो गये. गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और कार बरामद हुआ है.
गिरफ्तार बदमाश इमलियका में की थी फायरिंग
बता दें कि गिरफ्तार बदमाश अनिल सिंहराज भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य है. जो इस गैंग के लिए अवैध वसूली व लोगो में भय व्याप्त करने का काम करता है. बदमाश अनिल 17 जुलाई को ग्राम इमलियाका में सुनील नागर के घर पर अपने साथियों से मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिसमें दो व्यक्ति बाल-बाल बच गये थे. 18 अगस्त को भी ग्राम सिरसा में फायरिंग व मारपीट की गयी थी. जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था, इसके सम्बन्ध में थाना कासना पर मुकदमा दर्ज है.
25 हजार का इनाम पुलिस ने किया था घोषित
इस संबंध में थाना ईकोटेक प्रथम पर मुकदमा दर्ज किया गया था. गिरफ्तार बदमाश अनिल आरोपी द्वारा दो दिन पूर्व दिल्ली में भी स्क्रेप के काम में वर्चस्व को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर औखला थाना क्षेत्र दिल्ली में भी फायरिंग की थी. अभियुक्त के विरूद्ध हत्या व हत्या का प्रयास जैसे आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. बदमाश अनिल पर पहले से ही 25000 रुपये का इनाम घोषित है.
Greater noida: थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने सिरसा गोलचक्कर के पास से जेवर जनपद से जिला बदर बदमाश टिंकू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के देखकर भागते हुए बदमाश की गाड़ी पेड़ से टकराई
ईकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सिरसा गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी तभी एक हरियाणा नम्बर की गाडी आती दिखायी दी। जिसे रूकने का इशारा किया तो चालक ने कार को नहीं रोका, तेजी से चलाते हुए कार आगे जाकर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बड़ बदमाश ने गाडी से उतरकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।
बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली
इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु अस्पातल में भेजा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस तथा 01 कार होण्डा सिटी बरामद की गयी है। अभियुक्त के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास ,अपहरण, लूट, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश है जो करीब पांच माह से थाना जेवर से जिलाबदर चल रहा था।
Greater noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दरअसल बिसरख थाना पुलिस डी मार्ट रोड पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दिल्ली के अल्ताफ राजा गैंग के बदमाश इस रास्ते से गुजरने वाले हैं।
कुछ देर बाद पुलिस ने एक संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

पकड़े गए घायल बदमाशों से पुलिस ने लूट की चार चैन,दो तमंचे,कारतूस और बाइक की बरामद हुआ है। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार एक बदमाश के ऊपर चोरी, डकैती सहित करीब 70 मुकदमे दर्ज हैं गए बदमाशों में से एक बदमाश पर दर्ज हैं।
Noida: थाना दनकौर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी को गोली मारने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
29 अगस्त को अंकित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह और उसके पिता भाई श्याम नगर मंडी में अपनी दुकान अग्रवाल कलेक्शन रेडीमेड गारमेंट्स की पर बैठे थे। तभी शाम 4:00 बजे देवटा निवासी विनोद अपने साथी सचिन के साथ दुकान पर कपड़ा खरीदने आया।
कपड़े खरीदने के दौरान विवाद पर चलाई थी गोली
कपड़े की खरीदारी के दौरान विवाद करने लगे और इसके बाद गाली गलौज देते हुए भाई अंकुर पर गोली चला दी। गोली लगने से भाई घायल हो गया। वही गोली चलाने के बाद विनोद और सचिन हथियार लहराते हुए बाहर बाइक लिए खड़े तरुण के साथ फरार हो गए। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जाट पड़ताल शुरू कर दी थी।
छुपाए हुए असलहे से पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस बुधवार को सचिन और विनोद को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए बताये गये स्थान अजनारा गोल चककर ले गयी। यहाँ पर आरोपियों ने छुपाये हुए हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली विनोद और सचिन के पैर में लग गई और दोनों घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए 2 तमन्चा और कारतूस बरामद कर लिया है।
Noida: सेक्टर 63 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल हुए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
बदमाश ने पुलिस टीम पर की फायरिंग
सी ब्लॉक सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट एनएफसी रोड के पास सेक्टर 63 पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 2 साल से फरार चल रहे 10000 का इनामी बदमाश सोनू उर्फ सुहैल आने वाला है। पुलिस टीम ने जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 12 मुकदमे हैं दर्ज
इसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान सोनू निवासी विजयनगर थाना जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल के अनुसार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ लूट और चोरी के लगभग 12 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है। इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तार आरोपी की अपराधिक इतिहास व अन्य की जानकारी कर रही है। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Greater Noida: धूम मानिकपुर चौकी के पास बादलपुर थाना पुलिस की शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश की पहचान मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के अहमदपुरी निवासी अमित के रूप में हुई है।
बादलपुर थाना पुलिस को घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस सहित एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश पर मेरठ, गाजियाबाद और एनसीआर सहित हरियाणा में कई मुकदमे मामले दर्ज हैं।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि बादलपुर थाना पुलिस धूम मानिकपुर चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ देख पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया. इस पर वह वहां से भागने लगा। बादलपुर पुलिस ने जब संदिग्ध का पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश बीते जून में ही गुरुग्राम की भोंडसी जेल से छूट कर आया था।
घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में घायल बदमाश ने एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटना करना कबूल किया है. इसके साथ ही पुलिस बदमाश के अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
Noida: फेस 3 थाना पुलिस की 6 साल से फरार चल रहे इनामी वाहन चोर से रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से 10 हजार का इनामी बदमाश नेमपाल घायल हो गया। जिसको पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया और अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है।
सम्भल जिले का रहने वाला है बदमाश
पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश में नेमपाल संभल जिले का रहने वाला है। नेमपाल पर लगभग दो दर्जन के करीब चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। नेमपाल 2017 से थाना फेस 3 से चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था। पुलिस की तरफ से नेमपाल पर ₹10000 का इनाम घोषित किया गया था।

एडिशनल डीसीपी सेंट्रल जोन डॉ राजीव दीक्षित ने बताया कि पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि कुछ बदमाश क्षेत्र में अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर फेस 3 थाना पुलिस सेक्टर 71 कट के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो बदमाश में मोटरसाइकिल रोकने के बजाय दौड़ा ली।
पीछा करने पर पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस को अपने पीछे आता देख फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली 10 हजार के इनामी बदमाश नेमपाल के पैर में लगी और घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए घायल बदमाश से पुलिस ने एक तमंचा जिंदा कारतूस और एक दिल्ली से चोरी हुई बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025