Noida: बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोटिस भेजकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। इस प्रकरण में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई है। वहीं, हाईप्रोफाइल मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-49 से हटाकर कोतवाली सेक्टर-20 को सौंप दी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की मांगी रिमांड
इंस्पेक्टर कैलाशनाथ मामले की जांच करेंगे। पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) की ओर से शुक्रवार को कोतवाली सेक्टर-49 में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले की जांच आगे बढ़ाने व साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी देकर गिरफ्तार राहुल, टीटूनाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ की 14 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी है।
सेक्टर 49 थाना प्रभारी लाइन हाजिर
पुलिस पांचों आरोपियों की कॉल रिकार्ड खंगाल रही है। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि आरोपियों की एल्विश से बात होती थी या नहीं। वहीं, एल्विश के खिलाफ केस दर्ज करने वाले सेक्टर-49 थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। रेव पार्टी का इनपुट मिला अब तक पुलिस की जांच में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में रेव पार्टी होने की बात सामने आई है। नोएडा में रेव पार्टी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकरण में एल्विश यादव पर रेव पार्टी आयोजित कराने, पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने और विदेशी लड़कियों को बुलाने के आरोप लगे हैं।
साक्ष्यों को किया जा रहा एकत्रित
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एल्विश यादव को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामले की जांच जारी है। सभी तरह के साक्ष्यों को एकत्र करने का काम चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
Noida: रेव पार्टी मामले में बिग बॉस विजेता और यूट्यूबर एल्विस यादव को दोबारा पूछताछ के लिए नोएडा पुलिस ने नोटिस भेजा है। इसके पहले मंगलवार देरात एल्विश ने अपने वकीलों के साथ बयान देने के लिए थाना सेक्टर 20 पहुंचे थे। यहां पुलिस ने करीब 3 घंटे तक एल्विश यादव से पूछताछ की थी।
गौरतलब है कि बिग बॉस विजेता एल्विस यादव पर रेव पार्टियों में स्नेक बाइट कराने और साप की तस्करी के आरोप है। इस मामले में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है, जिनकी रिमांड पुलिस ने मांगी है। पकड़े गए आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ हो सकती है। डीएफओ प्रमोद कुमार ने कहा आगे एल्विश यादव से वन विभाग की टीम भी पूछताछ करेगी
Noida: यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि एल्विश यादव ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. एल्विश यादव ने सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है. वहीं, दूसरी ओर आज नोएडा में वकीलों की हड़ताल है तो एल्विश की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी. बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव को 17 मार्च रविवार को सूरजपुर कोर्ट ने जेल भेजा था. एल्विश को 14 दिन की नाययिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, साल 2023 में नवंबर के महीने में सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश गया गया था. पीपल फॉर एनिमल संस्था के गौरव गुप्ता की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था. गौरव का आरोप था कि नोएडा में रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं बल्कि इसकी वीडियो भी बनाई जाती है. इसके आधार पर ही ड्रग्स डिपार्टमेंट ने वन विभाग के साथ सेक्टर 51 के एक बैक्वेट हॉल पर छापेमारी की थी. मौके पर रविनाथ, नारायण, जयकरन, राहुल और टीटूनाथ पकड़े गए थे.
इन सांपों का मिला था जहर
कहा जाता है कि इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से 5 कोबरा सांप, एक घोड़ा पछाड़, एक अजगर और दो दोमुंहां सांप और सांप का जहर भी बरामद किया गया था. इन सांपों की खरीद फरोख्त को प्रतिबंधित बताया गया था. वहीं, इस मामले में जिन लोगों की गिरफ्तारी की गई थी. उन्हीं से पूछताछ के दौरान इस मामले में एल्विश यादव का नाम सामने आया था. जिसके बाद पुलिस ने यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025