Greater Noida: किसान से रिश्वत लेने वाले लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसडीए सदर ने रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने के बाद चीती गांव के लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में लेखपाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए नजर आ रहा है। किसान का आरोप है कि पिछले 3 साल में लेखपाल और तहसीलदार मिलकर उससे लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं।
पीड़ित किसान सुरेंद्र ने बताया कि गांव में उनकी करीब 812 मीटर जमीन है। जमीन को लेकर परिवार के लोगों से 3 साल से विवाद चल रहा है। अधिकारियों से जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर कई शिकायत की। तहसीलदार और लेखपाल को रिश्वत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
किसान ने बताया कि 7 दिन पहले तहसीलदार से समाधान के लिए कहा तो वह भड़क गए और मुख्यमंत्री तक भी शिकायत करने पर भी कुछ नहीं होने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद लेखपाल ब्रजमोहन ने 12 हजार देने पर अधिकारियों से जमीन पर कब्जा कराने का आदेश पारित कराने का दावा किया था। वहीं, किसान ने लेखपाल को पैसे देने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में लेखपाल किसान से 10 हजार रुपये लेता दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने एसडीएम सदर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम सदर ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025