बिग-बॉस ओटीटी सीजन 3 के फिनाले की घड़ी नजदीक आ रही है। ग्रैड फिनाले 4 अगस्त होना तय है। लेकिन अब अरमान मलिक और लवकेश कटारिया भी घर से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद फिनाले के लिए घर में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। इन पांच में विनर कौन होगा, इसकी चर्चा तेज है। साथ ही सभी की जुबान पर विनर के तौर पर अब एक ही नाम है।
अरमान और कटारिया हुए बाहर

बिग-बॉस ओटीटी सीजन-3 में सभी को चौंकाते हुए लवकेश कटारिया और अरमान मलिक बाहर हो चुके हैं। विशाल पांडे के साथ थप्पड़ कांड करने के बाद अरमान मलिक पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट थे। लेकिन अभी जानकारी के मुताबिक, दोनों कंटेस्टेंट को बाहर का रास्ता वोटिंग को लेकर नहीं बल्कि घर में टास्क न पूरा करने के चलते किया गया है।
घर में बचे ये 5 कंटेस्टेंट

बिग-बॉस ओटीटी सीजन-3 के फिनाले के लिए अब बिग-बॉस के घर में रणवीर शौरी, सना मकबूल, कृतिका मलिक, साई केतन राव और रैपर नैजी बचे हैं। घर के अंदर सना मकबूल और रैपर नैजी एक पक्ष में और रणवीर शौरी, कृतिका मलिक, साई केतन राव दूसरे पक्ष में हैं।
कौन होगा विनर?

इन पांचों कंटेस्टेंस में सबसे ज्यादा चर्चा रणवीर शौरी, सना मकबूल और सना मकबूल की हो रही है। वहीं विनर की बात करें, तो सना मकबूल, रैपर नैजी और रणवीर शौरी में से एक विनक के तौर पर नजर आ सकता है, ऐसा माना जा रहा है।
रियालिटी शो बिग-बॉस ओटीटी के सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। बिग बॉस के घर पर केवल 5 कंटेस्टेंट बचे हैं। हाल ही में अरमान मलिक और लवकेश कटारिया शो से बाहर हुए। अब ग्रैंड फिनाले कैसे, कब देखना है और विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी, चलिए जानते हैं।
कहां देखें बिग-बॉस का ग्रैंड फिनाले?

बिग-बॉस ओटीटी सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। इस दिन पता चलेगा कि इस बार विनर कौन होगा? ग्रैंड फिनाले को जियो सिनेमा पर लाइव देखा जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा पर पूरा सीजन भी स्ट्रीम किया जा चुका है। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
कितनी है विनर की प्राइज मनी?

बिग बॉस ओटीटी-3 में भी बीते दोनों सीजन की तरह ही 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। रियलिटी शो का पहला सीज़न दिव्या अग्रवाल ने और दूसरा सीजन एल्विश यादव ने जीता था।
फैंस किसे कर रहे हैं सपोर्ट?

लवकेश कटारिया के पास एल्विश आर्मी का भी सपोर्ट था, लेकिन उन्हें शो से बाहर जाते देख सभी के मन में शो के स्क्रिप्टेड होने के सवाल उठने लगे हैं। लेकिन इसी के बीच ही विनर की बात करें, तो सना मकबूल, रणवीर शौरे और रैपर नैजी मे से किसी को इस बार ट्रॉफी मिल सकती है।
आखिरकार बिग-बॉस ओटीटी सीजन-3 के तौर पर सना मकबूल का नाम सामने हैं। रियालिटी शो बिग बॉस की विनर सना मकबूल ने बिग बॉस की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए जीते हैं। वहीं, रैपर नैजी जोकि दूसरे नंबर पर रहें, उनके साथ सना ने ट्रॉफी शेयर करके सभी का दिल भी जीता है। हालांकि, यहां ये कहना जरुरी है कि कहीं न कहीं ये साफ नजर आ रहा था कि इस बार की ट्रॉफी सना मकबूल के हाथ ही लगेगी। कारण था कि मनोरंजन की दृष्टि से सना ही सबसे टॉप परफॉर्मर भी थीं। लेकिन सना मकबूल कौन हैं, शो के दौरान उनकी किन बातों ने लोगों को ध्यान खींचा चलिए जानते हैं....
जब फेमिना मिस इंडिया नहीं जीत पाईं थी सना

‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ सीरियल में मिस कश्यप के तौर पर दिखाईं दी सना मकबूल ने अपने करियर की शुरूआत एक्टिंग से की थी। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ के अलावा सना मकबूल ने ‘जो कितनी मोहब्बत है’, ‘विश’ जैसे कई और सीरियल की किए हैं। साथ ही वो साल 2019 में फेमस शो खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाई दी थीं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं। लेकिन वहां वो जीत नहीं सकी थीं। हालांकि वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल चुनी गई थीं।
हार की चुभन का जिक्र कर बटोरी सहानुभूति!

सना मकबूल ने शो में अपनी वास्तविकता को जाहिर तौर पर सामने रखा। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वो मिस फेमिस इंडिया नहीं जीत पाई थी, उसका अफसोस उन्हें आज भी होता है। जिसपर बाद में होस्ट अनिल कपूर ने सवाल किया था कि क्या वो सिंपथी कार्ड खेल रही हैं। जिसपर सना ने कहा था वो जो फील करती हैं, वो बोलती हैं।
कुत्ते के काटने पर जब सना को लगे थे 121 टांके

शो के दौरान सना मकबूल ने बताया कि उन्हें एक कुत्ते ने होंठ पर काट लिया था, वो घटना इतनी बड़ी थी कि 121 टांके लगे थे। साथ ही अब तक वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। वहीं, इसके बाद से उन्हें कुत्तों से नफरत हो गई हैं। सना की कुल इनकम 2 करोड़ बताई जाती है। साथ ही रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेडी के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी कर सकती हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025