लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पसीना बहा रहे हैं। इसी कड़ी में शु्क्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा ने गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर के समर्थन का ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि देश में तानाशाही प्रवृत्तियां हावी हो गई हैं। ऐसे में जरूरी है कि सही प्रत्याशी का चयन किया जाए।
दरअसल, अखिल भारतीय किसान सभा गौतमबुद्ध नगर इकाई ने शनिवार को चुनाव के मुद्दे पर मासिक बैठक में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर को अपना समर्थन देने ऐलान किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि देश में तानाशाही प्रवृत्तियां हावी हो गई हैं। आजादी के आंदोलन में सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के बाद संविधान बना, जिसमें अंग्रेज प्रजा को नागरिक होने का अधिकार मिला, समानता का अधिकार, बोलने का अधिकार, जीवन जीने का बुनियादी अधिकार भी संविधान से ही मिला हैं, जोकि आज खतरे में है।
डॉक्टर रुपेश वर्मा ने कहा कि, केंद्र सरकार विपक्ष को खत्म करना चाहती है। सरकार के विरोध में आवाज उठा रहे लोगों को जेल में यूपीए, पीएमएलए कानून का इस्तेमाल कर उन्हें बिना वजह हिरासत में रखा जा रहा है। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स का डर दिखाकर सभी कंपनियों से चंदा वसूला जा रहा है। कुछ बड़ी कंपनियां से बड़ी मात्रा में चंदा खाकर लाखों के ठेके उन्हें दे रही है।
वीर सिंह नागर ने कहा कि चंदे का धंधा सबके सामने है। बुद्धिजीवी पत्रकार प्रोफेसर, जिन्होंने भी केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है, वह सब आज जेल में है। यूएपीए कानून में 2019 में संशोधन कर जमानत नहीं देने के प्रावधान किए गए हैं। इसी तरह के प्रावधान पीएमएलए एक्ट में किए गए हैं, जिससे कि अनंत काल तक सरकार विरोधी लोगों को जेल में रख सके, ताकि कभी भी कोई सरकार के खिलाफ अपनी आवाज न उठा सके।
किसान सभा के उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा कि किसानों की जमीनों को कॉर्पोरेट के हवाले करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार तीन काले कानून लेकर आई, जिसका विरोध करते हुए 700 से अधिक किसान शहीद हो गए। किसानों के रास्ते में कांटे बिछाए गए। किसानों के पक्ष के भूमि अधिग्रहण कानून को चार बार बदलने की कोशिश की गई। गौतम बुद्ध नगर में किसानों के एक भी मुद्दे को भाजपा ने हल नहीं किया है। भाजपा के सांसद और विधायक कभी भी किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं रहे। कई महीने किसान सभा के नेतृत्व में चले आंदोलन में किसानों ने बारिश में ठंड और गर्मी में धरना प्रदर्शन किया। लेकिन भाजपा के किसी भी नेता ने उनकी सुध तक नहीं ली।
अखिल भारतीय किसान सभा की मासिक बैठक जिला कार्यालय जैतपुर में आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के 10% आबादी प्लाट के मुद्दे नए कानून को लागू करने, आबादी, भूमिहीनों, रोजगार के मुद्दों पर जिला पदाधिकारीयों ने अपने विचार रखें।
किसान सभा ने हाई पावर कमेटी के समक्ष अपनी बात
जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा ने हाई पावर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखी है। जिसमें 10% प्लाट, आबादी प्लाट, नये भूमि अधिग्रहण कानून को लागू किए जाने, भूमिहीनों के लिए दुकानों में आरक्षण और हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट, जिसमें राजस्व परिषद के अध्यक्ष, मंडल आयुक्त और डीएम गौतम बुद्ध नगर सदस्य हैं, शामिल है। कमेटी को नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण एवं गौतम बुद्ध नगर के अधिग्रहण से प्रभावित सभी किसानों के बारे में अपनी सिफारिश सरकार को 21 मई तक दाखिल करनी थी। कमेटी अपनी समय सीमा से देरी से चल रही है।
सबसे ऊपर 10% प्लाट का मुद्दा
जिला सचिव सुले यादव ने कहा कि किसान सभा ने पूरे 1 साल लड़ाई लड़कर हाई पावर कमेटी का गठन कराया है। जिसमें नीतिगत मुद्दों पर हाई पावर कमेटी को अपनी सिफारिशें सरकार को देनी है। जिसमें सबसे ऊपर 10% प्लाट का मुद्दा है। किसान सभा पूरी कोशिश कर रही है कि सिफारिशें किसानों के पक्ष में दाखिल की जाएं। मीटिंग के अंत में किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी के पिताजी रामपाल सिंह के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया।
ये लोग रहे मौजूद
मीटिंग को संबोधित करने वालों में जिला सचिव अशोक भाटी दुष्यंत सेन विजेंद्र नागर सुशांत भाटी संदीप भाटी गवरी मुखिया सुरेश यादव गौरव यादव मोहित यादव नितिन चौहान प्रशांत भाटी निशांत रावल नरेश नागर सुधीर रावल भोजराज रावल सतीश गोस्वामी गुरप्रीत एडवोकेट, रणवीर यादव, निरंकार प्रधान, भगत सिंह, देशराज राणा ओमपाल पंडित जी मैं अपने विचार रखें। भवदीय, डॉक्टर रुपेश वर्मा, अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध नगर।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025