Bigg Boss OTT 3: रियालिटी शो बिग-बॉस कितना रियल है? इस पर सवाल उठते रहते हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में विशाल पांडे, शिवानी कुमारी और लव कटारिया नॉमिनेट हुए। लेकिन इसके बाद जियो सिनेमा की तरफ से एक पोस्ट किया गया, जिसमें विशाल पांडे के बाहर होने की खबर फैंस को लगी। हालांकि पोस्ट डिलीट कर दिया गया। लेकिन पोस्ट डिलीट किए जाने के बाद भी विशाल पांडे 'इविक्टेड' के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट हुए हैं।
सोशल मीडिया पर चला ट्रेंड

बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले नजदीक आ गया है। इसी बीच राशन टास्क के बाद एक और इविक्शन होने वाला है। लेकिन जियो सिनेमा के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो अपलोड हुआ, जिससे बिग बॉस फैंस के बीच खलबली मच गई। इस पोस्ट में विशाल पांडे के इविक्शन की घोषणा की जा चुकी है जबकि एपिसोड तक टेलिकास्ट नहीं हुआ। ये पोस्ट भले ही डिलीट कर दिया गया हो, लेकिन इसके वायरल स्क्रीनशॉट पर कई रिएक्शंस दिख रहे हैं।
विशाल पांडे की टीम ने उठाया सवाल
वायरल पोस्ट के बाद विशाल पांडे की टीम की तरफ से सवाल उठाए गए। जिसमें पोस्ट कर कहा गया कि यकीन नहीं होता... थप्पड़ के बाद भी अरमान को नहीं निकाला गया। सजा के तौर पर उसे पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। रणवीरजी को उसे बचाने का सुपरपावर दिया गया। अरमान नॉमिनेशन से सेफ हो गया। तो टेक्निकली सजा अमान्य ही हो गई।
लीक हुई स्क्रिप्ट?
विशाल के इंस्टा से जियो की इविक्शन वाली पोस्ट पर रिएक्शन भी शेयर किया गया है। जिसपर एक यूजर ने लिखा है, अगर ये लोग विशाल को निकालने का प्लान बनाने जा रहे हैं तो मेरा भरोसा मेकर्स से उठ जाएगा। कितना बायस्ड शो है। कौन सा सम्मानित आर्टिस्ट अगले सीजन में बिग बॉस शो में जाना चाहेगा, अगर डीसेंट लोगों को ऐसे ट्रीट किया गया। अगर विशाल को इविक्ट किया गया तो मैं बाकी सीजन नहीं देखूंगा। ऐसे कई पोस्ट हैं जिनमें शो को बायस्ड, फेक और स्क्रिप्टेड बताया गया है। एक और कमेंट शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि इन लोगों ने अपनी ही स्क्रिप्ट लीक कर दी।
‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के फिनाले से पहले बड़ा खेल हो गया है। शो के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स रणवीर शौरी, नैजी, सना मकबूल, साई केतन और कृतिका मलिका में से तीन को बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद विनर की लड़ाई के लिए मैदान में सिर्फ दो लोग बचे हैं। मजे की बात ये है कि ये दोनों ही बिग बॉस के घर के अंदर अच्छे दोस्त है। ये खबर सुनकर फैंस इस बिग बॉस सीजन पर सवाल उठा रहे हैं, साथ ही शो में मनोरंजन के मसाले के कमीं जाहिर कर रहे हैं।
विनर के लिए इन दो कंटेस्टेंट्स के बीच होगी जंग

‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी 2 अगस्त को है। जिसके लिए घर में टॉप- 5 कंटेस्टेंट्स रणवीर शौरी, नैजी, सना मकबूल, साई केतन और कृतिका मलिका बचे थे। लेकिन फिनाले से पहले ये खबर आई है कि फाइनल मुकाबला सना मकबूल और रैपर नैजी के बीच में होगा। इसका कारण है कि शो से कृतिका, साई केतन और रणवीर शौरी बाहर हो दए हैं।
कृतिका, साई केतन और रणवीर शौरी होंगे बाहर

द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 5 में बाहर होने वाले कंटेस्टेंट्स में कृतिका मलिक, साई केतन और रणवीर शौरी होंगे। जिसके बाद साफ है कि सना मकबूल या नैजी में से कोई इस बार का विनर होगा।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
आपको बता दें, बिग बॉस ओटीटी सीजन-3 की शुरूआत से ही सना मकबूल को सबसे स्ट्रॉग कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन वन की विनर दिव्या अग्रवाल थीं, तो दूसरे सीजन एल्विश यादव ने ट्रॉफी जीती। इस बार रैपर नैजी या फिर सना मकबूल में कोई विनर हो सकता है।
आखिरकार बिग-बॉस ओटीटी सीजन-3 के तौर पर सना मकबूल का नाम सामने हैं। रियालिटी शो बिग बॉस की विनर सना मकबूल ने बिग बॉस की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए जीते हैं। वहीं, रैपर नैजी जोकि दूसरे नंबर पर रहें, उनके साथ सना ने ट्रॉफी शेयर करके सभी का दिल भी जीता है। हालांकि, यहां ये कहना जरुरी है कि कहीं न कहीं ये साफ नजर आ रहा था कि इस बार की ट्रॉफी सना मकबूल के हाथ ही लगेगी। कारण था कि मनोरंजन की दृष्टि से सना ही सबसे टॉप परफॉर्मर भी थीं। लेकिन सना मकबूल कौन हैं, शो के दौरान उनकी किन बातों ने लोगों को ध्यान खींचा चलिए जानते हैं....
जब फेमिना मिस इंडिया नहीं जीत पाईं थी सना

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ सीरियल में मिस कश्यप के तौर पर दिखाईं दी सना मकबूल ने अपने करियर की शुरूआत एक्टिंग से की थी। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के अलावा सना मकबूल ने ‘जो कितनी मोहब्बत है’, ‘विश’ जैसे कई और सीरियल की किए हैं। साथ ही वो साल 2019 में फेमस शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई दी थीं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। लेकिन वहां वो जीत नहीं सकी थीं। हालांकि वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल चुनी गई थीं।
हार की चुभन का जिक्र कर बटोरी सहानुभूति!

सना मकबूल ने शो में अपनी वास्तविकता को जाहिर तौर पर सामने रखा। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो मिस फेमिस इंडिया नहीं जीत पाई थी, उसका अफसोस उन्हें आज भी होता है। जिसपर बाद में होस्ट अनिल कपूर ने सवाल किया था कि क्या वो सिंपथी कार्ड खेल रही हैं। जिसपर सना ने कहा था वो जो फील करती हैं, वो बोलती हैं।
कुत्ते के काटने पर जब सना को लगे थे 121 टांके

शो के दौरान सना मकबूल ने बताया कि उन्हें एक कुत्ते ने होंठ पर काट लिया था, वो घटना इतनी बड़ी थी कि 121 टांके लगे थे। साथ ही अब तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। वहीं, इसके बाद से उन्हें कुत्तों से नफरत हो गई हैं। सना की कुल इनकम 2 करोड़ बताई जाती है। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेडी के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी कर सकती हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025