Noida: रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस फेम एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस ने ईश्वर और विनय नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। मामले में अभी तक 7 लोगों कीगिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, यूट्यूबर एल्विश यादव को मंगलवार को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को लेकर चला अभियान
रविवार को एल्विश को लुक्सर जेल के क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। एल्विश को नोएडा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लुक्सर जेल भेज दिया गया था। पहले दिन क्वारंटीन बैरक में रखा गया था। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जेल में बनी हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। इस बैरक में पहले से तीन अन्य लोग बंद है। एल्विश की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसके विरोधी और समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। जहां, एक तरफ विरोधी नोएडा पुलिस की गिरफ्तारी की प्रशंसा कर रहे हैं, वहीं समर्थक सुनियोजित साजिश करार दे रहे हैं।
ये है पूरा मामला
बता दें कि एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ तीन नवंबर 2023 को कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में चार सपेरों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। सपेरों के पास से बरामद 20 एमएम विष की प्रयोगशाला में जांच की गई। तब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब इस मामले में एल्विश यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। एल्विश के यूट्यूबर पर 14.2 मिलियन के करीब सब्सक्राइबर हैं।
Noida: रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यू-ट्यूबर एल्विश यादव के दो साथियों से पुलिस की पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। एल्विश का करीबी दोस्त विनय यादव और ईश्वर बैंक्वेट हाल और टेंट हाउस चलाते हैं। इन दोनों को भी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विनय और ईश्वर हैं अच्छे दोस्त
पुलिस के मुताबिक विनय यादव एल्विश के साथ रहता था। जबकि ईश्वर संपेरे राहुल के संपर्क में रहता था। राहुल ही बुकिंग पर सांप और जहर के साथ संपेरों की टोली लेकर पहुंचता था। विनय और ईश्वर की आपस में दोस्ती थी। डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि विनय ईश्वर की मदद से पार्टी का आयोजित करता था। इन्ही पार्टियों में सांपों के जहर के इस्तेमाल होता था। टेंट हाउस का काम करने वाले ईश्वर को कई ठिकानों की जानकारी थी।
पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश की गिरफ्तारी के बाद ऑडियो, वीडियो, सीडीआर की जांच में ईश्वर और विनय यादव का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। रात को हुई लंबी पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तार कर लिया गया था।
Noida: रेव पार्टी में सांपों की जहर सप्लाई मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। एल्विश यादव की ओर से NDPS कोर्ट में जमानत याचिका की गई है। अगर जमानत याचिका पर आज सुनवाई नहीं हुई या राहत नहीं मिली तो एल्विश यादव की होली इस बार जेल में ही मनेगी। क्योंकि आज केबाद सोमवार तक कोर्ट की छुट्टी हो जाएगी। एल्विश यादव NDPS एक्ट पर धाराएं लगाई गई हैं। एल्विशय यादव पिछले पांच दिन से लुक्सर जेल में बंद है।
जानें पूरा मामला
एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ तीन नवंबर 2023 को कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में चार सपेरों समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने चार नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था. सपेरों के पास से बरामद 20 एमएम विष की प्रयोगशाला में जांच की गई. तब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. अब इस मामले में एल्विश यादव गिरफ्तार कर लिया गया है. एल्विश के यूट्यूबर पर 14.2 मिलियन के करीब सब्सक्राइबर हैं.
Noida: यूट्यूबर एल्विश यादव व उसके साथियों के मोबाइल डाटा की रिकवरी रिपोर्ट जल्द आने की संभावना है। इसके बाद रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई मामले में एल्विश और उसके साथियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। रेव पार्टी व सांपों के जहर को लेकर जिस वर्चुअल नंबर से एल्विश बात करता था, उसकी भी जांच चल रही है।
बता दें कि नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनीमल संस्था की तरफ से यूट्यूबर एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अगले दिन पुलिस ने पांच सपेरों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके 135 दिन बाद पुलिस ने एल्विश को गिरफ्तार किया गया था। एल्विश के दो सहयोगियों विनय व ईश्वर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि एल्विश अभी जमानत पर है। नोएडा पुलिस ने एल्विश व उसके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसके साथ ही पुलिस ने इनके मोबाइल को लैब भेजा है। डाटा रिकवरी होते ही कई खुलासे होने की संभावना है।
वर्चुअल नंबर का सर्वर चीन में था
पुलिस का कहना है कि एल्विश व उसके दोस्तों के मोबाइल में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी से जुड़े कई फोटो, वीडियो, चैट हैं। डाटा रिकवरी रिपोर्ट जल्द ही पुलिस के पास आ जाएगी। इसके बाद इस केस में और भी स्थिति स्पष्ट होगी। एल्विश सांपों के जहर की पार्टी के लिए जिस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था, उसका सर्वर चीन में है। पुलिस इस वर्चुअल नंबर के बारे में पता लगा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025