Noida: दादरी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना दादरी क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक ट्रेलर ट्रक चालक ट्रक लेकर गाजियाबाद से सिकंदराबाद की तरफ जा रहा था। अचानक एक व्यक्ति ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। वहीं, ड्राइवर को हिरासत में लेते हुये ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Greater Noida: कड़ाके की ठंड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अब एक एक बाइक पर जा रहे परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज चल रहा है।
शाहपुर पुलिया के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम वीरपुरा थाना जारचा निवासी मोहित कुमार अपनी पत्नी, 2 वर्ष की बेटी को इलाज के लिए मोटरसाइकिल से एम्स हॉस्पिटल दिल्ली ले जा रहे थे। थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर पुलिया के पास एक टाटा ट्रिपर ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में मोहित की पत्नी को गंभीर चोट होने के कारण इलाज के लिए नवीन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, बच्ची और मोहित कुमार की स्थिति सामान्य है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सफायर मॉल के बाद अब बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित गोदाम में हादसा हो गया। ग्राम अच्छेजा स्थित एयरटेल के वेयर हाउस में रैक के गिरने से तीन मजदूर दब गए। जिसमे से एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की।
दस्तावेज रखते समय रैक टूटकर नीचे गिरा
जानकारी के अनुसार, बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास एनएसबीपीओ एयरटेल कंपनी का गोदाम है। यहां ग्राहकों के रिकार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखा जाता है। इस गोदाम में गाजियाबाद निवासी बबलू, लवकुश और मनीष समेत आठ कर्मचारी काम करते हैं। सोमवार को वेयरहाउस में कर्मचारी ट्रक से आए दस्तावेज को रैक पर रख रहे थे। तभी रैक टूटकर मनीष, लवकुश और बबलू के ऊपर गिर गई। जिससे तीनों दब गए।
एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश
चीख पुकार सुनकर आसपास काम करने वाले कर्मचारी भी स्टोर की ओर दौड़े। काफी देर बाद किसी तरह फाइल-रजिस्टर और रैक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं, सूचना पर बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मनीष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि गोदाम में रैक के नीचे दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। एसीपी को मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025