Lucknow: लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में चुनाव आयोग की सख्ती का असर साफ दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में अवैध शराब और नकदी की जब्ती संबंधी आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस, नार्कोटिक्स विभाग और अन्य प्रवर्तन एजेंसियों ने 1 मार्च से 5 अप्रैल तक कुल 113.26 करोड़ रुपये कीमत की शराब, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार और नकदी जब्त की।
20.87 करोड़ कैश किया गया जब्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 20.87 करोड़ रुपये नकद, 28.92 करोड़ रुपये कीमत की 851755.96 लीटर शराब, 44.32 करोड़ रुपये की ड्रग्स, 17.78 करोड़ रुपये कीमत की बहुमूल्य धातुएं और 1.37 करोड़ रुपये कीमत की अन्य सामग्री जब्त की ग है। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल को हरदोई में 17.33 लाख रुपये मूल्य की 1400 ग्राम ड्रग पकड़ी गई।
478 लाइसेंसी शस्त्र जब्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सघन जांच के लिए 513 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट और 1843 चेक पोस्ट राज्य के भीतर संचालित हैं। रिणवा ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस, आयकर, आबकारी, नार्कोटिक्स एवं अन्य विभागों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। 16 मार्च से अबतक अपराधिक व्यक्तियों के 478 लाइसेंसी शस्त्र जब्त किए गए और 3910 लाइसेंसी शस्त्र निरस्त कर जमा कराए गए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025