लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। तो वहीं अखिलेश यादव ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें दो उम्मीदवारों के नाम हैं। एक हैं कौशांबी लोकसभा सीट से पुष्पेंद्र सरोज और दूसरे हैं कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार। वहीं पुष्पेंद्र की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में विरोध भी देखने को मिला था। आपको बता दें कि पुष्पेंद्र सरोज राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। कौशांबी सीट पर पुष्पेंद्र का सामना बीजेपी के विनोद सोनकर से होना है.जबकि कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार का सामना बीजेपी के विजय दुबे से है।
कौशांबी और कुशीनगर सीट पर बीजेपी के मंझे हुए खिलाड़ी
वहीं बात करें बीजेपी की तो कौशांबी सीट से बीजेपी ने तीसरी बार विनोद सोनकर को टिकट दिया है. विनोद सोनकर प्रयागराज के रहने वाले हैं। विनोद सोनकर ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने इंद्रजीत सरोज को 38 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। वहीं, कुशीनगर से बीजेपी ने विजय दुबे पर दूसरी बार भरोसा जताया है। दुबे साल 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. हालांकि, साल 2016 में वो भगवा ब्रिगेड में शामिल हो गए। इसके बाद बीजेपी ने उनको 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट दिया था।
प्रदेश की 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। जिसमें 80 में से 63 सीटों पर सपा और 17 पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. सपा अभी तक कई सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है. इसकी शुरुआत बदायूं से हुई थी. पहले यहां से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था. मगर, बाद में उनका नाम काटकर शिवपाल यादव को टिकट दिया। बीते सप्ताह भी सपा ने बागपत सीट पर उम्मीदवार बदला था. यहां से पहले मनोज चौधरी को उम्मीदवार बनाया था, जिनका टिकट काटकर अमरपाल शर्मा पर भरोसा जताया. जबकि आरएलडी ने इस सीट से राजकुमार सांगवान को मैदान में उतारा है. वो एनडीए के उम्मीदवार हैं.
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की तरफ से बीजेपी का बड़े झटके लगे है। वहीं इंडिया गठबंधन ने लोगों का भरोसा जीता है। जिसपर राहुल गांधी ने यूपी के लोगों का धन्यवाद दिया है। समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसमें सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव का एक बड़ा प्रयोग भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कई सीटों पर नए युवा चेहरे उतारे थे, जोकि सफल साबित हुआ।
पुष्पेंद्र सरोज (कौशाम्बी)

उत्तर प्रदेश की कौशाम्बी सीट पर अखिलेश ने सपा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज को टिकट देकर भरोसा जताया था। पुष्पेंद्र सरोज ने बीजेपी के विनोद सोनकर को एक लाख तीन हजार 944 वोटों से हराकर न सिर्फ पिता की हार का बदला लिया है, बल्कि सपा प्रमुख के भरोसे को भी कायम किया। साल 2019 में बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर ने इंद्रजीत सरोज को 38,742 वोटों से हराया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पेंद्र सरोज देश के सबसे कम उम्र के सांसद बने हैं। पुष्पेंद्र सरोज ने इस साल एक मार्च को 25 साल की आयु पूरी की है। उन्होंने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से एकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।
इकरा चौधरी (कैराना)

उत्तर प्रदेश की कैराना सीट पर समाजवादी पार्टी ने 29 साल की इकरा चौधरी को टिकट दिया था, जिन्हें 69 हजार वोटों से जीत हासिल मिली है। उन्हें कुल पांच लाख 80 हजार 13 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को चार लाख 58 हजार 897 वोट मिले हैं। साल 2019 के चुनाव में कैराना में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। जानकारी के मुताबिक, इकरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और उसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से मास्टर्स किया था। वो कैराना के मौजूदा विधायक चौधरी नाहिद हसन की छोटी बहन हैं। साथ ही इससे पहले इकरा जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी हैं, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी।
प्रिया सरोज ( मछलीशहर)

उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी प्रिया सरोज को टिकट दिया था। प्रिया सरोज ने बीजेपी प्रत्याशी बीपी सरोज को 35 हजार 850 वोटों से हराया है। जहां प्रिया सरोज को 4,51,292 वोट मिले, वहीं बीपी सरोज को 4,15,442 वोट मिले। प्रिया सरोज ने पिछले साल नवंबर में ही 25 साल की उम्र पूरी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिया की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट से हुई और उसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। चुनाव अभियान से पहले प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थीं। वह यूपी के सबसे युवा नेताओं में से एक हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025