भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में 3-1 से आगे है। इस मैच में अगर टीम इंडिया जीत हासिल कर लेती है तो वह सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लेगी। इस दौरान 112 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा चौथी बार होगा जब कोई टीम 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर ले।
112 साल बाद ऐसा करने वाली तीसरी टीम होगी इंडिया
वहीं सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के बाद अब भारतीय टीम के रणबांकुरों की नज़र इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट मुकाबले को जीतने की ओर है। वहीं दूसरी ओर इस जीत के साथ ही एक और रिकॉर्ड भारतीय टीम के नाम हो जाएगा। आप भी सोच रहे होंगे कि अब हम किस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं। दरअसल अगर टीम इंडिया धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट जीत जाती है तो वो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 112 साल बाद ऐसा करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी जिसने पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच हारने के बाद बाकी बचे चारों मुकाबले जीते हों। टेस्ट इतिहास की बात करें तो अब तक ऐसा तीन बार हो चुका है जिसमे दो बार ऑस्ट्रेलिया ने साल 1897 - 1898 और 1901 - 1902 में किया है और इंग्लैंड ने 1912 में ऐसा कारनामा किया था।
देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू पक्का!
धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ युवा और खूंखार लेफ्ट हैंड ओपनर देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। उन्हें आउट ऑफ फॉर्म रजत पाटीदार की जगह अंतिम 11 में शामिल किया जा सकता है। देवदत्त पडिक्कल अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा रणजी सीजन में रनों का अंबार लगाया है। वहीं पिछले रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों की बात करें तो देवदत्त पडिक्कल ने 4 में से 3 रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में शतक जड़ा है जबकि एक में अर्धशतक ठोका है।
कौन हैं देवदत्त पडिक्कल ?
आपको बता दें कि 23 साल के देवदत्त पडिक्कल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर में अब तक 31 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 53 पारियों में 44 की एवरेज से 2227 रन ठोके हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 6 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल को आईपीएल का भी अच्छा अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में अब तक 57 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पडिक्कल ने 1 शतक और 9 अर्धशतक के बूते 1521 रन बनाए हैं। बता दें कि देवदत्त पडिक्कल भारतीय टीम के लिए 2 टी20 भी खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 38 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में लगातार जिम्बाब्वे को पटखनी दे रही है. भारत ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 23 रनों से हरा दिया है. उसने इस जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.अब सीरीज के चौथे मुकाबले का भारतीय टीम के साथ ही फैंस भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब कप्तान शुभमन गिल और टीम की कोशिश होगी कि अगला ही मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया जाए, ना कि इसे आखिरी मुकाबले तक टाला जाएगा. वहीं अगर भारतीय टीम अगला मैच जीतने में कामयाब होती है तो फिर सीरीज भी जीत जाएगी. इस बीच सवाल ये खड़ा होता है कि क्या इस बार भी शुभमन गिल अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे.
हर बार प्लेंइंग इलेवन में हुआ है बदलाव
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक तीन टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. टीम इंडिया ने भले ही दो मुकाबले अपने नाम किए हैं, लेकिन हर बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुआ है. यानी तीन में से एक भी मुकाबले में समान प्लेइंग इलेवन नहीं खेली है. अब चौथे मैच में भी इस बात की पूरी संभवाना नजर आती है. अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार चौथे मुकाबले में भी एक दो बदलाव हो सकते हैं. रियान पराग को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं, ऐसे में हो सकता है कि उन्हें वापस बुलाया जाए. अगर ऐसा होता है तो शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है. रियान पराग कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में भी एक बदलाव देखने के लिए मिल सकता है. गेंदबाजी में हो सकता है कि आवेश खान और खलील अहमद में से किसी एक गेंदबाज को आराम देकर मुकेश कुमार की प्लेइंग इलेवन में एंट्री कराई जाए.
क्या तुषार देशपांडे को मिलेगा डेब्यू करने का मौका
इस बीच तुषार देशपांडे एक ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो सीरीज की शुरुआत से ही टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में अगर मुकेश कुमार को एक और मैच में आराम दिया जा सकता है कि खलील और आवेश में से किसी एक को बाहर कर तुषार की एंट्री कराई जा सकती है. वैसे भी इस सीरीज के बहुत ज्यादा मायने नहीं हैं. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और इस सीरीज के लिए कोच बनाए गए वीवीएस लक्ष्मण की कोशिश होगी, कि सभी खिलाड़ियों को मौका दिया जाए, ताकि उनके प्रदर्शन को इंटरनेशनल स्तर पर परखा और देखा जा सके.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025