आज के ही दिन देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने के लिए आपातकाल लागू किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह औऱ यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि आपातकाल लगाने वालों को संविधान से प्रेम का दिखावा करने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस ने पूरे देश को ही जेल में बदल दिया था
पीएम मोदी ने एक्स' पर लिखा है कि 'आज का दिन उन सभी महान पुरुषों और महिलाओं को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया। आज का दिन हमें याद दिलाता है कि कैसे कांग्रेस पार्टी ने बुनियादी स्वतंत्रताओं को खत्म किया और भारत के संविधान को रौंद दिया था, जिसका हर भारतीय बहुत सम्मान करता है। सिर्फ सत्ता पर काबिज रहने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हर लोकतांत्रिक सिद्धांत को दरकिनार किया। पूरे देश को ही जेल में बदल दिया गया। कांग्रेस से असहमत हर व्यक्ति को प्रताड़ित और परेशान किया गया। सबसे कमजोर वर्गों को निशाना बनाया गया। इसके लिए सामाज के खिलाफ नीतियां लागू की गईं।'
संविधान के हर पहलू का उल्लंघन किया
प्रधानमंत्री ने आगे लिखा है 'आपातकाल लगाने वालों (कांग्रेस) को हमारे संविधान के प्रति अपने प्रेम का दावा करने का कोई अधिकार नहीं है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने न जानें कितने ही मौकों पर अनुच्छेद 356 लगाया। प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म करने वाला विधेयक पारित किया। संविधान के हर पहलू का उल्लंघन किया। जिस मानसिकता की वजह से आपातकाल लगाया गया, वह उसी पार्टी में बहुत ज्यादा हद तक जिंदा है। अपने दिखावे से संविधान के प्रति अपने तिरस्कार को छिपाते हैं, लेकिन भारत की जनता उनकी हरकतों को देख चुकी है। इसीलिए उसने उन्हें बार-बार खारिज किया है।'
एक परिवार के सत्ता सुख के लिए लगाया था आपातकालः गृहमंत्री
वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने X पोस्ट पर लिखा है कि 'देश में लोकतंत्र की हत्या और उस पर बार-बार आघात करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। साल 1975 में आज के ही दिन कांग्रेस के द्वारा लगाया गया आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अहंकार में डूबी, निरंकुश कांग्रेस सरकार ने एक परिवार के सत्ता सुख के लिए 21 महीनों तक देश में सभी प्रकार के नागरिक अधिकार निलंबित कर दिए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी थी, संविधान में बदलाव किए और न्यायालय तक के हाथ बाँध दिए थे। आपातकाल के खिलाफ संसद से सड़क तक आंदोलन करने वाले असंख्य सत्याग्रहियों, समाजसेवियों, श्रमिकों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के संघर्ष को नमन करता हूँ।'
50 साल बाद भी कांग्रेस ने सिर्फ चेहरे बदले हैं, विचार नहीं: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय आज से 50 साल पहले हुआ था। कांग्रेस की तत्कालीन सरकसर ने भारत के संविधान का गला घोटते हुए , लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची थी । सीएम ने कहा कि रात के अंधेरे में कांग्रेस की सरकार ने इंदिरा ग़ांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया था। विपक्ष के सभी नेताओं को बंद करके लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस ने सिर्फ चेहरे बदले हैं विचार नहीं बदले हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025