दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का मुखपत्र बन गया है। अगर बीजेपी के खिलाफ कोई शिकायत करनी होती है तो चुनाव आयोग समय नहीं देता है। इतना ही नहीं भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग 12 घंटे तक कार्रवाई करता है। लेकिन कोई और करे तो उसके पास समय ही नहीं है। चुनाव आयोग का काम लोकतंत्र की रक्षा करना है।
आतिशी को जारी 'कारण बताओ' नोटिस
दरअसल, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आप की नेता आतिशी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया। उनसे उनके इस बयान का तथ्यों के साथ समर्थन करने को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क किया था।
जानें पूरा मामला
बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने आतिशी के दावे के खिलाफ आयोग का रुख किया था कि किसी करीबी के माध्यम से बीजेपी उनसे सम्पर्क कर उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “…आप (आतिशी) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में मंत्री हैं और एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता हैं। सार्वजनिक मंच से नेताओं द्वारा कही गई बातों पर मतदाता विश्वास करते हैं और इस तरह से उनके द्वारा दिए गए बयान प्रचार विमर्श को प्रभावित करते हैं।”
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025