Noida: राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश महासचिव धनमेंद्र चौधरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनावों को लेकर now noida संवाददाता से खास बातचीत की। महासचिव ने विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से अपनी पार्टी के लिए सीटों की मांग की है।
मीरापुर और खैर विधानसभा सीट पर दावा
उत्तर प्रदेश महासचिव धनमेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटो को जीता है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आरएलडी बीजेपी से 4 सीटों की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की चार सीटों पर स्थिति मजपूत है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट व अलीगढ़ की खैर सीट पर आरएलडी को मिल सकती हैं। ये दोनों सीटें इस बार लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं।
भोले बाबा पाखंडी, योगी सरकार करे कार्रवाई
राष्ट्रीय लोक दल के उत्तर प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 10 सीटों को एनडीए मजबूती के साथ जीत रहा है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में इंडिया गठबंधन का सफाया कर देंगे। इंडिया गठबंधन ने झूठ फैलाकर लोकसभा में सीट जीती, लेकिन अबकी बार कामयाब नहीं होंगे। हाथरस में हुए कांड पर आरएलडी के दुख जताते हुए कहा कि कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भोले बाबा पाखंडी है। हमारी पार्टी मांग कर रही है कि इस हादसे पर उत्तर प्रदेश सरकार को बड़ा एक्शन लेना चाहिए।
10 विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव
बता दें कि लोकसभा चुनाव में 9 विधायक के सांसद बनने और कानपुर की शीशामऊ विधायक को सजा होने के बाद 10 सीटों पर उपचुनाव होना है। जिसकी तैयारी भाजपा समेत अन्य पार्टियों ने शुरू कर दी है। इसके साथ सहयोगी दलों ने सीटों के लेकर अभी जुगत लगाने शुरू कर दी है। बता दें कि उपचुनाव के लिए अभी पांच महीने का समय है। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव करा सकता है।
Lucknow: कन्नौज लोकसभा सीट से जीत के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट छोड़ दी है। अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अब करहल सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। यहां से समाजवादी पार्टी किसको प्रत्याशी बनाएगी, इस पर अभी संशय है, ऐसा कयाश लगाया जा रहा है कि तेज प्रताप को समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। जबकि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का बनाया जा सकता है।
कार्यकर्ताओं को दी बधाई
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में पार्टी को मजबूती देने का काम किया है, जिसके लिए सभी को बधाई दी गई है। वर्ष 2024 का चुनाव जनता के मुद्दों की जीत का चुनाव रहा है। उन सभी मतदाताओं को बधाई जिन्होंने संविधान बचाने के मुद्दे पर अपने अपने घरों से निकलकर सपा के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब संसद चलेगी तब वहां पर जनता के मुद्दों को सपा जोरदारी से उठाएगी। सपा अब देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बाद 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं की गई है। लेकिन सपा और भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा नेताओं ने अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद के दौरे पर पहुंच रहे हैं।
बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम
सीएम योगी मुरादाबाद के आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में बेरोजगारों को नियुक्तिपत्र देने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जीत का मंत्र भी देंगे। बता दें कि भाजपा नेता रामवीर सिंह और दिनेश सिंह कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेता कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसी प्रकार अन्य नेता अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। बता दें कि सपा विधायक जियाउर रहमान इस सीट से समाजवादी पार्टी से विधायक थे, जो लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए हैं। जिसकी वजह से यह सीट खाली है और यहां उपचुनाव है।
जियाउर रहमान वर्क के सांसद बनने से सीट खाली
गौरतलब है कि कुंदरकी सीट संभल लोकसभा में आती है। यहां से सपा के जियाउर रहमान वर्क विधायक थे। 60 फीसदी मुस्लिम बाहुल्य वाली इस सीट पर जीत भाजपा के लिए कड़ी चुनौती है। क्यों कि कुंदरकी सीट पर 2007 का चुनाव छोड़ दें तो 2002 से समाजवादी पार्टी का कब्जा है। यहां मुस्लिम दलित वोटर निर्णायक भू्मिका में हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025