लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण की दंगल शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को यूपी की 10 सीटों पर मतदान होना है। तो वहीं यूपी की सबसे हॉट सीट कही जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस सीट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को चुनाव मैदान उतरा है। वहीं, बीजेपी ने इस सीट से दिग्गज नेता जयवीर सिंह को अपना प्रत्याशी चुना है। इस बार सपा और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, रालोद इस बार एनडीए के तहत बीजेपी का हिस्सा है। आपको बता दें कि यूपी की मैनपुरी सीट को सपा का गढ़ कहा जाता है। मैनपुरी को मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि भी कहा जाता है। साल 2022 में मुलायम के देहांत के बाद उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव यहां से सांसद चुनी गई थी।
1996 के लोकसभा चुनाव से इस सीट पर सपा का कब्जा
मैनपुरी को सपा का गढ़ का कहा जाता है। 1996 के लोकसभा चुनाव से इस सीट पर सपा का कब्जा है. मुलायम सिंह यादव लगातार पांच बार इस सीट से सांसद चुनकर आये है। 2022 में मुलायम के निधन के बाद डिंपल यादव यहां से चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। ये सीट सपा की सबसे सुरक्षित सीटों में से एक है इसलिए डिंपल यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ाया जा रहा है। तो वहीं बीजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह वर्तमान समय में मैनपुरी सदर विधानसभा से विधायक हैं। साथ ही जयवीर सिंह सीएम योगी के खास भी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट को जीतकर बीजेपी के खाते में डाला था। जिसके बाद उनका यूपी की राजनीति में कद बढ़ गया है। जयवीर की सीट के ओबीसी और ठाकुर वोट बैंक में मजबूत पकड़ है। वह तीसरी बार विधायक बने हैं।
मैनपुरी का सियासी समीकरण
मैनपुरी लोकसभा सीट पर कुल 17 लाख से ज्यादा वोटर हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां 4.25 लाख से अधिक वोट यादव समुदाय का हैं। इस सीट पर करीब 3.25 लाख शाक्य समाज और 1.20 लाख ब्राह्मण वोटर हैं। इसके अलावा सीट पर 50 हजार से ज्यादा मुस्लिम और एक लाख से ज्यादा लोधी वोटर हैं। इस सीट पर बीजेपी पार्टी का अभी तक सांसद नहीं चुना गया है। तो अब देखना होगा कि सपा एक बार फिर अपना गढ़ बचाने में कामयाब होती है या इस सीट पर भी भगवा लहराते हुए मन मसोस के अपनी आंखों से देखती रहती है।
Dimple yadav: सपा की मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार डिंपल यादव मंगलवार को इटावा पहुंचीं। इस दौरान वह जसवंतनगर विधानसभा में 'इंडिया' गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव ने कहा कि जिनके परिवार नहीं है, वो क्या जाने परिवार की भावनाएं।
झूठ और लूट की सरकार भाजपा
सपा प्रत्याशी और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने आज तक सिर्फ और सिर्फ जनता को लूटा है। झूठे वादे करके बीजेपी सत्ता में आई, लेकिन भाजपा झूठ और लूट की सरकार है। अग्निवीर जैसी योजना लाकर देश और राष्ट्र को नीचा दिखाने का काम किया गया है। आज हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसी सरकार को हटाना सबका उत्तरदायित्व है।
बहुत चालाकी से लड़ना होगा चुनाव
डिंपल यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी का नाम लिए बिना कहा कि जसवंतनगर हमारा परिवार हैं। हम अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन जिनका परिवार नहीं है, वो यह बात नहीं समझेंगे कि परिवार का रिश्ता और भावना का रिश्ता क्या होता है? हमें यह चुनाव बहुत बारीकी और चालाकी से लड़ना है, ताकि देश का भला हो सके।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनावी शोर थम गया है। 12 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, गोवा की 2, गुजरात की 25, मध्य प्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की 4, दमन और दीव की 2, और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है। हालांकि प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी से लेकर सभी दलों ने ताकत झोंकी। मैनपुरी में भी बीती रात अखिलेश संग रोड शो के बाद डिंपल यादव ने आज फिर धुआंधार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी रोड शो के बाद हुए बवाल पर भी बयान दिया।
बीजेपी की साजिश बेनकाब- डिंपल यादव
मैनपुरी में सपाइयों के हुड़दंग और रोड शो के बाद हुए बवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग घबरा गए है, इसीलिए इन लोगों ने साजिश करी है। मुझे पूरा भरोसा है कि मैनपुरी के लोग परिवर्तन को समर्थन देंगे। अगर तोड़फोड़ हुई है, तो हम भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि किसी के ऊपर भी अन्याय नहीं होगा। हमारे पास भी रिकॉर्डिंग है की तोड़फोड़ किसने की है। इसके आगे उन्होंने कहा कि सारे भ्रष्टाचारी सारे माफ़िया प्रगति के लोग भाजपा में है।
संविधान बचाने की है लड़ाई- डिंपल यादव
डिंपल यादव ने प्रचार के दौरान कहा कि ये लड़ाई संविधान को बचाने की लड़ाई है और जनता भी समझ चुकी है। लोगों को समझाना पड़ेगा या लड़ाई हमारे हक और न्याय की लड़ाई है, जो बड़ी मुश्किलों से हमें मिली है और उसे खत्म करने की कोशिश भाजपा कर रही है। वही संविधान में अधिकार दिया है। आंदोलन करने का लेकिन भारतीय जनता पार्टी डरती है। आंदोलनकारी से इसलिए किसान भाइयों को दिल्ली में नहीं जाने दिया घुसने नहीं दिया और उनके ऊपर रबर बुलेट की गोलियां चलाई, आंसू गैस के गोले फेंके। वहीं, किसान भाइयों के ऊपर कितना अत्याचार किया है ये हम सबने देखा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025