ग्रेटर नोएडा की जिला प्रशासन की राजस्व टीम ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण ( UP RERA) के रिकवरी सर्टिफिकेट का पैसा जमा नहीं करने वाले 5 बिल्डर के कार्यालयों को सील कर दिया है। यूपी रेरास की ओर से इन पांचों बिल्डर्स की 67.69 करोड़ की आरसी की गई थी।
इन 5 बिल्डर्स की खिलाफ आरसी
सदर तहसील की टीम ने यमुना प्राधिकरण दायरे मे आने वाले ग्रीन वे व ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर , इंपीरिया स्ट्रक्चर्स , सॉलिटेयर रियल इंफ्रा, सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर और सनवर्ल्ड सिटी के दफ़्तर सील किए हैं। इनपर यूपी रेरा की आरसी का 67.69 करोड़ रुपये बकाया है।
प्रशासन की चेतावनी बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर होगी कानूनी कार्रवाई
गौतम बुद्ध नगर के उप जिलाधिकारी चारुल यादव ने बताया कि यूपी रेरा के आदेशों के तहत बिल्डर खरीदारों का पैसा नहीं लौटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में आदेश का पालन नहीं करने पर भी यूपी रेरा बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। इसके बाद प्रशासन की राजस्व टीम वसूली कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण आरसी पर वसूली नहीं हो पा रही थी। अब राजस्व टीमों ने वसूली शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को सदर तहसील की टीम ने पांच बिल्डर के कार्यालय को सील किया। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-22 डी स्थित सनवर्ल्ड सिटी के कार्यालय को सील किया गया है। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 5.36 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, नोएडा सेक्टर-143बी स्थित सिक्का इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 25.50 करोड़, ग्रीनवे व ओरिस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 22.67 करोड़, जेपी स्पोटर्स सिटी स्थित इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स पर 11.16 करोड़ और सॉलिटेयर रियल इन्फ्रा पर तीन करोड़ रुपये बकाया है। इन बिल्डरों ने बकाया जमा नहीं किया जिसकी वजह से उनके कार्यालय को सील किया गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025