Greater Noida: गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में फरार स्क्रैप माफिया काना पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में नॉलेज पार्क पुलिस ने मंगलवार को दादूपुर निवासी स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा के घर में कुर्की की। पुलिस दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी स्थित काजल के घर से दो ट्रक सामान भरकर थाने ले आई। वहीं दादूपुर से भी काफी सामान को जब्त किया।
29 मार्च तक पेश नहीं होने पर की गई कार्रवाई
नॉलेज पार्क पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले रवि काना और काजल झा समेत गिरोह के 16 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से रवि महिला मित्र के साथ फरार है। जबकि उसकी पत्नी मधु को पुलिस ने पिछले माह दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। नॉलेज पार्क इंस्पेक्टर डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि कोर्ट ने दोनों के खिलाफ कुर्की के आदेश जारी किए थे। 29 मार्च तक दोनों के पेश नहीं होने पर पुलिस कार्रवाई की।
ग्रेटर नोएडा जिला अदालत ने शुक्रवार को स्क्रैप माफिया रवि काना के बाद, उसकी महिला मित्र काजल झा की भी एक दिन की रिमांड मंजूर कर ली। जिसके बाद पुलिस की टीम पुलिस शनिवार की सुबह 10 बजे लुक्सर जेल से आरोपी काजल झा को लेकर आई थी। इस दौरान पुलिस ने रवि और काजल का आमना सामना भी कराया। गैंगस्टर रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा करोड़ों की बनाई हुई अपनी संपत्ति का स्रोत नहीं बता सकी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काजल के नाम पर रवि काना ने ही करोड़ों की संपत्ति खरीदी थी। रवि काना की विदेश में भी संपत्ति होने की जानकारी मिली है।
अधिकारियों के मुताबिक, काजल से पुलिस ने पूछा कि काले कारोबार से जो पैसा इकट्ठा किया है, वह कहां-कहां निवेश किया है। क्या विदेश में भी निवेश किया है। बताया गया है कि विदेश में होटल कारोबार में गिरोह का निवेश है। पुलिस को पता चला है कि कारोबार का बड़ा हिस्सा बेनामी है। इसमें लेनदेन कैश में हुआ है। इस पूछताछ का विवरण तैयार कर बड़े स्तर पर सौंपे जाने की तैयारी की गई है।
100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कर चुके कुर्क
रवि काना से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि उससे कई पुलिस अधिकारी, पत्रकार और राजनेता संपर्क में थे। उनके बीच वॉट्सऐप पर भी बात हुई थी। पुलिस अब इन लोगों की भी प्रॉपर्टी की जानकारी जुटा रही है।
स्क्रैप माफिया की पुलिस 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। इसमें पुश्तैनी मकान से लेकर प्लॉट, मार्केट और सैकड़ों वाहन शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, कई ऐसे लोगों का भी पता चला है कि जिनके नाम उसने बेनामी संपत्ति खरीदी हुई थी। पुलिस जल्द ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
पुलिस को गैंग के बदमाशों के कई बैंकों के लॉकरों का पता चला है। आशंका ये भी है कि इनमें ब्लैक मनी और सोना हो भी शामिल हो सकता है। साथ ही इन लॉकर्स में प्रॉपर्टी के पेपर भी हो सकते हैं। रवि गिरोह ने कई फर्मों के जरिये ब्लैक मनी को वाइट करने के लिए करोड़ों की संपत्ति खरीदी। कई संपत्तियां रवि ने अपने करीबियों के नाम से खरीदी हुई थी। पुलिस अभी तमाम बैंक अकाउंट के लेनदेन और संपत्ति की जांच में ही उलझी हुई है।
दिल्ली एयरपोर्ट से किया था गिरफ्तार
आपको बता दें, नॉलेज पार्क थाना पुलिस और स्वाट टीम ने 26 अप्रैल की दोपहर स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने स्क्रैप और काले कारोबार के बारे में पूछताछ के लिए दोनों की अदालत से पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी थी। अदालत ने रवि काना की 5 दिन की रिमांड मजूंर की थी, साथ ही अब काजल झा की एक दिन की रिमांड मंजूर कर ली है।
आठ साल पहले हुई थी शुरुआत
स्क्रैप माफिया रवि काना गैंग में काजल की एंट्री आठ साल पहले हुई थी। इसके बाद वह माफिया रवि की करीबी होती चली गई। माफिया रवि ने काजल को स्क्रैप और सरिया के काले कारोबार का फाइनेंसर बना दिया। इसके बाद काजल रवि की सबसे ज्यादा करीब मानी जाने लगी।
Greater Noida: रेप के आरोपी स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल झा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत परवाना आने के बाद लेडी डॉन काजल झा लुकसर जेल से रिहा भी हो गई है। इससे पहले दो बार गौतम बुद्ध नगर जिला न्यायालय ने काजल झा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जबकि माफिया रवि काना को अभी राहत नहीं मिली है। रवि काना और काजल झा बैंकॉक से पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट किया था। वहीं, रवि काना और उसके परिवार के लगभग 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त हो चुकी है।
फाइनेंस देखते-देखते प्रेम जाल में फंसा लिया
बता दें कि साधरण परिवार के मुंशी के बेटी काजल ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीकॉम किया था। इसके बाद करीब आठ साल पहले नौकरी के सिलसिले में रवि नागर के संपर्क में आई। काजल रवि के फाइनेंस का काम देखती थी। नौकरी करते-करते काजल को रवि काना से इश्क हो गया। इसके बाद काजल ने अपना प्रभाव और रुतबा इतना बढ़ा लिया कि वह रवि काना को गाइड करने लगी।
काजल के कारण रवि और मधु में हुआ था विवाद
काजल की रवि से बढ़ती नजदीकी के चलते परिवार में भी विवाद होने लगा था। रवि काना और मधु की शादी तकरीबन 18 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। रवि के काले धंधों में उसकी पत्नी मधु बराबर की भागीदार थी। डरा धमका कर स्क्रैप और सरिया का ठेका वसूल करने वाली कंपनियों में भी मधु नागर डायरेक्टर थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025