ग्रेटर नोएडा: इस साल शहर को 5 नए बिजली घर मिल जाएंगे। बिजली घरों का काम दिसंबर महीने तक पूरा हो जाएगा। इन बिजली घरों से शहर की जरुरतें पूरी हो जाएंगी। दरअसल, ग्रेटर नोएडा शहर में तेजी से इंडस्ट्री का विस्तार हो रहा है। यहां नई औद्योगिक ईकाइयां लगातार लग रही हैं। ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। इसके अलावा यहां पर हज़ारों नए अपार्टमेंट्स बन रहे हैं। जहां अब तक लाखों की संख्या में शिफ्ट हो चुके हैं।

तेजी से बढ़ रही बिजली की ख़पत
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार लोगों की संख्या बढ़ रही है। यहां बन रहे बहुमंजिला इमारतों में लोगों बड़ी संख्या में शिफ्ट हो रहे हैं। इसके अलावा यहां पर संस्थागत सेक्टर भी बढ़ रहे हैं। जिसके चलते ग्रेटर नोएडा में बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ रही है। बिजली की खपत को ध्यान में रखते हुए यहां पर नए बिजली घर बनाए जा रहे हैं।
UPPCL बिजली घरों का कर रहा है निर्माण
UPPCL इन बिजली घरों का निर्माण कर रहा है। 220 केवी के तीन बिजलीघर जलपुरा, डिपो स्टेशन और नॉलेज पार्क-5 में बन रहे हैं। जबकि 132 केवी के दो बिजलीघर सेक्टर-इकोटेक 8 और 10 में बन रहे हैं। इन सभी बिजलीघरों का निर्माण तेजी से चल रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एसीईओ आनंद वर्धन के साथ गुरुवार को इन बिजलीघरों के निर्माण की समीक्षा की। जिसमें यूपीपीसीएल और प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के इंजीनियर मौजूद रहे। यूपीपीसीएल की टीम ने प्रत्येक बिजलीघरों के निर्माण की ताजा स्थिति से अवगत कराया। सीईओ ने अगस्त से लेकर दिसंबर तक इन बिजलीघरों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया।
Noida: गौतमबुद्ध नगर के तीन लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाली खबर है। नोएडावासियों के बिजली का बिल अब कम हो जाएगा। बिजली के दरों के कम करने के संबंध में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता परिषद ने विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल किया है। जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद अब उपभोक्ताओं को 18 पैसे से लेकर 69 पैसे प्रति यूनिट तक कम का भुगतान करना पड़ेगा। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार जिले में घरेलू, कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिलने जा रहा है।
किसको कितना फायदा?
जिले में हर महीने ढाई सौ करोड़ रुपये की बिलिंग की जा रही है। इसमें हर महीने 95 फीसदी से अधिक धनराशि जमा भी हो रही है। इसके अलावा बड़े उद्योग श्रेणी में आने वाले उपभोक्ताओं को 69 पैसे प्रति यूनिट कम का भुगतान करना होगा। अगर बात करें घरेलू उपभोक्ताओं को तो उन्हें 26 पैसे से लेकर 34 पैसे तक का प्रति यूनिट के हिसाब से फायदा मिलेगा। वहीं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 34 पैसे से लेकर 48 पैसे तक का फायदा मिलेगा। वहीं ग्रामीणों को 13 पैसे से लेकर 30 पैसे तक का फायदा मिलेगा। उद्योग की बात करें तो उद्योग चलाने वाले उपभोक्ताओं को 33 पैसे से लेकर 69 पैसे तक प्रति यूनिट का छूट मिलेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025