ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के एस्टेट विभाग व विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों ने इन्फो एज इंडिया के साथ मिलकर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान नीम, पीपल पिलखन, आम, चीकू, अनार, जामुन,बरगद ,गुलमोहर समेत 500 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में फैकल्टी और विदेशी छात्रों ने हिस्सा लिया और पौधा लगाने के फायदे के साथ आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि 'पौधे प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ हमें प्राण वायु ऑक्सीजन देते हैं। धरती पर लगातार पौधे कम होने पर पर्यावरण में जहरीली हवा बढ़ती जा रही है। इससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। एक पौधा हमें |ऑक्सीजन के साथ-साथ, फल, छाया और कीमती लकड़ी देता है। पौधारोपण से ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सकता है। पौधे लगाने के साथ-साथ इनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। सालों से पौधारोपण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अब हमें पौधारोपण के साथ-साथ इसकी देखभाल पर भी ध्यान देना होगा। बहुत से पौधे देखभाल के बगैर नष्ट हो जाते हैं। इनका पालन-पोषण करना भी जरूरी है'।

वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि 'जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए'।

इस दौरान प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता, डॉ आरसी सिंह, डॉ रितू सूद, डॉ अजीत कुमार, आरडी साहे, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ कपिल दवे , एडीसीपी अशोक कुमार समेत विभिन्न विभागों एचओडी और डीन मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025